
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 29 में 2024
मेष राशि
आज पैसों का लेनदेन करते समय सतर्कता रखें। गलतफहमी से रिश्तों में दरार आने की संभावना है। एक-दूसरे के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें। किसी की मदद करते समय उनके विचारों का ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा। पुराने सकारात्मक कार्यों का फल प्राप्त होगा, इस कारण जीवन में काफी बड़ा सुधार आएगा। काम संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार करना आपके लिए संभव होगा।
रिलेशनशिप के लिए जो नकारात्मकता महसूस हो रही थी, वह दूर होगी, पार्टनर्स को एक दूसरे के करीब महसूस होने लगेगा।
सेहत से जुड़ी चिंता हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
वृषभ राशि
आज पैसों से संबंधित चिंता छोड़कर केवल काम को वक्त पर पूरा करने की आज जरूरत है। काम का तनाव बढ़ सकता है। लोगों से मदद न मिलने से तकलीफ हो सकती है। गलत लोगों से मदद की अपेक्षा रखने से आप खुद को ही तकलीफ दे रहे हैं। संगत में सुधार करने की कोशिश करें।
जिन बातों के लिए आप अन्य लोगों पर निर्भर हैं, वह निर्भरता दूर होगी। काम को सही तरीके से पूरा करने का रास्ता आपको प्राप्त होगा।
रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता बढ़ने की संभावना है। पार्टनर से बातचीत करके गलतफहमी को दूर करें। बदन दर्द हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मिथुन राशि
आज पुरानी समस्या का समाधान होगा, इस कारण फिर से आत्म विश्वास महसूस होने लगेगा। आपने जिस राह का चुनाव किया गया है, वह किस हद तक आपके लिए सकारात्मक है, इस बात पर विचार जरूर करें। फिलहाल जिन बातों को आप सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं, उनके दूसरे पहलुओं पर भी नजर रखनी होगी। हर एक बात में संतुलन बनेगा।
करियर संबंधी सकारात्मकता मेहनत करने का जज्बा बढ़ाएगी।
रिलेशनशिप के कारण व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा।
सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
कर्क राशि
आज आपको आगे चलकर खुद के लिए लक्ष्य तय करना है, इससे संबंधित दुविधा रहेगी। हालात की पूरी जानकारी न होने से थोड़ी चिंता और तनाव महसूस होगा। परिवार के लोगों से अपेक्षा के अनुसार साथ मिलने से अकेलापन दूर हो सकता है। फिलहाल भविष्य से जुड़ी बातों की चिंता न करते हुए केवल काम पर ध्यान दें। आपके काम की वजह से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसकी वजह से पैसा और प्रसिद्धि मिल सकती है रिलेशनशिप में थोड़ा उतार-चढ़ाव आएगा।
आंखों से संबंधित तकलीफ और थकान रहेगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
सिंह राशि
आज जिन बातों के लिए नकारात्मकता महसूस हो रही है, उनके लिए विचार बदलेंगे और फिर से नई ऊर्जा के साथ आप प्रयत्न शुरू करेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति को मिल रही प्रगति देखकर आपको आनंद मिलेगा। साथ में इसी व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर करके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएंगे।: काम की जगह बोनस मिल सकता है, इस कारण कोई समस्या जल्द ही दूर होगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।: सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवन शैली में बदलाव करना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
कन्या राशि
आज काम थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है, पूरी एकाग्रता के साथ काम करना होगा। परिवार के लोगों की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। जब तक अन्य लोग अनुमति नहीं देते हैं, तब तक उन्हें किसी भी प्रकार की सलाह या मदद करने से बचें।
महिलाओं को काम संबंधी सतर्कता रखें। काम संबंधी थोड़ा तनाव बना रहेगा। रिलेशनशिप सुधारने के लिए आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, वह सफल होगा।
शारीरिक कमजोरी दूर होगी, सेहत में सुधार आएगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7
तुला राशि
आज योजना के अनुसार बातें आगे बढ़ने से प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। अपने विचारों में बदलाव करने से व्यक्तित्व में भी सुधरता नजर आएगा। योग्य लोगों की संगत की वजह से आप अपने टारगेट को हासिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ बिताए समय की वजह से सकारात्मकता महसूस होगी। एक-दूसरे के लिए जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।
काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिल सकता है रिलेशनशिप सुधारने के लिए प्रयत्न जारी रखें। पार्टनर भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न करते हुए नजर आएंगे।
जीवन में बढ़ रही भागदौड़ का असर सेहत पर हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
वृश्चिक राशि
आज जैसे विचार आपके रहेंगे, वैसे ही अनुभव भी प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देकर अपने स्वभाव को बदलने की कोशिश से तनाव दूर होगा। फिलहाल बड़े टारगेट संबंधी विचार न करें। आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वरूप से आराम देने की कोशिश करें। जब तक फिर से उत्साहित महसूस नहीं होता है, तब तक नई बातों पर ध्यान न दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। प्रयत्नों के अनुसार तुरंत सफलता मिलेगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत होगी।
शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
धनु राशि
आज किसी गलती की वजह से अपने लिए कठोर व्यवहार न करें। अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। अभी भी इस गलती में सुधार किया जा सकता है। इसलिए पछतावा करने में वक्त जाया न करें। अपने काम पर ध्यान देना होगा। जो लोग आपके खिलाफ बातें करते हैं, उन्हें शांत करना संभव हो सकता है।
उच्च शिक्षा संबंधी प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ यदि विवाद है तो उनके पक्ष को सुनकर समझने की कोशिश करें।
बदन दर्द या घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
मकर राशि
आज अधिक सोच-विचार करने से सकारात्मक बातों को भी आप नकारात्मक समझेंगे। फिलहाल किसी एक बात का चुनाव करें। आप सही निर्णय लेंगे, इस बात पर विश्वास रखें। आगे बढ़ने की जरूरत है। परिस्थिति के अनुसार आपको जानकारी मिलेगी। जो आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है। फिलहाल समय आपके पक्ष में है, खुद को नकारात्मक विचारों के प्रभाव से दूर रखने की कोशिश करें।: काम की जगह आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपको किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होगा रिलेशनशिप के कारण जीवन में काफी सुधार आएगा।
बदन, दर्द और बुखार हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
कुंभ राशि
आज पैसों की आवक सीमित रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से थोड़ा तनाव हो सकता है। पुराना उधार या किसी को दिए पैसे अचानक मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन करते समय दस्तावेजों को ठीक से रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा।
उच्च शिक्षा के लिए दूसरे देश में जाकर काम और शिक्षा संबंधी योजना बन सकती है कठिन समय में पार्टनर का साथ मिलने से बड़े निर्णय लेते समय आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।
दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
मीन राशि
आज नकारात्मक विचार दूर होने में थोड़ा वक्त लगेगा। दिन की शुरुआत में तनाव हो सकता है, लेकिन काम पर ध्यान देने से इस तकलीफ को दूर किया जाएगा। परिवार के किसी व्यक्ति से संबंधित चिंता हो सकती है। दूसरों की चिंता छोड़कर आपको केवल अपने जीवन पर ध्यान देना होगा।
बड़े टारगेट को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करने की कोशिश होगी। रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव को समझने में थोड़ा वक्त लगेगा।
शुगर को नियंत्रण में लाना होगा।
लकी कलर : सफ़ेद