उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 19 जून 2024

मेष राशि

आज महत्वपूर्ण निर्णय करीबी व्यक्ति से चर्चा करके लें। जो बातें रुकी हुई नजर आ रही हैं, उनमें प्रगति होगी। आपके आसपास के लोगों में आ रहा बदलाव आप में भी बदलाव लाएगा। जरूरी बातों में गंभीरता बढ़ने से आप व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दे पाएंगे। काम से संबंधित बड़े निर्णय ले पाएंगे। काम में प्रगति होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। रिलेशन सुधरने में थोड़ा और वक्त लगेगा। बदन दर्द की परेशानी होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ राशि

आज काम के विस्तार के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस पर तुरंत अमल न करें। परिचित लोगों के साथ बातचीत करके आगे बढ़ें। व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। आर्थिक समस्या दूर करना आपके लिए संभव होगा। पुराने कर्ज को खत्म कर पाएंगे। काम से संबंधित यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में एक और अवसर प्राप्त हो सकता है। रिलेशनशिप में सुधार होने के बाद भी बेचैनी रहेगी। कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मिथुन राशि

आज परिस्थिति के अनुसार खुद को बदलना आपके लिए जरूरी है। परिवार के लोगों की बातों को स्वीकार करना है या नहीं, ये बात सोच-समझकर तय करें। सभी का साथ आपको मिलेगा। आप व्यक्तिगत बातों में समझौता कर रहे हैं, इस बात पर भी ध्यान देते रहें। व्यक्तिगत रूप से अनेक बातों को बदलने की क्षमता आप में है, लेकिन दूसरों के विचारों पर ध्यान देने से आप खुद के लिए रुकावट का कारण बनेंगे। काम आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएं। फायदे पर ध्यान देना होग पति-पत्नी में प्रेम रहेगा, लेकिन परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी नजरअंदाज करने की वजह से तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

कर्क राशि

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाना होगा। इस कारण नए अनुभव भी मिलेंगे। काम से संबंधित बदलाव शुरुआत में तकलीफ का कारण बन सकते हैं, लेकिन नई बातों को अपनाते हुए प्रगति की ओर बढ़ना आपके लिए जरूरी है। लोगों के साथ हो रही बातचीत से महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। मित्रों के साथ संबंध सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। काम में डेडीकेशन बना रहेगा। काम का विस्तार कर पाएंगे। नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। अपने लिए जो नकारात्मक विचार है, उन्हें दूर करने की कोशिश करते रहें। सिर में भारीपन हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

सिंह राशि

आलस और नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। लोगों की बातों की वजह से आपके विचार प्रभावित होंगे। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। पुरानी बातों के बारे में चर्चा करने से बचें। अपने आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें वरिष्ठ अधिकारियों के सुझाव महत्वपूर्ण हैं, किसी भी सुझाव को नजरअंदाज न करें। रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी जिद की वजह से विवाद हो सकते हैं।
सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

कन्या राशि

आज जीवन में आ रहा बदलाव डर बढ़ाएगा, लेकिन ये बदलाव आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। नए अनुभव न मिलने से थोड़ा डर रहेगा, लेकिन आपके अंदर काबिलियत है। बड़े टारगेट को छोटे हिस्सों में बांट कर काम करें। जब तक विचारों में सकारात्मकता नहीं आती है, तब तक नई जिम्मेदारियों का स्वीकार न करें। काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ हर एक छोटी बात की चर्चा करे सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाना आपके लिए आवश्यक होगा। फिलहाल आपको आर्थिक मदद सीमित मात्रा में ही मिलेगी। अनुभवी लोगों के साथ वक्त बिताएं। जिन लोगों के लक्ष्य आपके लक्ष्य से जुड़े हुए हैं, ऐसे ही लोगों की संगत में रहें। काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देने से नुकसान होने की संभावना है पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। पेट दर्द होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक राशि

आज स्वभाव में संयम बनाए रखें। करीबी लोगों के साथ संबंध सुधारने के लिए आपसी सामंजस्य बनाएं। आपके संयम के कारण लोगों का बर्ताव आपके प्रति सौम्य बनेगा। व्यक्तिगत जीवन के टारगेट चिंता बढ़ा सकते हैं, लेकिन प्रयत्न के बल पर इन्हें हासिल करना संभव होग करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय आपको जल्दी ही लेने होंगें पार्टनर और परिवार के बीच छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। लेकिन हर एक व्यक्ति के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज पुराने अवसर छोड़कर नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न जारी रखने की जरूरत है। परिवार से संबंधित विवाद सुलझ जाएंगे। फिलहाल इस बात के बारे में विचार न करें। खुद के लिए जो टारगेट तय किए हैं, उन्हें हासिल करना संभव है, इसलिए काम करते रहे विदेश से संबंधित काम में आसानी से प्रगति होगी। इस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और काम के लिए संतोष भी होगा कोई निर्णय लेने से पहले इसके असर पर भी विचार जरूर करें। पैरों में दर्द हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मकर राशि

आज परिस्थिति कठिन होने के बाद भी नकारात्मकता क्यों है, इस बात को समझने की कोशिश करें। स्वभाव के नकारात्मक पहलू को बदलने के लिए कोशिश करते रहें। अनेक समस्याओं को सुलझाने का रास्ता आसानी से मिलेगा। पुराने विचारों से बाहर निकलकर आपको खुद में बदलाव करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न करने वाले विद्यार्थियों को आसानी से सफलता मिलेगा परिवार के खिलाफ जाकर विवाह से संबंधित निर्णय लेने की गलती न करें। सेहत में आ रहे बदलाव का असर इम्यूनिटी पर हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कुंभ राशि

आज जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं। करीब रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। शांति प्राप्त करने के लिए जो बातें आपको रिझाती हैं, उन पर ध्यान देते रहें। लोगों के व्यवहार की वजह से अकेलापन महसूस होगा, लेकिन उनके पक्ष को समझना भी जरूरी है। नौकरी में बदलाव करने की इच्छा रखने वाले लोगों को परिचित व्यक्ति से ही अवसर मिल सकता है। पार्टनर के स्वभाव की जब तक पूरी जानकारी नहीं होती है, तब तक विवाह से संबंधित कोई निर्णय न लें। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

मीन राशि

आज कड़ी मेहनत के बाद काम में बदलाव होने से आपको राहत मिल सकती है। एक साथ कई बातों पर ध्यान दे पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित जो चिंता है, उसे दूर करने के लिए डिसिप्लिन बनाए रखने की जरूरत है। परिस्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। करियर को नई दिशा देने के लिए जरूरी प्रयत्न करने होंगे। अनुभवी लोगों के साथ समस्या की चर्चा जरूर करे रिलेशनशिप की वजह से जीवन में काफी सुधार आएगा।
सेहत संबंधी बदलाव आता है तो तुरंत डॉक्टर से उपचार लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button