
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 20 जून 2024
मेष राशि आज किस्मत और कर्म, दोनों ही आपके फेवर में हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामला उलझा है, तो उससे जुड़ा काम बन सकता है। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी परिवार के मामलों में व्यस्तता रहेगी। अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान न देकर अपना नुकसान करवा लेंगे। बिजनेस से जुड़े नए कॉन्टैक्ट आपके लिए फायदेमंद होंगे। बिजनेस में काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने की कोशिश करें। साथियों और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। इनकम सोर्स धीमे रहेंगे परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का मौका मिलेगा। गैस और बदहजमी से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों से सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
वृष राशि आज घर के रखरखाव और सजावट संबंधी चीजों की खरीदी से परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। कोई भी निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। सब कुछ होते हुए भी उदासी महसूस होगी। गुस्से की वजह से आपा न खोएं। सुकून के लिए थोड़ा समय धार्मिक कामों में भी बीताएं।
बिजनेस में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी, हालांकि कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का मनचाहा काम होने से तनाव से मुक्ति मिलेगी परिवार वालों के साथ बातचीत और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। मौजूदा मौसम और पॉल्यूशन से खुद को बचाएं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि आज दिन का ज्यादातर समय सोशल एक्टिविटीज में बीतेगा। धैर्य और संयम रखने से आसपास की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। बच्चों से संबंधित समस्या दूर हो सकती है। धार्मिक स्थानों पर समय बीताने से सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। वरना रिश्तों में दरार पड़ सकती है। पढ़ाई में बच्चों का मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। मेहमानों की आवभगत में कोई खास काम अधूरा रह सकता है। बिजनेस में सुधार होगा। नए फैसले होंगे। ऑनलाइन काम और अपने कॉटैक्ट पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा। आपको अपने काम में पूरी मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंग थोड़ा समय परिवार के साथ बीताने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिलेगी। पॉल्यूशन और मौजूदा माहौल से खुद को बचाएं। गले में इंफेक्शन और एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि आज नई जानकारियां हासिल करें। उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपको व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव होंगे। आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। आपको सफलता भी मिलेगी। फालतू कामों में ध्यान न दें। लापरवाही से महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। इस कारण नुकसान होने की भी आशंका है। किसी भी तरह की यात्रा स्थगित रखें बिजनेस में भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी से दूरियां आ सकती हैं। ज्यादा काम होने से सर्वाइकल और कंधों में दर्द की शिकायत रहेगी। कसरत करने पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह राशि आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक संस्था के प्रति आपका उचित योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स और युवा करियर संबंधी परेशानी आने पर घर के बड़े लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, इसलिए दिनभर व्यस्तता रहेगी। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। एक्स्ट्रा इनकम के रास्ते भी बनेंगे, लेकिन इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते है परिवार में मनमुटाव से घर की व्यवस्था डगमगा सकती है। सहजता और शांति से मामला सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। खानपान पर ध्यान नहीं देंगे तो तबीयत खराब हो सकती है। तनाव और चिंता से भी आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या राशि आज प्लानिंग से काम करने से सफलता मिलेगी। मन में चल रहा द्वंद्व समाप्त होगा। सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
पैसों के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। निवेश संबंधी मामलों में असमंजस रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई करेंगे। सावधान रहें। बिजनेस में बहुत कॉम्पिटीशन रहेगा। विरोधी आपका मनोबल गिराने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में साथियों से सामंजस्य बना रहेग दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। इससे आपके घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। जोड़ो का दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है। शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
तुला राशि आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर नई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, जिससे सुकून मिलेगा। अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। परिवार के सदस्य की समस्या का समाधान होने से घर में शांति का माहौल बनेगा। खुद पर भरोसा रखें। कोई भी फैसला लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना समय हाथ से निकल सकता है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधि से वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है। निवेश संबंधी योजना पर काम करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव से घर की व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रखें। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय पर आराम भी करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि आज कोई सरकारी या विवादित मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझने की संभावना है। स्टूडेंट्स और युवाओं को करियर के लिए की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी रखें, क्योंकि पेमेंट रुक सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में ऐसा महसूस होगा, जैसे कि स्थितियां हाथ से निकल रही है। धैर्य और संयम से समस्या पर काबू कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग दें बिजनेस में जोखिम न लें। ज्यादा निवेश करने से भी बचें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। मार्केटिंग और प्रोडक्ट क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें दोस्तों और परिवार वालों के साथ आनंदित समय बीतेगा। मेल-मुलाकात से तनाव में राहत मिलेगी।
सेहत अच्छी रहेगी। अपने व्यवहार और दिनचर्या के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में किया बदलाव अच्छा साबित होगा। सामाज और परिवार से सम्मान मिलेगा। घर में महत्वपूर्ण इंसान के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श हो सकता है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को संभाले। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता हो सकती है। किसी विश्वसनीय दोस्त के साथ विचार-विमर्श करने से समस्या का समाधान मिल जाएगा। शॉपिंग करते समय अपनी लिमिट ध्यान रखें। बिजनेस में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद न करें। रुका पैसा कलेक्ट करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों को फोन से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती है। शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि आज कोई भी फैसला लेते वक्त खुद पर विश्वास रखें। इससे आप अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। पूरे मन से कामकाज के लिए समर्पित रहें। इनकम टैक्स संबंधी झंझट हो सकता है। पेपर वर्क व्यवस्थित रखें। अपनी निजी परेशानियों का नकारात्मक असर बच्चों पर न पड़ने दें। किसी को उधार पैसा देने से परहेज करें। बिजनेस कॉन्टैक्ट्स का दायरा बढ़ाने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को समझने में समय घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। बेहतर होगा किसी नकारात्मक बात को ज्यादा तूल न दें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें।
गिरने या किसी व्हीकल से चोट लगने की आशंका बन रही है। किसी भी तरह का रिस्क न लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ राशि। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में समय बीतेगा। फाइनेंस संबंधी रुके काम आज पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को परेशानियों का समाधान मिलेगा। काम समय पर करने की कोशिश करें। आलस्य और लापरवाही से रुकावटें आ सकती हैं। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें ग्रह स्थिति अनुकूल है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए योजनाएं बनेंगी, अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों से भी फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम सावधानी से करे प्रेम संबंधों में भावनात्मक तौर पर तनाव हो सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। सेहत संबंधी रिपोर्ट्स भी ठीक आएंगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मीन राशि आज किसी खास काम के लिए चल रही मेहनत के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की समस्याएं सुलझाने में मदद करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। घर के किसी बड़े इंसान को सेहत संबंधी दिक्कत होने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। कोई यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें बिजनेस में मौजूदा कामों पर ध्यान दें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी तरह की उधारी या लेनदेन न करें। वापसी होना मुश्किल है जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई दिशा देगा। बच्चे के जन्म की सुखद सूचना मिल सकती है।
पॉल्यूशन का नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल,