उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 2 सितंबर 2024

मेष राशि

आज विचारों में स्पष्टता होने से आपका फोकस काम पर बना रहेगा। काम से संबंधित तकलीफ दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना कर्तव्य निभाते रहें। नई जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए खुद को तैयार करना जरूरी होगा। काम से संबंधित रुकावट की वजह से काम और बेहतर तरीके से करने का मार्ग मिलेगा रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर से मिले सुझाव पर ध्यान जरूर दें। पैर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृषभ राशि

आज कोई भी काम करते समय कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। एक समय पर एक ही बात पर ध्यान देना होगा। हर बात से संबंधित चिंता दूर करने का रास्ता मिलेगा। भविष्य से जुड़ी जो परेशानी आपको सता रही है, उसे दूर करने के लिए कोई व्यक्ति मार्गदर्शन दे सकता है। काम से संबंधित तकलीफ दूर होगी, बड़ा फायदा मिलेगा। काम से जुड़ा निर्णय लेते समय आपका नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। पार्टनर के लिए कठोर व्यवहार न करें, इस बात का ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

आज प्रयत्न करने के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने से रिश्तों में सुधार होगा। काम से जुड़ी बातों पर फोकस करने की कोशिश करते रहें। जिन बातों में आप कमजोर हैं, उनका प्रभाव बढ़ेगा। इसलिए खुद में बदलाव करने की कोशिश जारी रखें। आर्थिक पक्ष को सुधारने के लिए प्रयत्न बढ़ाना जरूरी होगा। काम में गंभीरता बढ़ाकर किसी एक काम का चुनाव करते हुए प्रयत्न करने की जरूरत है पार्टनर और रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखें।
कमर दर्द की परेशानी बढ़ेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

कर्क राशि

आज आपको प्रयत्नों का महत्व समझ आने से आप आलस दूर करते हुए टारगेट पर ध्यान देना पसंद करेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने का मौका प्राप्त होगा। आपके हर एक छोटे प्रयत्न के जरिए जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। परिवार से संबंधित चिंता दूर होगी। आपसी संबंधों में सुधार आएगा। काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपका काम आपको प्रसन्नता देगा रिलेशनशिप से संबंधित उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। पेट से संबंधित दिक्कत दूर हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर आप केवल अपने लक्ष्य पर फोकस करना पसंद करेंगे। जिस तरह से आपको जीवन में प्रगति प्राप्त होगी, वैसे ही लोगों का साथ आसानी से मिलेगा। बड़ी खरीददारी के लिए किए प्रयत्नों को सफलता मिल सकती है। आपको जो बातें महत्वपूर्ण लगती हैं, उन पर ध्यान देना होगा। लोगों के सुझाव से अधिक खुद के विचारों को महत्व दें।
काम की जगह आ रहे बदलाव को समझना कठिन होगा, लेकिन आपकी क्षमता के अनुसार अवसर मिलने वाला है, इसलिए चिंता न करें। पार्टनर और आप मिलकर बड़े निर्णय को अमल में लाने में सफल होंगे, इस कारण पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है। पेट से संबंधित इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कन्या राशि

आज तय टारगेट अपेक्षा के अनुसार पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। आज आप काम की गति धीमी रखना पसंद करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को आराम देना जरूरी है। आध्यात्मिक बातों का महत्व आपको समझ आएगा, इस कारण जीवन के हर एक पहलू पर ध्यान देना संभव हो सकता है। सेहत के साथ व्यक्तिगत जीवन में भी सुधार आएगा। काम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय अकेले ही लेने होंग पार्टनर के सामने अपनी नाराजगी को सही तरीके से प्रकट करना सीखें। पेट दर्द की समस्या अचानक से होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

तुला राशि

आज अपनी जिद छोड़कर वर्तमान स्थिति को अपनाना सीखें। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा। पुराने अनुभव का अवलोकन करने से तकलीफ हो सकती है। आपको वर्तमान में सुधार करने की कोशिश करनी होगी। तय टारगेट से अधिक काम करना आपके लिए संभव होगा। एक-दूसरे के साथ संवाद ठीक करने की कोशिश करनी होगी। पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

वृश्चिक राशि

आज स्वभाव में आ रहे बदलाव का असर जीवन की अन्य बातों पर होगा। आज आपकी बातचीत हर व्यक्ति के साथ सीमित रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। एकांत में बिताए समय की वजह से शांति मिल सकती है। वर्तमान की बातों का आनंद लें। मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका प्राप्त हो सकता है। यदि यात्रा से संबंधित कोई योजना बन सकती हैं। काम की जगह ट्रेनिंग मिलेगी, इस कारण काम से संबंधित रुचि बढ़ सकती है।
पार्टनर को आपकी मदद की आवश्यकता है, लेकिन इस बात को वह खुलकर नहीं बोल पाएंगे। गलत खान-पान के कारण सेहत में होने वाले असंतुलन पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

धनु राशि

आज प्रयत्न करने के बाद पुरानी समस्या दूर करना संभव हो सकता है। दोबारा पुरानी गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के किसी भी व्यक्ति को मदद करते समय अपना दायरा बनाए रखने की जरूरत है। अनेक लोग आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति की परख ठीक से न कर पाने से दिक्कत हो सकती है। काम की जगह जब तक सुझाव मांगे नहीं जाते, तब तक किसी भी को मार्गदर्शन देने से परहेज रखना होगा आपकी बातों का गलत मतलब निकालने से विवाद हो सकता है। बदलते वातावरण के कारण सेहत बिगड़ेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मकर राशि

आज परिस्थिति के अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। आपसे जुड़ा हर व्यक्ति अपनी समस्या के कारण परेशान होगा, इस वजह से एक-दूसरे पर ध्यान देना कठिन होगा। दिन आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। आपसी संबंधों में बढ़ रहे तनाव को नकारात्मक तरीके से न लेते हुए हर व्यक्ति को थोड़ा वक्त देने की कोशिश करें। काम की जगह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ठीक से निभाना होगा। पार्टनर और आप गलतियों से बचेंगे तो बेहतर रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव होगा। पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

कुंभ राशि

आज पुरानी नाराजगी काफी हद तक दूर होगी। अभी तक कठिन समय में प्राप्त हुई सीख और अनुभव के जरिए दूसरों की मदद करना और उन्हें मार्गदर्शन देना संभव होगा। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनते हुए सकारात्मक कर्म करने की कोशिश करें। अपने काम को नए तरीके से करें और मार्केटिंग में बदलाव करके नए क्लाइंट के साथ जुड़ना संभव होगा। अपनी अपेक्षा स्पष्ट होने से विवाह जल्द ही खत्म हो जाएगा। शुगर बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मीन राशि

आज आर्थिक लेन-देन करते समय सतर्कता रखने की आवश्यकता है। जब तक आप किसी बात के लिए तैयार महसूस नहीं करते हैं, तब तक उसे स्वीकार न करें। बड़े टारगेट के कारण तनाव हो सकता है। फिलहाल छोटे टारगेट को हासिल करने की कोशिश करनी होगी। स्वभाव की अनेक बातें बदलती नजर आएंगी, इस कारण व्यक्तित्व सुधरेगा। अपने काम को सही तरीके से करने का रास्ता प्राप्त होगा पार्टनर्स में आपसी सामंजस्य से बढ़ता नजर आएगा। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button