उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 26 जून 2014

मेष राशि- आज आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। यात्रा में कष्ट संभव है। बाकी व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। ये उतार-चढ़ाव का दिन है। बहुत परेशान मत होइएगा, कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि। आज व्यापारिक स्थिति में थोड़ी परेशानी दिख रही है। सीने में थोड़ा विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोर्ट-कचहरी से बचें। हरी वस्तु पास रखें। भगवान गणेश को स्मरण करते रहे

मिथुन राशि। आज अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।और गजानन को स्मरण

कर्क राशि। आज परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें। भगवान गणेश जी को स्मरण करते रहे

सिंह राशि। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की ठीक है। व्यापार की स्थिति भी ठीक है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि। आज शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि। आज बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। गणेश जी को स्मरण करते रहे

वृश्चिक राशि। आज घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का त्याग करें। गणेश जी को स्मरण करते रहे

धनु राशि। आज नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मजबूत नहीं दिख रही है, कमजोर दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा,लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखें। हनुमान जी को स्मरण करते रहे

मकर राशि। आज धन हानि के शिकार होंगे। कोई निवेश मत करिएगा। कुटुंबों से थोड़ा सा तालमेल बनाकर रखिएगा, जुबानी जंग मत करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। बेचैनी-घबराहट संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को स्मरण करते रहे

मीन राशि। आज अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन बहुत अच्छी स्थिति में नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें। भगवान गणेश जी को स्मरण करते रहे


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button