उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर जाने किस को लाभ होगा किसको हानि होगी 26 अगस्त 2024

मेष राशि
आज पारिवारिक और बिजनेस के कामों में संतुलन रखने से पूरे हफ्ते खुशनुमा माहौल रहेगा। इस समय आर्थिक लाभ संबंधी भी अच्छी संभावनाएं बन रहे हैं। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती हैं कामकाज में खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा विवाद दूर हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग दिक्कत आने पर अधिकारियों से मदद जरूर ले पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- योगा और व्यायाम नियम से करें। मांसपेशियों के दर्द परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष राशि
आज आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, ऐसा करने से आपको सुकून ही मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरते। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने पढ़ाई तथा करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी नई योजनाओं को अंजाम देते समय उचित सोच विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक कामों में धैर्य और शांति रखना जरूरी है। वरना कोई कार्यवाही हो सकती बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन राशि
आज सप्ताह की शुरुआत में दिनचर्या व्यस्तता वाली रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संबंध मधुर बने रहेंगे दूसरों के मामले में दखल अंदाजी बिल्कुल ना करें। क्योंकि इसकी वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखना ही उचित है। मशीनरी कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं, इसलिए अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। नौकरीपेशा लोग डाक्यूमेंट्स संभालकर रखे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात रोमांचित करेगी। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि
आज इन दिनों कुछ समय अपने रुचि पूर्ण और मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। ऐसा करने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आपका यह काम संपन्न हो जाएगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। क्योंकि ब्लॉक हो सकता है। संतान को करियर संबंधी कोई काम ना बनने से उसे तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। ज्यादा काम का तनाव अपने पर हावी न होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में प्रगति होने की संभावना है दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। जुकाम, खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह राशि
आज इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। वक्त के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। आपका हर काम में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज के पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्याःराशि
आज घर मे संबंधियों अथवा नजदीकी मित्र के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकती हैं। परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे। कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान की स्थिति रहेगी। मानसिक तनाव भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला राशि
आज आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। अगर किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है, मन की आवाज जरूर सुने। भविष्य में यह पॉलिसी लाभदायक रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। कुछ समय आत्म मनन और और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए भी जरूर दें। गुस्से की वजह से स्थिति बिगड़ सकती हैं। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ चिंतित रहेगा। हालांकि समय रहते आप समाधान भी निकाल लेंगे इस सप्ताह व्यक्तिगत व्यस्तता रहेगी। जिसकी वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं करेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से व्यवस्था उचित चलती रहेगी। किसी नए काम की योजना को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की वजह अपने परिवार तथा करियर पर ध्यान दें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक राशि
आज ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से बचें व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई हैं। परंतु धैर्य रखें, जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं। नौकरी में बदलाव के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। एलर्जी संबंधी कोई समस्या रह सकती है। बदलते वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि
आज स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे समय की कीमत को अवश्य पहचाने। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है आपकी व्यस्ततम दिनचर्या की वजह से परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशि
आज लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य ले। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यवसाय संबंधी कुछ खास और महत्वपूर्ण निर्णय त्वरित ही लेने पड़ सकते हैं। कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा तथा प्रोफाइल भेजें। आपको सफलता मिलने की संभावना है घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। अपनी नियमित जांच कराएं तथा उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ राशि
आज इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। इस सप्ताह आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इस कार्य में आपको परिजनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग अपनी लापरवाही अथवा व्यवहार कुशलता की कमी के कारण व्यवसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। कई बार बहुत अधिक सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अपना समय प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगे। ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मीन राशि
आज समय अनुकूल है। सिर्फ अवसरवादी होकर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। हालांकि आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होगी। घर के लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी होगी। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति मिलेगी नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक मामलों में आपकी सूझबूझ और योग्यता आपको कोई उपलब्धि हासिल करवाने वाली है। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। अपनी योजनाओं में जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखने से स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button