उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 जुलाई 2024

मेष राशि

आज आध्यात्मिक बातों की मदद से मानसिक शांति मिल सकती है। आज खुद को बड़े टारगेट और तनाव से थोड़ा दूर रखें। विचारों में उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन दिन के अंत तक कोई काम पूरा होगा। इस कारण आगे की योजना पर काम कर पाएंगे। मानसिक रूप से जो बातें कमजोर बना रही हैं, उनका प्रभाव जीवन से दूर होगा। करियर में नयापन लाने के लिए अपने काम के तरीके को बदलने की कोशिश करें। रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें। सेहत से जुड़ी बातों में बदलाव करने के लिए अपनी जीवनशैली को सुधारना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

वृषभ राशि

आज जब तक किसी व्यक्ति की बातों को आप पूरी तरह से नहीं समझते हैं, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान लगाने से बचना होगा। आज काम की गति धीमी रखेंगे तो ठीक रहेगा। काम से संबंधित तनाव दूर करने का मार्ग प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए कोई व्यक्ति सहायता कर सकता है। भविष्य से संबंधित बातों पर गहराई से विचार करें। अपने काम की तुलना अन्य लोगों के साथ बिल्कुल न करें। काम से संबंधित रुकावटों की वजह से थोड़ी निराशा बनी रहेगी। पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत करते रहें। वजन को नियंत्रण में लाने की जरूरत है, वर्ना अन्य बीमारियां होंगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि

आज परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय परिवार के हर एक व्यक्ति की राय को समझना होगा। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय रिस्क को ध्यान में रखते हुए आगे के निर्णय लें। स्वभाव में बढ़ रहा आलस नुकसान करेगा। कुछ बातों में बदलाव करने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना होगा। काम संबंधी निराशा की वजह से प्रयत्न रोके जा सकते हैं। जो नुकसान का कारण होगा। पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत होगी शुगर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

कर्क राशि

आज सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालने की जरूरत है। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनको देखने का नजरिया बदलें। फिलहाल कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन आपको प्रयत्न के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। वक्त का योग्य तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। बेकार की बातों को अधिक महत्व देते हुए दोबारा खुद का नुकसान न करें।
पुरानी गलतियों को सुधारने की जरूरत है जब तक आपको शांति महसूस नहीं होती है, तब तक पार्टनर के साथ किसी भी बात की गहराई से चर्चा न करें। बदन दर्द की परेशानी रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज अपने निर्णय को अमल में लाने के लिए खुद को तैयार रखें। लोगों का विरोध तकलीफ दे सकता है। अपनी समस्या की चर्चा बाहर के किसी भी व्यक्ति के साथ करने से बचना होगा। नियम-कायदे से संबंधित परेशानी हो सकती है। काम में प्रशंसा प्राप्त होने के बाद भी खुद पर विश्वास न होने से काम का तनाव बना रहेगा पार्टनर के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न किया जाए, इस बात का ध्यान रखें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

कन्या राशि

आज तय किए गए निर्णय को अमल में लाना है, इस बात का ध्यान रखें। जब तक काम पूरा होता नहीं होता है, तब तक तनाव रहेगा। हर छोटी बात पर नियंत्रण करने की अपेक्षा और नकारात्मक विचार छोड़ने की जरूरत है। वर्ना क्षमता होने के बाद भी आप अवसर का फायदा नहीं उठा पाएंगे। काम संबंधी टारगेट बड़ा महसूस होगा, लेकिन इसे पूरा करने की क्षमता आप में है आपकी नाराजगी का असर पार्टनर पर न हो, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। नींद पूरी न होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज चुनिंदा लोगों का ही साथ प्राप्त होगा, इस कारण कुछ हद तक अकेलापन रह सकता है। रिश्तों में आ रहे बदलाव काफी हद तक आपके बर्ताव के कारण हैं, इस बात को समझना होगा। हर बार दूसरों से सहायता मिलने की अपेक्षा रखना, सही नहीं है। अपने स्वभाव को बदलने की कोशिश करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा पार्टनर से सुझाव मिलेंगे, लेकिन अहंकार के कारण आप इन्हें नजरअंदाज करेंगे। पेट संबंधी दिक्कतों को ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृश्चिक राशि

कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम आप पूरा करना चाहते हैं, वह वक्त के अनुसार होंगे। परिणामों की चिंता न करते हुए केवल प्रयत्न जारी रखने पर ध्यान दें। भूतकाल से जुड़ी बातों से दूर रहें और वर्तमान पर ध्यान दें। लोगों के साथ सही तरीके से बातचीत करने की जरूरत है, वर्ना गलतफहमी के कारण विवाद होने की संभावना है पार्टनर की बिना मांगे मदद करने से बचना होगा। सेहत से संबंधित बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

धनु राशि

आज जीवन में आ रहे बदलाव का अवलोकन करते हुए बातों को देखने का नजरिया बदलेगा। जो लोग आपके काम में बाधा बढ़ा रहे हैं, ऐसे लोगों के साथ दूरियां होंगी। खुद होकर इन रिश्तों को सुधारने की गलती न करें। आज अनेक बातों में गहराई से विचार किया जा सकता है। इस कारण कुछ काम अधूरे छूटने की संभावना बन रही है। करियर में सुधार करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। परिचित लोगों से आपको योग्य अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी दूर होगी। सर्दी-खांसी की तकलीफ बदलते वातावरण की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मकर राशि

आज पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव तनाव बढ़ाएंगे, लेकिन हर बात में संतुलन बनाए रखते हुए आप समस्याओं को दूर कर पाएंगे। पुराने क्लाइंट से बड़ा काम प्राप्त हो सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। आज केवल अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी समस्या आर्थिक पक्ष के जरिए दूर हो सकती है। काम का विस्तार करने में हड़बड़ी न करें। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। पार्टनर और आपका व्यवहार एक-दूसरे के लिए बदलता नजर आएगा। बदन दर्द की परेशानी शारीरिक कमजोरी के कारण हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कुंभ राशि

आज वास्तविकता को नजरअंदाज करते हुए निर्णय लेना आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है। जो बातें आप हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए खुद को तैयार करने की जरूरत होगी। अनेक बातों को इच्छाशक्ति और सकारात्मक विचारों के जरिए हासिल किया जा सकता है। परिवार के कुछ लोग आपका हौसला तोड़ने की कोशिश करेंगे। फिलहाल अपनी समस्या की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ न करें। काम से जुड़ा निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा। पार्टनर्स को एक-दूसरे के लिए सामंजस्य दिखाना जरूरी है। आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

मीन राशि

आज परिवार से अधिक मित्रों के करीब महसूस होगा। दिन की शुरुआत में तनाव रहेगा, लेकिन काम वक्त से पहले पूरा होने से मौज-मस्ती पर भी ध्यान जाएगा। भविष्य से जुड़ा बड़ा निर्णय आप जल्द ही लेंगे, जो पारिवारिक जीवन में बदलाव करने के लिए उपयुक्त साबित होगा। परिवार के लोगों की आप पर बनी नाराजगी का कारण जानकर इसे दूर करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुसार बड़ा काम प्राप्त होगा। जो पैसा और प्रसिद्धि देगा नए रिलेशनशिप के कारण सकारात्मकता महसूस होगी। सिर दर्द तनाव के कारण हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button