उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 10 जून 2024

मेष राशि आज घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा और निजी कामों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। संबंधों में गहराई बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में आज किसी के प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यह समय बहुत ही मेहनत करने का है। अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। निकट भविष्य में इससे आप फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर प्रसन्नता तथा नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष राशि। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का निवारण होगा। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके विचारों और आत्मबल को और अधिक मजबूत करेगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी रखना उचित रहेगा। क्योंकि अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। सरकारी कार्य संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। आज शेयर्स, जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे पति-पत्नी आपसी सामंजस्य व सूझबूझ द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में समर्थ रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। रिस्क लेने से परहेज करें तथा वाहन भी सावधानी से ही चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि आज रूटीन की गतिविधियों को स्थगित रख कर अपने वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ ही मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम ले। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। बिना मतलब कोई बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज व्यापारिक गतिविधियों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। इस समय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नया काम करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आप जितनी मेहनत करेंगे, भाग्य भी उतना ही साथ देगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पूरा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क राशि। आज उचित नियम कायदे बनाने से घर में अनुशासित माहौल रहेगा तथा आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने से यकीनन ही कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है। इसलिए सावधानी बरते। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखें। शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से सुधार आएगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में नया प्रयोग करने से फायदा मिलेगा। डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। आपकी उचित कार्यप्रणाली आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण भी रहेग परिवार जनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र के अचानक मिलने से मन प्रफुल्लित होगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम और योगा करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह राशि आज प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदारी की योजनाएं बनेंगी और खरीदारी भी हो सकती है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही उचित है। व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। प्राइवेट नौकरी में दबाव आप पर बना रहे पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी।
वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि आज परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह गलत साबित हो सकती है इसलिए अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग अपनी किसी योजना के विफल होने से मनोबल ना गिरने दे। इस समय पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियां मिलेंगी तथा व्यापार संबंधी आधुनिक गतिविधियां भी समझ में आएंगी। ऑफिस में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय उचित व्यवहार रखें वरना आपका कोई काम रुक भी सकता है। परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि। आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी मित्र अथवा संबंधी की सहायता से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। अगर कोई राजकीय या कोर्ट से संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। किसी प्रभावशाली और अनुभवी इंसान की मदद से आप फैसले लेने में सफल रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। आय की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहे दांपत्य संबंधों में मधुरता और शांति रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना ले। तथा तुरंत इलाज करवाए।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि आज आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। आप तनावमुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है, तो उसका आसानी से हल निकाला जा सकता है। कुछ लोग आप को नुकसान पहुंचाने की मंशा रख सकते हैं। परंतु अपने गुस्से पर काबू बनाकर रखें। और अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। फिजूलखर्ची की वजह से आप किसी तरह की आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। बिजनेस में विकास के लिए किसी प्रभावशाली इंसान की मदद और आपके संपर्क सूत्र बहुत लाभदायक साबित होने वाले हैं। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु राशि आज नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा और शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। किसी भी सरकारी काम को आलस की वजह से अधूरा ना छोड़े। संतान अथवा किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस मे किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही कोई ऊहापोह समाप्त होगी। आपका प्रभुत्व भी बना रहेगा। जीवन साथी तथा परिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
असंतुलित खानपान और अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। इस वजह से एसिडिटी और पेट में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशि आज ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम है और आपके आत्मविश्वास व कार्य क्षमता को और अधिक बल दे रहा है। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संभव है। तथा किसी सामाजिक उत्सव में सम्मानित होने का अवसर भी मिलेगा। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। बिजनेस के कामों में नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए अभी निवेश ना करें और सावधानी बरतें। किसी भी व्यवसायिक यात्रा को अभी स्थगित रखना ही उचित है। यह समय व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियों को भी हासिल करने का है। पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।। प्रेम संबंध मर्यादित और आनंदित रहेंगे।
एसिडिटी व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ राशि आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।
भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इस वजह से आप भारी नुकसान कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान बनाए रखें। जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। व्यवसायिक मामलों में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। किसी पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे दायक स्थितियां रहें दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। गरमी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। मौसम के अनुकूल वस्तुओं का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन राशि आज पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे। इसलिए पूरे मनोयोग से अपनी दैनिक गतिविधियों को संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी।
किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दे, दूसरों की बातों में आने से परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। सरकारी मामलों को सुलझाने का अनुकूल समय है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। पति-पत्नी तथा घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। गैस, एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। तनाव और ज्यादा सोच-विचार करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button