
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 में 2024
मेष राशि आज कई तरह की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे और बेहतरीन सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान-सम्मान और संपर्क दायरा विस्तृत होगा।
किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार से जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से टेंशन रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से समस्या और बिगड़ सकती है इसलिए सावधान रहें। तथा घर के मामलों को आपस में ही निपटाए तो उचित रहेगा। बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए अच्छी रहेंगी, लेकिन इनका उपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नौकरी में आपकी उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है। पारिवारिक गलतफहमी आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान भी अवश्य ही मिल जाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
वृष राशि आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। साथ ही अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का भी अनुकूल समय है। इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं तथा उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझने तथा समस्याएं उभरेगी। किसी के साथ संपर्क स्थापित करते समय सचेत रहना अति आवश्यक है व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से उचित व्यवस्था रहेगी। सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेग पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता होगी। बदलते वातावरण के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन राशि आज ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी खास व्यक्ति द्वारा सहयोग मिलने से खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत और योग्यता से टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे।
तनाव या रुकावट जैसी स्थिति बने, तो थोड़ा समय एकांत में जरूर बिताएं। आपको समाधान मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटने से मन उदास रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने की स्थिति बनेगी। फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों के अच्छे नतीजे मिल सकते है पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं के सम्मान की भावना रखें।
तनाव जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। सकारात्मक बने रहें और योगा-मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क राशि। आज कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है।
घर के वरिष्ठ लोगों की भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें। उनके सानिध्य में आप अपने आपको सुरक्षित और सुकून महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस चाहिए। बिजनेस में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियां और किस्मत का साथ मिलेगा। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश न करें। अधिकारियों के साथ बहस बाजी में न पड़े दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी। उचित आराम भी लेना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी। आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। टीम वर्क में आपका उचित प्रदर्शन रहेगा। तथा आपकी कार्य क्षमता की भी सराहना होगी।
भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। इस समय खर्चे बेतहाशा बढ़ेंगे। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजना पर काम शुरू होगा। पूरी लगन और मेहनत से काम करें। व्यवसाय अथवा ऑफिस में टीम वर्क बनाकर काम करें, इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। सरकारी मामलों में उलझनें बढ़ सकती है दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा।
अत्यधिक जिम्मेदारियां होने की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय एकांत तथा व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निश्चित करें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या राशि। आज बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। घर किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए लोन लेने की इच्छा है, तो आपका यह विचार उचित रहेगा।
अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से भी शेयर ना करें। क्योंकि ऐसा करने से आपको धोखा मिल सकता है। वाहन के रखरखाव संबंधी बड़ा खर्चा होने की स्थिति बन रही है। इस समय किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सारी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है और कोई इंक्वायरी भी बैठ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी आज अपने कार्य पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन अथवा मन मुताबिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। अपनी दवाइयां समय पर लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
तुला राशि। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता सकता है। कोई धार्मिक यात्रा से संबंधित योजना भी बनेगी। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूत आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दे और ना ही कोई वादा करें। क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए सफल रहेंगे। परंतु अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त ही रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेगी पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती हैं। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्य ना करें। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक राशि। आज कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप काबिलियत और व्यावहारिक सोच से समाधान निकाल लेंगे। उन्नति के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। विचारों में धैर्य और स्थिरता बनाकर रखें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उम्मीदें रखना उचित नहीं है। व्यर्थ के वाद-विवाद में समय नष्ट ना करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही उलझे। धैर्य और संयम से समय व्यतीत करना जरूरी है। बदलते परिवेश में व्यवसाय की नीतियों में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसी नई कार्यप्रणाली या तकनीक का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अपने स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें अधिक व्यस्तता के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। लेकिन घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा।
खान-पान और दिनचर्या संयमित रखने से कब्ज तथा वायु विकार जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
धनु राशि। आज- ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी हो सकती है।
अस्वस्थता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। किसी प्रकार का भी तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। उधारी के लेनदेन संबंधी मामलों में नुकसान होने की आशंका है।
कारोबार से संबंधित कोई योजना बनी हुई है, तो उसे कार्य रूप देने का सही समय है। साथ ही तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने मार्केटिंग के संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाए घर की सुख-शांति बनाए रखने में आपका योगदान बहुत जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें। ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह संबंधी परेशानियां सकती हैं। इसकी वजह से कमजोरी महसूस होगी। अतः सावधानी रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर राशि आज व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
दूसरों के व्यक्तिगत मामला से खुद को दूर रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से घर में भी करना पड़ेग जीवनसाथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने व्यक्तिगत निर्णय में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि। आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। तनाव से राहत मिलेगी। वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।
कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचना व स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में दूरियां भी आ सकती हैं। अगर आपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग किया जाए, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में ज्यादा मेहनत करनी होगी।
प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम ले। ऑफिस में कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेग पारिवारिक लोगों के बीच उचित सामंजस्य व प्रेम बना रहेगा। मित्रों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
मीन राशि आज ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आप अपनी सूझबूझ और योग्यता से महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। साथ ही रिश्तेदारों से संबंधित कोई विवाद सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। और आपके मन में चल रही दुविधाएं भी दूर होंगी।
कभी-कभी आपका किसी बात पर अड़ जाना संबंध खराब कर सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। किसी संबंधी की वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। जिसकी वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम में रुक जाएंगे। व्यवसायिक कार्यों में की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व सलाह आपको कामों में मदद करेगी। नई योजना बनाने के लिए समय ठीक नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दे अपने व्यक्तिगत तनाव को पारिवारिक व्यवस्था पर हावी ना होने दें। कुछ समय जीवन साथी व बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
पेट दर्द व सिर दर्द जैसी दिक्कत रह सकती हैं। वर्तमान मौसम से खुद को बचाएं तथा खान-पान भी व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 7