
जान किसको लाभ होगा किसको हानि.
31 1 2024
मेष –
जो बातें आपको महत्वपूर्ण लगती हैं, उन्हें दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें। अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। काम की गति बढ़ाना जरूरी होगा। चुनिंदा लोगों के साथ मिलकर आप अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
करियर : काम संबंधी जो दुविधा है, वह दूर होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिल सकता है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से थोड़ी चिंता बनी रहेगी, लेकिन आप सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। आराम करने पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
वृषभ –
स्वभाव में बढ़ रही कठोरता का कारण जानना आपके लिए जरूरी होगा। पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार करने से नकारात्मकता बढ़ेगी। आप अपनी सोच नकारात्मक न बनाएं। जिन बातों में विश्वास टूट रहा है, उन पर बारीकी से विचार करें।
करियर : काम संबंधी बढ़ता आलस तकलीफ का कारण बन सकता है। काम पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर के कारण कठिन समय में आपका हौसला बना रहेगा।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
मिथुन
पुरानी गलतियों का अवलोकन करते हुए नई बातों को सीखने की कोशिश करनी होगी। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत सीमित रहेगी। आपको लक्ष्य ध्यान रखते हुए जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। इस कारण करियर संबंधी नाराजगी दूर हो सकती है।
लव : गलत लोगों की सलाह लेकर रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लेने से बड़ी समस्या हो सकती है। अपने विचारों को समझकर ही निर्णय लेने की कोशिश करें।
हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
कर्क –
पुरानी बातों के प्रभाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित निर्माण चिंता दूर होगी और बड़ी मात्रा में फायदा मिल सकता है। जीवन में मिल रही स्थिरता के कारण गंभीरता बढ़ी रहेगी। सेहत संबंधी तनाव रहेगा।
करियर : करियर की दिशा बदलने की कोशिश सफल हो सकती है। नए काम की शुरुआत करते समय पुराने काम को भी किस प्रकार से जारी रखा जाए इस बात पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी होने से दिनभर थकान रह सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
सिंह
आपके काम की वजह से अनेक लोगों को राहत मिलेगी। आप पर बढ़ रही जिम्मेदारी से तनाव हो सकता है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम रहेंगे। नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। जिसके कारण प्रशंसा और प्रसिद्धि मिलेगी।
करियर : जिस काम की शुरुआत आप करना चाह रहे हैं, उससे संबंधित विश्वास की कमी महसूस होगी। फिलहाल अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय भावनाओं के प्रभाव में आकर गलत बातें न बोली जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
कन्या –
अकेलेपन की भावना जल्दी ही दूर होगी। सीमित विचारों से खुद को दूर रखते हुए नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव है। जिस व्यक्ति के कारण समस्या दूर हुई है, उसी से जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। पैसों की आवक बढ़ेगी, इस कारण बड़ी खरीदारी करने के बारे में आपके द्वारा विचार किया जा सकता है।
करियर : नौकरी पेशा लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा, इस कारण करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
लव : लव रिलेशनशिप कुछ हद तक तकलीफ का कारण बनेगा, लेकिन आपकी अपेक्षा फिलहाल सीमित रहेगी। इस बात को समझने की आवश्यकता है।
हेल्थ : सर्दी और खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
तुला –
सफलता का अवलोकन करके खुद को प्रेरित बनाने की कोशिश करते रहें। आपके काम को गति प्राप्त हो रही है। साथ में इच्छा के अनुसार काम भी मिलेगा, इस वजह से हर एक काम में रूचि महसूस होने लगेगी। सकारात्मक बातों पर ध्यान दें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय हर एक बात स्पष्ट होगी।
लव : पार्टनर के लिए नाराजगी रहेगी, दिन के अंत तक समस्या दूर हो सकती है।
हेल्थ : जीवन में बढ़ रही भागादौड़ी की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
वृश्चिक –
अपनी क्षमता को सही तरीके से समझते हुए काम की जिम्मेदारी स्वीकार करने की आवश्यकता है। फिलहाल मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस होगी। इस कारण बड़े काम पर ध्यान देना मुश्किल होगा। किसी व्यक्ति का साथ या मदद की आवश्यकता हो सकती है।
करियर : काम से संबंधित विस्तार का निर्णय सही साबित होगा। जिन लोगों ने पार्टनरशिप में काम किया है, उन्हें भी प्रगति प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित लिया निर्णय योग्य है, ये बात समझ आएगी।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
धनु –
आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप खुद की बातों पर ही ध्यान देना पसंद करेंगे। पुरानी समस्या का प्रभाव दूर होगा। एकांत में थोड़ा समय बिताने से अनेक बातों का अवलोकन किया जा सकता है। जो खुद की क्षमता को समझने के लिए उपयुक्त साबित होगा।
करियर : करियर में अपनी मेहनत के अनुसार मिल रही प्रगति की वजह से प्रसन्नता मिलेगी।
लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद अचानक दूर होंगे।
हेल्थ : सेहत में बड़ा और सकारात्मक सुधार आएगा।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 3
मकर –
परिवार में चल रहे विवाद का असर आपकी सोच पर हो सकता है। खुद को फिलहाल थोड़ा दूर रखने की कोशिश करते रहें। काम संबंधी बातें अपेक्षा के अनुसार आगे न बढ़ने से निराशा होगी। पैसों की आवक सीमित मात्रा में ही बनी रहेगी। जिन बातों में दुविधा महसूस होती है, उन्हें सुलझाना संभव होगा।
करियर : काम पूरा करने के बाद भी वक्त पर पैसे प्राप्त न होने से बेचैनी बनी रहेगी।
लव : कुछ बातों की वजह से पार्टनर के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। इस बात को चर्चा के जरिए सुलझाया जा सकता है।
हेल्थ : खानपान वक्त पर न होने से कमजोरी महसूस होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
कुंभ
आपकी कमजोरी का फायदा कोई व्यक्ति ले सकता है। किसी की मदद करने से पहले उस व्यक्ति के इरादों को समझना आपके लिए जरूरी होगा। जीवन में आ रहे बदलाव को अपनाना फिलहाल कठिन लगेगा, लेकिन आप सही दिशा में प्रगति कर रहे हैं, इस बात का एहसास होगा। आपके साथ परिवार के लोगों की प्रगति होगी।
करियर : करियर पर ध्यान देते रहें, प्रयत्नों के जरिए ही आपको सफलता प्राप्त होने वाला है। फिलहाल काम के लिए किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रहें।
लव : रिलेशनशिप के बारे में गहराई से विचार करके ही आगे के निर्णय लें।
हेल्थ : बच्चों की सेहत में आ रहे बदलाव आपके लिए चिंता का कारण हो सकते हैं।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
मीन
जिन बातों में स्थिरता प्राप्त हुई है, उनके लिए आभार की भावना आएगी। आज आपको निराशा महसूस होगी, इसलिए बड़े काम को अंजाम देने की जिद न करें। तनाव दूर करने की कोशिश करनी होगी। आपकी समस्या का हल आपको अपने प्रयत्नों से ही प्राप्त होगा।
करियर : करियर के लिए जो बातें आपको महत्वपूर्ण लगती हैं, उन पर ध्यान दें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी हर एक जिम्मेदारी ठीक से निभाएं।
हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए जीवन शैली में अनुशासन लाना होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4