उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 14 अगस्त 2024

मेष राशि

आज दूसरों की समस्या के बारे में विचार करते हुए आपकी तकलीफ न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। जिन लोगों की मदद कर सकते हैं, उनकी मदद करें, लेकिन अपना नुकसान न हो। व्यक्तिगत परेशानी अधिक विचार करने से बनी रहेगी। यदि आप वर्तमान पर ध्यान देंगे तो समस्या का हल तुरंत प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। काम से संबंधित ट्रेनिंग लें और स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करें, नए अवसर मिल सकते हैं। रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए अपने गुस्से और अहंकार को छोड़ें।
शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृष राशि

आज हर एक बात पर गहराई से विचार करने से आप खुद के लिए समस्या बढ़ा लेंगे। जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वह मानसिक तकलीफ का कारण बन सकती है। किसी भी समस्या से दूर न भागें। लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्कता रखें। व्यापार से संबंधित निर्णय लेने में वक्त लगेगा। हड़बड़ी बिल्कुल न करे लोगों के दबाव की वजह से विवाह से संबंधित निर्णय न लें। सर्दी-बुखार हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

आज तकलीफ दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने स्वभाव में बदलाव करते हुए नई बातों को अपनाना सीखें। काम से संबंधित हो रही रुकावट तनाव का कारण बनेगी। अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देते हुए खर्चों पर नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद होने की संभावना है। करियर की वजह से व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। समस्याओं के समाधान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टनर और आपके विचारों में तालमेल की कमी से दुविधा बढ़ सकती है। सिर दर्द बढ़ सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

कर्क राशि

आज पुरानी बातों को भूलकर नई बातों पर ध्यान दें। जो बातें तनाव का कारण बन रही हैं, उनके लिए विचार बदलेंगे तो समस्या दूर हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना आवश्यक है। अनेक बातें आपकी मर्जी के अनुसार होंगी। केवल संयम बनाए रखते हुए अपने टारगेट हासिल करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। काम से संबंधित सूचनाओं का पालन करना होगा। पार्टनर से मिली कमिटमेंट की वजह से रिलेशनशिप के लिए बन रही चिंता दूर होगी। सिर दर्द की समस्या दूर करना चाहते हैं तो शरीर डिहाइड्रेट न हो, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

सिंह राशि

आज एक वक्त पर एक ही काम पर ध्यान दें। काम में रुचि बढ़ती नजर आएगी। इस कारण कठिन बातों को सुलझाने की कोशिश कर पाएंगे। युवाओं को हर बात में उत्साह महसूस होगा। लोगों को मदद करने की इच्छा बढ़ सकती है। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश करेंगे। जिसके जरिए प्रसन्नता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है रिलेशनशिप से जुड़ी नाराजगी दूर होगी।
पाचन से संबंधित समस्या बढ़ने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

कन्या राशि

आज पुरानी समस्याओं का समाधान परिचित व्यक्ति से मिलेगा। नए अवसरों की वजह से खुद में बदलाव होगा। बदलाव की वजह से अनेक लोगों के साथ बनी हुई गलतफहमी और नकारात्मकता दूर होगी। पारिवारिक जीवन पर आपका ध्यान बना रहेगा। काम से जुड़ी बड़ी अपेक्षा या बड़ा टारगेट न रखें। पार्टनर को खुद की गलती का एहसास होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

तुला राशि

आज भावनाओं के आकर बोली गई बातों की वजह से लोग नाराज हो सकते हैं। समस्याओं को सुलझाने में वक्त लगेगा। किसी व्यक्ति से मिली प्रशंसा की वजह से सकारात्मक महसूस होगा। अपनी बातों और काम का अवलोकन करते हुए गलत बातों में सुधार करने की आवश्यकता है नए काम की शुरुआत करने से पहले काम से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करे रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी पार्टनर पर आपके द्वारा डाले दबाव के कारण विवाद हो सकता है। एलर्जी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

वृश्चिक राशि

आज परिवार से संबंधित समस्या का समाधान आपके प्रयत्न से होगा। पैसों से संबंधित मदद करने से बचना होगा। आपके खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। निवेश से संबंधित बातों को समझकर पैसों का उपयोग सही तरीके से करें।
नौकरीपेशा लोगों को काम से संबंधित एकाग्रता बनाए रखनी होग रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेने से पहले पार्टनर की बातों को ठीक से समझने की कोशिश करें। दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

धनु राशि

आज किसी व्यक्ति की टिप्पणी की वजह से आपका डर बढ़ेगा। अपने प्रयत्न के जरिए आपने क्या हासिल किया है, इस बात पर ध्यान देते हुए आत्म विश्वास बरकरार रखने की कोशिश करनी होगी। लोगों की आपके प्रति बढ़ती नकारात्मकता और जलन की भावना तनाव बढ़ाएगी, लेकिन आपको सकारात्मक रहना होगा। नए करियर की शुरुआत में निर्णय लेने में वक्त लगेगा, लेकिन सगी निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर पार्टनर का गलत बातों में साथ देने की गलती बिल्कुल न करें। कंधे में जकड़न महसूस होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर राशि

आज काम की गति को तेज करने की जरूरत है। आपका ध्यान आर्थिक पक्ष को सुधारने पर बना रहेगा। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चिंता रहेगी, ये वक्त के अनुसार दूर होगी। फिलहाल वर्तमान जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें। भविष्य से संबंधित बड़े टारगेट पर काम शुरू करें। युवाओं को लालच से बचना हो पार्टनर और आपको परिवार से अपेक्षा के अनुसार साथ मिलेगा, अपनी जिम्मेदारी को निभाने की आवश्यकता है, इस बात को समझें। पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कुंभ राशि

आज अपनी जिम्मेदारी निभाते समय हर एक बात में संबंधित जागरूकता रखनी होगी। आपके आसपास जिन बातों में बदलाव आ रहा है, उन पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें। जिन बातों में पछतावा महसूस हो रहा है, उनमें बदलाव करना होगा। किसी भी व्यक्ति के जीवन में दखलंदाजी न दें। काम की जगह लोगों को मार्गदर्शन देना होगा। किसी भी व्यक्ति के काम में खुद से उलझाने की गलती न करें। रिलेशनशिप की वजह से जो तकलीफ हो रही थी, वह दूर होगी। ठीक से आराम न करने से पैर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन राशि

आज हड़बड़ी में लिए गए निर्णय की वजह से आपकी तकलीफ बढ़ेगी। हर काम में संबंधित लोगों के विचार और भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय सतर्कता रखें। आपकी गलती की वजह से काम में रुकावट हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न होने से दिक्कतें बढ़ेंगी। काम की जगह जिन लोगों के साथ गलतफहमी हो रही है, उनके साथ ठीक से संवाद बनाकर विवाद दूर करें। पार्टनर से अपनी तुलना न करें। एसिडिटी और गैस से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button