उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 31 जुलाई 2024

मेष राशि

आज अपने काम पर ध्यान दें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करना होगा। लोगों के साथ चल रहे विवाद से नकारात्मकता बढ़ेगी। इस कारण आपकी निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। करियर से जुड़ी परेशानी दूर होगी पार्टनर से अपेक्षा के अनुसार साथ मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ राशि

आज नए अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। संवाद कौशल बेहतर बनने से कठिन समस्या हल होगी। जिन कामों में असफल हो रहे हैं, उनके लिए दोबारा प्रयत्न करें।
अपनी जानकारी का सही इस्तेमाल करते हुए मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा। पार्टनर के साथ अचानक विवाद होने की संभावना है। सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि

आज परिवार और पार्टनर के बीच के बिगड़ते संबंधों के कारण आपको तनाव पमहसूस हो सकता है। समस्या का समाधान संयम से ही प्राप्त होगा। विवाद सुलझाने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत होगी। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। जिस लक्ष्य को आप प्राप्त करना चाहते हैं, वह जल्दी ही पूरा होगा। पारिवारिक वातावरण में सकारात्मकता महसूस होगी। कला से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रिलेशनशिप के कारण जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा। शारीरिक कमजोरी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

कर्क राशि

आज आपका अकेलापन जल्दी ही दूर होगा। दूरदृष्टि बनाए रखने की जरूरत है। अधिकतर कामों में खुद को आत्मनिर्भर बनाने में सफल होंगे। जो बातें कमजोर बनाती हैं, उन पर ध्यान देते हुए बदलाव करने की कोशिश करते रहें काम संबंधी प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है, तभी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा पार्टनर और आपको एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह राशि

आज व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पराजित करना संभव हो सकता है। समस्या चाहे जितनी भी जटिल हो, इसका समाधान सरल तरीके से मिलेगा। शांति रखें। नौकरी पेशा लोगों की जो तकलीफ है, उसे सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद लें पार्टनर से बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न करें। बदलते वातावरण के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कन्या राशि

आज परिवार से मिल रही मदद स्वीकार करें। आपको अपने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करने की जरूरत है। जब तक कामों में सुधार नहीं आता है, तब तक अपनी इच्छाशक्ति बनाए रखें। आध्यात्मिक बातों की सहायता से नकारात्मकता दूर की जा सकती है। शैक्षणिक से जुड़े लोगों को काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में विवाह संबंधी निर्णय लिया जाएगा। त्वचा संबंधी तकलीफ ठीक हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

तुला राशि

वर्तमान समस्या का समाधान किसी व्यक्ति की मदद से प्राप्त होगा। मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना बन रही है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को संभाल कर रखें। करीबी किसी व्यक्ति की वजह से आप मन दुखेगा। रिश्तों में संयम रखें करियर संबंधी रिस्क न लेते हुए अपने काम को ईमानदारी से करने की कोशिश करें। आलस से दूर रहें। दूसरों का बढ़ता हस्तक्षेप रिलेशनशिप में दरार पैदा कर सकता है। लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक राशि

आज जीवन में संतुलन रखने की जरूरत है। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाते हुए परिस्थिति का सामना करें। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद का असर आप पर होगा। आपके पक्ष को कोई भी व्यक्ति नहीं समझेगा। अकेलेपन की भावना बनी रहेगी। संयम रखना होगा।
महिलाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा का मौका भी प्राप्त हो सकता है। रिलेशनशिप ठीक रहेगा। बालों से संबंधित समस्या ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज अपने स्वभाव की सकारात्मक और नकारात्मक बातों पर ध्यान देते हुए अपने व्यक्तित्व में सुधार करने की कोशिश करें। काम संबंधी बातें सुधरती नजर आएंगी। इस कारण व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दे पाएंगे। जब तक किसी व्यक्ति की ठीक से पहचान नहीं होती है, तब तक अपनी जानकारी देने से बचना होगा। यदि आप भागीदारी में काम करना चाहते हैं तो ये काम सफलता देगा। साथ में इस काम का विस्तार करना आसान होगा पार्टनर के लिए बढ़ रहा गुस्सा तकलीफ का कारण हो सकता है। वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

मकर राशि

आज कठिन समय में आपका हौसला बना रहेगा। उम्मीद बनी रहने से कठिन परिस्थिति का सामना कर पाएंगे। दूसरों के साथ दूरियां बनी रहेंगी। आपको फिलहाल केवल अपने कर्तव्य और काम पर ध्यान देने की जरूरत है। परिस्थिति के अनुसार अन्य बातों में बदलाव आएगा। कम समय में अधिक काम पूरा करने की जरूरत है। काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। रिलेशनशिप संबंधी कठिन निर्णय लेना होगा। शरीर पर चोट लगने से तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार जरूर लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

कुंभ राशि

आज निराशा दूर करते हुए जो बातें आपके पक्ष में हो रही हैं, उन पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करना सीखें। वर्ना पुरानी बातों में ही उलझे रहेंगे। सूचनाओं का पालन करना होगा। कोई पुराना अवसर दोबारा प्राप्त हो सकता है। अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करके अपनी समस्या का समाधान खोज अपनी क्षमता के अनुसार ही पार्टनर की अपेक्षाओं को पूरा करें। सेहत को नजरअंदाज करने से छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

मीन राशि

आज जीवन के दो अलग पहलुओं में संतुलन बनाएंगे। सकारात्मक ऊर्जा की वजह से कठिन काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। फिलहाल समय का फायदा जरूर उठाएं, अधिक से अधिक काम कम समय में पूरा हो सकता है। आर्थिक स्वरूप से बड़ा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आ रहा सुधार समाधान देगा। काम की जगह प्रशंसा और सम्मान प्राप्त होगा पार्टनर के लिए आकर्षण बढ़ता नजर आएगा। यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button