उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 25 जून 2024

मेष राशि आज आपकी कार्यप्रणाली और योग्यता की तारीफ होगी। घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी उनकी मदद से पूरा होगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत शुभ है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के बड़े लोगों से मार्गदर्शन लें। आपकी जिद या व्यवहार से मामा पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए ठीक नहीं है बिजनेस संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो उसका नतीजा आपके हक में रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति के मौके मिलेंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव है। घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपकी कोशिश जरूरी है। प्रेम संबंधों से दूर रहें। ज्यादा काम होने से पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए उचित आराम और खानपान जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि आज सितारों का साथ मिलेगा। इस अनुकूलता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स और युवा लोगों को योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोचें। व्हीकल या कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद न होने दें इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। मीडिया और इंटरनेट के जरीये व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिल सकती हैं। व्यापारिक गतिविधियां पहले की तरह नॉर्मल रहेंगी। ऑफिशियल ट्यूर प्लान हो सकता है परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल में कमी हो सकती है। आपसी समझदारी से समस्या का सुलझ जाएगी। सेहत ठीक रहेगी। गैस-एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि आज चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन अपनी काबिलियत से हर परिस्थिति का सामना कर लेंगे। खुद के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना जरूरी है। पढ़ाई के लिए भी अच्छा दिन है। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों पर भरोासा करना नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रखें, नकारात्मक शब्दों के इस्तेमाल से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है। मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों को नजरअंदाज न करें। युवा लापरवाही से कोई उपलब्धि खो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। नियमित रूप से उनकी जांच कराएं और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि आज सकारात्मक लोगों के साथ और अच्छे माहौल में समय जरूर बीताएं। इससे जीवन से जुड़े हर काम करने का नजरिया मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विशेष उद्देश्य को लेकर की गई कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना है। भावनाओं में आकर आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में ना आए। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले अच्छे से समझे डेली इनकम में सुधार होगा। संपर्क सूत्रों के जरीये व्यवसायिक पार्टी से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ संबंध बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पॉल्यूशन और मौजूदा माहौल से खुद को बचाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह राशि। आज मन में उत्साह और स्थिरता रहेगी। आपको अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। उन्नति का रास्ता भी मिलेगा। युवा लोग प्रोजेक्ट पूरा करने पर राहत महसूस करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव से काम अधूरा रह सकता है, लेकिन चिंता न करें। परिवार वालों से मदद मिलेगी। पड़ोसियों के साथ विवाद में न पड़ें। अपने विचार और स्वभाव को संयम में रखें। किसी भी व्यवसायिक फैसले में जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। ऑफिस में कागजी काम पूरा करते समय सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही से परेशानी हो सकती हैं दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। जुखाम तथा बुखार की समस्या रहेगी। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या राशि आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा या अन्य रुका काम पूरा हो सकता है। सोसायटी से संबंधित विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के मतभेद किसी बड़े सदस्य की मध्यस्थता में सुलझाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने लक्ष्य के लिए लापरवाही से खुद का नुकसान करवा सकते हैं। व्यवसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। वहां आपकी मौजूदगी अनिवार्य है। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रमोशन भी मिल सकता है।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए मंजूरी मिल सकती है अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक रखें। उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ थोड़ा समय जरूर बीताएं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला राशि आज अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। नई जानकारियां हासिल होंगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। भावुकता और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। वाद-विवाद और तर्क-वितर्क से दूर रहें। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने से ही सफलता हासिल कर पाएंगे। बिजनेस में काम करने के तरीकों और अंदरूनी व्यवस्था में सुधार करें। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रखें। स्टूडेंट्स को नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनचाहे नतीजे मिल सकते ह परिवार वालों के साथ खुशनुमा संबंध रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। खासतौर पर अपने आहार पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक राशि आज आप फालतू गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने कामों पर ध्यान दें। अपनी योजनाओं पर काम कर लेंगे। नजदीकी संबंधों की मदद से आपको खास निर्णय लेने में मदद मिलेगी। दिन सुखद रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अनुभवी से सलाह लें। आपकी समस्या सुलझेगी। व्यस्तता के कारण घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिक्कत आने पर नकारात्मकता रह सकती है बिजनेस बेहतर करने के लिए अनुकूल समय है। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम से मतलब रखें। राजनैतिक मामलों से खुद को दूर रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहने से घर में आनंददायक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब ना होने दें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खानपान से पेट खराब हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी से आपकी सेहत में सुधार हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि आज घर से की समस्या का समाधान मिल सकता है। बेहतर होगा परिवार के बड़े सदस्य की सलाह पर ध्यान दें। इससे आप तनावमुक्त होकर निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर संबंधित कार्य होगा। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से दूर रहें। अहम और गुस्से को अपने स्वभाव में न आने दें। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। परिस्थितियों से समझौता करें। मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर नतीजे भविष्य में हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की भी संभावना दांपत्य सुख और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों गहरे होंगे। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या से पेट खराब हो सकता है। गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि आज निवेश संबंधी फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आप अपनी दिलस्चस्पी वाले कामों में समय बीताएंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें तथा अपने व्यक्तित्व को और निखारने का प्रयास करें। काल्पनिक योजनाएं बनाने से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए हकीकत का सामना करें बिजनेस के काम करने के तरीको में सुधार होगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। ग्राहक या पार्टियों के साथ संबंध खराब ना करे घर के सदस्यों को मन मुताबिक काम करने की आजादी दें। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। बदलते माहौल का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। लापरवाही न करें। खुद का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ राशि आज समय अनुकूल है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में समय बीतेगा। थोड़ा समय बच्चों के साथ बीताने से मनोबल बढ़ेगा। रुका हुआ सरकारी मामला अधिकारी की मदद से पूरा करने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलेगी। परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन गुस्से में गलत कदम न उठाएं। गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
बिजनेस संबंधित रुका काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। स्टाफ और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है। सावधान रहें। किसी बात पर आंख बंदकर भरोसा न करे परिवार की समस्याएं सुलझाने में बहुत कोशिश करनी पड़ेगी। धैर्य रखें। प्रेम संबंध मर्यादित और सुखद रहेंगे अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य के लिए सावधान रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन राशि आज इस समय ग्रह स्थितियां अच्छी रहेंगी। विपरीत परिस्थितियों में समस्या सुलझा लेंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिलेगा। गैर जरूरी खर्चे होंगे, लेकिन धन लाभ के भी योग हैं, इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। आप स्वभाव के कारण किसी से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए अपना स्वभाव सकारात्मक रखे कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कामकाज में परिवार वालों की मदद मिलेगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। इस समय आपका कार्यक्षेत्र में मौजूद रहना ज्यादा जरूरी होगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह और मदद आपका मनोबल बनाकर रखेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए रुकावटें आ सकती हैं। गैस-एसिडिटी की समस्या आ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। अपना इम्यून सिस्टम अच्छा रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button