
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 अगस्त 2004
मेष राशि
आज पुरानी बातों को याद करके आप अपने लिए तकलीफ बढ़ा लेंगे। पैसों से संबंधित निर्णय लेना कठिन महसूस होगा। ये निर्णय लेना जरूरी है, यह बात समझ आएगी। जो बातें कमजोर बनाती हैं, उनका सामना करना होगा। व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। फिलहाल आपको अपनी सोच पर अधिक ध्यान देना होगा काम की जगह लोगों के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपको अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाना होगा। सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
वृषभ ऊ
आज आपके विचार दूसरों के विचारों से काफी अलग हैं, ये बात समझ आएगी। इस कारण एक-दूसरे के साथ समझौता करते समय तकलीफ हो सकती है। परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। अहंकार की वजह से कोई निर्णय लिया जाता है तो वह आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय आपको हर एक बात को जानना होगा। काम से संबंधित सूचनाएं मन के विरुद्ध होने से काम की गति धीमी रहेगी। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए किस प्रकार से प्रयत्न किया जा सकता है, इस बात पर गौर करें।
लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
मिथुन राशि
आज सुख-शांति पाने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। बढ़ते आलस की वजह से हर काम में देरी हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन के लिए गंभीरता बढ़ाएं। मित्रों के साथ वक्त बिताएं, लेकिन यदि जरूरत से अधिक समय जाया न करें। वर्तमान का समय आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात पर गौर करें। काम से संबंधित प्राप्त हो रहे अवसर पर ध्यान देना जरूरी है पार्टनर केवल अपनी बातों को महत्व देते हुए आप पर दबाव बनाएंगे। नींद से जुड़ी परेशानी दूर करें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
कर्क राशि
आज किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय आपको अपनी क्षमता का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंधित नाराजगी की वजह से अकेलापन महसूस हो सकता है। विचारों में आ रहे बदलाव के कारण आप परिस्थिति की सकारात्मक बातों पर ध्यान देना पसंद करेंगे। भावनात्मक तकलीफ दूर होगी।
काम की वजह से प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा। बदन दर्द की परेशानी दूर करने का मार्ग मिलेगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
सिंह राशि
आज जीवन में किसी भी प्रकार का बदलाव लाते समय इसका असर पारिवारिक जीवन पर किस तरह से होगा, ये बात समझनी होगी। अनेक लोगों की भावनाओं से जुड़े निर्णय को अमल में लाना कठिन होगा। परिवार से संबंधित बातों के कारण चिंता बनी रहेगी। इस चिंता को दूर करने का रास्ता खोजना होगा। काम की जगह जो जिम्मेदारी मिली है, उसके अलावा किसी भी काम पर ध्यान न दें। पार्टनर को भावनात्मक रूप से सहयोग देना होगा। गलत आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कन्या राशि
आज नकारात्मक विचारों की वजह से लोगों के लिए आपका व्यवहार भी नकारात्मक बनेगा। कठिन समय में जो लोग आपकी मदद करते हैं, उन पर ध्यान दें। आपसी रिश्तों में सुधार लाना जरूरी है। स्वभाव में आ रही कमजोरी की वजह से गलत संगत का चुनाव न करें। सतर्कता रखनी होगी।
काम में किसी भी प्रकार का बदलाव न होना चिंता का कारण हो सकता है। रिलेशनशिप ठीक रहेगा। सिर दर्द की परेशानी होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
तुला राशि
आज किसी भी व्यक्ति के जीवन में जरूरत से अधिक दखलंदाजी न दें। अपने व्यक्तिगत दायरे को बनाए रखें। साथ में लोगों को जो बातें महत्वपूर्ण लगती हैं, उनका आदर करना सीखें। स्वभाव की नकारात्मकता जब तक दूर नहीं होगी, तब तक काम सही तरीके से करना संभव नहीं है। व्यापार और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। गलत आदतों को सुधारकर सही जीवनशैली को स्वीकार करना होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7
वृश्चिक राशि
आज स्वभाव में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। जो भी बदलाव आपको महसूस हो रहा है, वह उपयुक्त है या नुकसानदायक है, इस बात को समझना जरूरी है। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का अवलोकन करके जरूरी बातों पर टिके रहें। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। टारगेट काफी बड़ा महसूस होगा। आज टारगेट से संबंधित चिंता रह सकती है रिलेशनशिप से ज्यादा अहंकार को महत्व देना पार्टनर्स के लिए तकलीफ का कारण होगा। पैर दर्द की समस्या रहेगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 8
धनु राशि
आज सफलता अपेक्षा के अनुसार मिलेगी, व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज न करें। रिश्तों में आ रही दरार को समझना भी जरूरी है। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय आपका नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। हर बात में संतुलन बनाए रखते हुए आपको निर्णय लेना होगा। लोगों की ठीक से परख करना सीखें। काम की वजह से विदेश जाने का मौका मिल सकता है विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार जल्दी ही लिया जाएगा। सिर में भारीपन रहेगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मकर राशि
आज अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलें और नई बातों का अनुभव लें। जीवन में अचानक बदलाव आएंगे जो बेचैनी का कारण बन सकते हैं। जब तक आप को सफलता प्राप्त नहीं होती, तब तक आत्म विश्वास भी नहीं बढ़ेगा। हर एक बात को नकारात्मक तरीके से देखने से उदासीनता बढ़ेगी काम से संबंधित असफलता की वजह से निराशा रहेगी। योग्य अवसर मिलेगा। पार्टनर और आपके बीच के संबंध ठीक रहेंगे। लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
कुंभ राशि
आज मानसिक तनाव दूर करने के लिए विचारों को सुलझाने की कोशिश करें। हर एक व्यक्ति के लिए आ रहे नकारात्मक विचार तकलीफ का कारण होंगे। अधिक सोच-विचार करने से वक्त जाया हो सकता है। जिस निर्णय को लेना कठिन महसूस हो रहा है, उसके लिए स्पष्टता आएगी। अगले कुछ दिनों में काम की गति तेज होगी। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 7
मीन राशि
आज प्रयत्न करने के बाद भी दूसरों की गलतफहमी दूर करना संभव नहीं होगा। फिलहाल वर्तमान स्थिति को जैसी है, वैसी स्वीकार करें। अपने काम पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी। आज दिन का उपयोग काम के लिए अधिक से अधिक हो। इस बात का ध्यान रखें। करियर संबंधी नए अवसरों से आर्थिक आवक बढ़ेगी। रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना होगा।
जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कल