
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 15 में 2024
मेष राशि आज ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। रुके कामों में तेजी आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। अगर कोई पैतृक संपत्ति मामला चल रहा है, तो आपसे सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
बच्चों की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान बेहतरीन रहेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर अपने कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है।
नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत के लिहाज से दिन ठीक है। आपकी योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग में कोई तनाव जनक स्थिति बन सकती है। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना ले। इस समय सर्वाइकल और कंधों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
वृष राशि आज पिछले कुछ समय से किसी समस्या को लेकर चल रहे तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। अचानक ही कोई नकारात्मक बात उठने से मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कोशिश करके इन बातों को हावी ना होने दें तथा परिस्थितियों को संभालकर रखें। आज किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें कोई भी नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। किसी भी कार्य में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आ सकती है वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन राशि आज नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार तथा रिश्तेदारों के मनोबल को बनाकर रखेगी। कोई राजकीय कार्य आपके प्रयासों द्वारा निर्विघ्न पूर्ण होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर फक्र महसूस करेंगे।
अत्यधिक सोच-विचार में समय ना लगाएं। इस वजह से आप अपने क्षेत्र में पिछड़ भी सकते हैं। व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें, सबके साथ संबंध मधुर बनाकर रखना भी जरूरी है कार्य प्रणाली में परिवर्तन होने से आप बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे। नेटवर्किंग तथा ऑनलाइन सेल्स से संबंधी कार्यों में उचित अवसर हासिल होंगे। ऑफिस के अकाउंट संबंधी काम बहुत ध्यान से करें। किसी प्रकार की गलती हो सकती जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।परंतु प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। कुछ समय प्रकृति के निकट भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि आज अपने परिवार को प्राथमिकता पर रखना आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में परिवार जन का आपको उचित सहयोग रहेगा। घर के बड़े बुजुर्ग तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना घर के माहौल और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ में जोड़ रखना आपकी भी मानहानि का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने कार्यों से ही मतलब रखें। अपनी गतिविधियों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें।
चुनौतियों से घबराए नहीं। बिजनेस में कोई भी छोटे बड़े निर्णय लेते समय किसी सलाहकार का मार्गदर्शन व सलाह अवश्य ले। ऑर्डर पूरा करने के चक्कर में क्वालिटी के साथ समझौता न करें। अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे पति-पत्नी के सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग तथा मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें।
वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। अत्यधिक गर्मी की वजह से एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह राशि आज समय कार्य सिद्धि दायक बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत होकर क्षमता पर विश्वास रखें। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। अपनी योजना और गतिविधियों की चर्चा किसी भी अनजान के सामने ना करें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति स्वार्थ की भावना से आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रहे तो ज्यादा बेहतर है। व्यवसाय में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएग दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्याःराशि आज बड़े बुजुर्गो का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। उनका मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को नियत समय पर पूरा कर लें। ध्यान रखिए, निर्णय लेने में समय लगाने से कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्य खुद ही करें। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी तथा व्यवसाय में विस्तार भी होगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा लोग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेग काम की अधिकता के कारण आप आप अपने दांपत्य संबंधों को उचित समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है, इस बात का ध्यान रखें।
वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप आदि करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आप को तंदुरुस्त रखेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला राशि आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ कार्यों को व्यवस्थित करते जाएंगे। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएगी। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक नजरिया आपकी तरक्की में मददगार होगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव जनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गलत प्रवृत्ति के मित्रों के साथ समय व्यर्थ ना करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हड्डियों संबंधी दर्द उनको परेशान कर सकता है व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति में पारिवारिक लोगों की से भी सलाह मशवरा अवश्य करें इससे आपको उचित समाधान मिलेगा तथा काम में बढ़ोतरी भी होगी। लेनदेन संबंधी कार्यों में आज अचानक से ही कोई फायदा होगा पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। परंतु किसी मित्र की वजह से कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक राशि। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा तथा खास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता भी हासिल होगी। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, आज उस पर ध्यान केंद्रित करें। गुस्सा और जिद्दी स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक रहेगा इसलिए अपनी इन कमियों में सुधार लाएं। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से तनाव लेना उचित नहीं है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है। किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के उचित योग बने हुए हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है।
पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी। समझदारी से काम ले और घर की बातों को बाहर जाहिर ना होने दें।
कभी-कभी मनोबल में कमी व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि आज अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। दृढ़ निश्चय होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। लेनदेन संबंधी मामलों को स्थगित रखें या सावधानी से काम करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें अपने वर्तमान पर हावी ना होने दें। क्योंकि इससे आपका आज भी खराब हो सकता है। यह समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। कारोबारी मामलों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से प्रोडक्शन और अधिक बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। अपना मेडिकल चेकअप कराएं। तथा खुद को उचित आराम भी दे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि आज दिन भर कुछ ना कुछ गतिविधियां चलती रहेगी और मनचाहे नतीजे मिल जाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा।
योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। अत्यधिक सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा।- व्यवसाय में अगर किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे जल्दी ही क्रियान्वित करें, आपको सफलता मिलेगी। लेन-देन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें वरना कुछ नुकसान हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर न उपजने दें। पारिवारिक समस्या हो सकती है।
पिछले कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ राशि आज बच्चों के पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका समाधान मिल जाएगा और आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। नए संपर्क भी बनेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। और आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन आज ना करें वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, उनसे संबंधित कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरते घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
मीन राशि। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़ी किसी विशेष बात को गहराई से जानने में रुचि रहेगी। और कुछ नई जानकारियां भी हासिल होगी। किसी महत्वपूर्ण यात्रा को भी स्थगित करने का निर्णय लेना उचित ही है।
खुद को व्यस्त रखें तथा मन में किसी को भी लेकर नकारात्मक विचार बिल्कुल ना आने दे। कुछ लोग जलन की भावना से प्रति गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु आप इन प्रकार की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में ही मग्न रहे।
कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित अभी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। इस समय धैर्य और संयम ही रखने की जरूरत है। ऑफिस में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अपने काम पर ही ध्यान दें पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपना आहार-विहार ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-