
.. जाने किसको लाभ होगा किसको हांनि
28–1–2024
्वार रविवार
मेष –
आपके सुझावों की वजह से दूसरों की समस्या आसानी से सुलझ सकती हैं। लोगों की बातों पर ध्यान देकर अपने आसपास का वातावरण बदल पाएंगे। नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज न करें।
करियर : बड़े टारगेट हासिल करने के लिए काम शुरू हो सकता है। फिलहाल योजना अगले कुछ दिनों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।
लव : पार्टनर और आपके बीच अहंकार न आने दें।
हेल्थ : लो शुगर के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
वृषभ –
वक्त का सही तरीके से उपयोग न करने से काम बिगड़ सकते हैं। पैसों से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने का मौका आपको मिल सकता है। जो डर है, वह तकलीफ का कारण बनेगा। आप खुद को प्रेरित बनाए रखें।
करियर : विद्यार्थियों को सकारात्मक महसूस होगा, प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता है।
लव : आपके द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकार करने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी होने से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
मिथुन
हाल ही में किसी व्यक्ति की मदद से सकारात्मक महसूस होने लगेगा। आज बड़ी योजना न बनाएं। आपको अभी भी कई बातों में स्पष्टता नहीं मिलेगी। पैसों से संबंधित रिस्क की वजह से तनाव रहेगा। आप सही काम करने से बड़े नुकसान को टाल पाएंगे।
करियर : करियर में नई शुरुआत हो रही है। काम पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर की वजह से व्यक्तिगत जीवन सुधारने पर ध्यान दें।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कर्क –
फिलहाल अपनी परिस्थिति जैसी है, वैसी स्वीकार करें। आप जीवन में सुधार करने की कोशिश करें। जिन बातों में आप कमजोर हैं, उनमें बदलाव करना आपके लिए कठिन रहेगा। काम की गति धीमी रह सकती है। दिन के अंत में आपको प्रगति के कारण प्रसन्नता मिलेगी।
करियर : करियर संबंधी जो गलती आपने की है, उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा।
लव : अपनी बातों में बदलाव करने से पार्टनर के बर्ताव में भी बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
सिंह –
बड़ी समस्या की चर्चा करने से पहले दूसरे पक्ष के लोगों की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करना होगा। किसी भी वजह से हड़बड़ी न करें, लेकिन वक्त का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे।
करियर : आपके काम की वजह से वातावरण में बदलाव नजर आएगा और लोगों के मन में आपके लिए सम्मान होगा।
लव : पार्टनर की जिन बातों की चिंता है, उन्हें स्पष्ट स्वरूप से बोलने की आवश्यकता है।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ या आंखों की जलन तकलीफ देगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 5
कन्या
समय आपके पक्ष में चल रहा है, इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं और कठिनाइयों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रयत्न से बड़ी सफलता मिलेगी। नुकसान की भरपाई होगी। आर्थिक स्थिति में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। आपकी प्रगति की वजह से परिवार के लोगों को आनंद मिलेगा।
करियर : करियर अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने लगेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू होगा।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधी बातों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 4
तुला –
जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें और उनसे मिली सीख के अनुसार काम करें। किसी व्यक्ति से जुड़ी नाराजगी दूर करें। काम की गति अपेक्षा के अनुसार न होने से बेचैनी रहेगी, लेकिन पैसों से संबंधित कोई चिंता या समस्या नहीं होगी।
करियर : नए काम से ज्यादा जो काम आपको मिला हुआ है, उस पर ही ध्यान देते रहें।
लव : अपनी बातों में उलझे रहने से पार्टनर को अकेलापन महसूस हो सकता है।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
वृश्चिक
आपको डर का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। डर का सामना करने के बाद ही जरूरी कामों में बदलाव कर पाएंगे। नकारात्मक परिस्थिति को आप अपनी हार न मानते हुए प्रयत्न जारी रखें। समस्याओं को सुलझाने के लिए समय उपयुक्त है।
करियर : अपने काम को अलग तरीके से करने की कोशिश करें। इसी के जरिए नए क्लाइंट मिलेंगे।
लव : अपने लिए नाराजगी न रखें। रिलेशनशिप संबंधित नकारात्मकता दूर होगी।
हेल्थ : एसिडिटी के कारण अपच की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
धनु
किसी भी काम को स्वीकार करने से पहले अपनी क्षमता का अंदाजा लेना जरूरी होगा। लोगों को दिए गए वचन निभाएं। आसपास के लोगों को आपसे मदद की अपेक्षा होगी। पैसों से संबंधित मदद करने से बचें। अपने अनुभव के जरिए लोगों को सही दिशा दिखाने की कोशिश करते रहें।
करियर : लोगों के साथ बढ़ रहा परिचय आपको नए अवसर दिला सकता है।
लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों का अवलोकन करके ही आगे के निर्णय लें।
हेल्थ : गले से संबंधित निर्माण दिक्कतों को ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
मकर –
आध्यात्मिक बातों की वजह से जीवन में जो बदलाव आया है, वह आपको प्रसन्नता देगा। सकारात्मकता बढ़ने लगेगी। बड़ी सफलता हासिल करने के लिए जो योजना बनाई थी, उसमें बदलाव आएगा। अंतिम लक्ष्य स्पष्ट होंगे, इसलिए छोटे-मोटे बदलाव के बाद भी आगे बढ़ते रहेंगे।
करियर : सही करियर का चुनाव आपके द्वारा किया गया है। आगे की चिंता न करते हुए फिलहाल जो काम प्राप्त हुआ है, उस पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर की सही बातों में ही उनका साथ दें।
हेल्थ : बच्चों की सेहत बिगड़ने से चिंता हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कुंभ –
किसी एक काम चुनाव करके उस पर ही टिके रहने की कोशिश करें। जैसे अनुभव आपको मिल रहे हैं, वैसा ही आपका नजरिया भी रहेगा। आपका कोई निर्णय बदलेगा। लालच न रखते हुए छोटे टारगेट पर ध्यान देते रहें। पैसों से संबंधित चिंता सताएगी। फिलहाल आपकी हर एक जरूरत पूरी होने वाली है।
करियर : नए काम स्वीकार करने से पहले जो जिम्मेदारी है, उसे सही तरीके से समझने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर की आलोचनाओं की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत में बदलाव आ सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
मीन –
आपके विचार और वर्तमान में जो फर्क है, उसे समझने की कोशिश करनी होगी। हर बार अपने विचारों को अन्य लोगों पर थोपने की कोशिश से विवाद हो सकते हैं। जो लोग आप से जुड़े हैं, उनकी बातों को समझना आपके लिए जरूरी है। तभी आपसी संबंधों में सुधार आएगा।
करियर : काम की जगह बेकार में विवाद निर्माण हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देकर टारगेट्स पूरे करने होंगे।
लव : पार्टनर की बातों को समझने में आपको वक्त लगेगा। रिलेशनशिप संबंधी कोई अनुमान न लगाएं।
हेल्थ : खून संबंधी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत इलाज लेना जरूरी होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 9