
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 11 जून 2024
मेष राशि आज इनकम का रुका हुआ सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही ना करें। आपके मन में विचलित जैसी स्थिति बनी रहेगी। दूसरों की बातों में ना आएं। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई अहम फैसला लेने जा रहे हैं, तो सावधानी बरतें। व्यवसायिक क्षेत्र में नई पार्टियों के साथ व्यवहार करते वक्त सावधान रहें। बहुत अधिक मेहनत जरूरत है। राजनीति तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। गैर कानूनी कामों से दूर रहें। ऑफिस में ज्यादा काम रहेग वैवाहिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। गरम सर्द होने जैसी स्थिति से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
वृष राशि। आज ग्रह स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास बना रहेगा। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा। किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में ले। अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने आप से ही मतलब रखें। इस समय ज्यादा मिलना जुलना भी उचित नहीं प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यों में पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। नेटवर्किंग तथा सेल से संबंधित व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने हिसाब-किताब में भी पारदर्शिता बनाकर रखें। नौकरी में परिवर्तन के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है व्यस्तता और थकान के बावजूद कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि आज घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौजमस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। साथ ही किसी बात को लेकर पारिवारिक नाराजगी भी रह सकती हैं। इसलिए व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती रहेगी। काम के साथ साथ संबंधों को भी मजबूत रखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत में बहुत दौड़भाग रहेगी। दोपहर तक अचानक सारे काम अपने आप बनने लग जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखे जीवनसाथी के भावनाओं को समझें तथा उनका सम्मान करें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपना संपर्क दायरा विस्तृत करें। नई जानकारियां और उपलब्धियां मिलेंगी। व्यस्तता की वजह से अपने नजदीकी लोगों को नजरअंदाज ना करें, वरना रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है। व्यवसाय में आदर्शों और सिद्धांतों पर ज्यादा अडिग रहना उचित नहीं है। समय अनुसार अपनी गतिविधियां और कार्यप्रणाली में भी बदलाव करें। नौकरी या बिजनेस का माहौल अनुकूल रखने में आप कामयाब होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी लाभदायक रहेगा विवाहित जीवन मधुर रहेगा और पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार लेना जरूरी है
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह राशि आज परिवार के साथ मनोरंजन, खानपान और शॉपिंग आनंद को बढ़ाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। ऊर्जा तथा आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कोई फैसला लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश ना करें। ध्यान रखें कि गुस्से और ईगो की वजह से कोई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है और आकस्मिक खर्चे भी आएंगे अपने सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह से कोई उचित समाधान भी मिल सकता है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो व्यवसायिक गतिविधियों में कमी आई थी, अब उनमें सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोग अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से थोड़ा संभलकर रहें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाएं। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या रहेगी। ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या राशि आज समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आलस छोड़कर पूरी उर्जा और आत्मविश्वास से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी व आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। परंतु इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट के असफल होने की वजह से तनाव ना ले। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती है। इस समय मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपके व्यवसाय में गति आएगी। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा।
काम के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व का भी पूरा ध्यान रखें। इससे घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पढ़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
तुला राशि आज समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और पराक्रम के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता पर रखें क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय गलत भी हो सकते हैं। किसी खास वस्तु की चोरी होने या खोने की आशंका है। इसलिए अपनी वस्तुओं को स्वयं ही बहुत अधिक संभालकर रखें। नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। अनुभवी इंसान की महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगी। अपने महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
ब्लड प्रेशर और थायराइड संबंधी जांच अवश्य करवाएं। इस समय इस तरह की कोई परेशानी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत जाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। बच्चों को किसी विषय में चल रही समस्या के दूर होने से राहत मिलेगी। संबंधियों अथवा बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखने कर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता ना करें, वस्तु घर पर ही है। व्यवसाय में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सचेत रहने की जरूरत है। लापरवाही आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। हालांकि नए प्रयोग करने से आप कोई कार्य शैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखे परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी। मौसम के विपरीत दिनचर्या रखना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। खांसी, जुखाम अथवा बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें। तथा आयुर्वेदिक इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
धनु राशि आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। दोस्तों और संबंधियों के साथ संपर्क बना रहेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसे की वापसी होने के उचित संभावना है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। उदासी और तनाव जैसी स्थितियां आपके मनोबल को कमजोर कर सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके अपने कार्यों में व्यवधान आएंगे। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें। व्यापारिक मामलों में सारे फैसले खुद लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखभाल में जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ मुलाकात होगी तथा विचारों का आदान प्रदान रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से हल्की फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र ना करें। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर राशि आज दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें वरना इस वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। अकस्मात में कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर ही रहेगी। परंतु इस समय धैर्य ही बनाकर रखना उचित है। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखे, गुस्से की वजह से बनते काम और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे अत्यधिक व्यस्तता व थकान की वजह से परिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत रखेगा। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि आज पिछले कुछ समय से कामकाज में चल रही रुकावटें दूर होंगी। अपने कामों पर फोकस रखें। अपनी प्रतिभा और नॉलेज को पहचाने। इस समय मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकता हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा पब्लिक रिलेशन में आपकी उत्तम छवि होने की वजह से नए अनुबंध मिलेंगे और व्यवसाय में गति आएगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज कुछ मंदी में रहे परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन राशि आज कुछ व्यक्तिगत परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपने बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आप तनाव की स्थिति महसूस करेंगे और भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें। कुछ समय एकांत अथवा आत्मचिंतन करने में भी लगाएं। स्टाफ या कर्मचारियों की वजह से कारोबारी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन जल्दी ही आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेग पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहे। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। व्यवस्थित दिनचर्या तथा आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2