उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18670276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा कि सको हानि होगी 26 सितंबर 2024

मेष राशि

आज जीवन में नई शुरुआत हो रही है। अपनी जीवन शैली पर बारीकी से ध्यान दें, पुरानी बुरी आदतों से छुटकारा पाने की आवश्यकता है। काम में व्यस्तता बढ़ेगी, इस कारण व्यक्तिगत जीवन नजरअंदाज हो सकता है। सेहत पर बारीकी से ध्यान देना होगा। छोटी समस्याओं को तुरंत सुलझाएं। आलस के कारण यदि कोई काम अधूरा छोड़ते हैं तो वह बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। सतर्कता रखनी होगी। काम को नए तरीके से करने के लिए प्रयत्न करें। दूसरों से खुद को अलग साबित करना होगा। पार्टनर और आपके बीच छोटी-मोटी तकरार हो सकती है। सिर में भारीपन महसूस होगा। तनाव से दूर रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

वृषभ राशि

आज बडी समस्या हल होने के बाद भी मन में हुए डर और नकारात्मक विचार बने रहेंगे, चिड़चिड़ापन भी रहेगा। काम की गति तेज करने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को किस हद तक महत्व देना है, ये तय करें। व्यक्तिगत जीवन में बड़ा निर्णय लेंगे। अनेक सकारात्मक बदलाव आएंगे। बड़ा निवेश करने पर ध्यान दें। जो बातें तकलीफ का कारण बन रही हैं, वह दूर होंगी। काम से संबंधित सकारात्मकता बनी रहेग रिलेशनशिप सुधारने के लिए आपसी सामंजस्य से प्रयत्न करें। दूसरों के सुझाव नई समस्या बढ़ा सकते हैं थकान के कारण बदन दर्द की परेशानी होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

मिथुन राशि

आज सेहत पर ध्यान न देना और काम को भी नजरअंदाज करना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। व्यक्तिगत जीवन में जब तक सुधार नहीं होता है, तब तक बड़े टारगेट हासिल करना कठिन होगा। अनेक लोगों के साथ आपकी तुलना हो सकती है, इस कारण अपने लिए नकारात्मक विचार बढ़ने की संभावना है। लोगों की टिप्पणी से न डरते हुए, अपने विचारों को प्रकट करें। काम से जुड़ी समस्या सुलझाने के लिए प्रयत्न बढ़ पार्टनर के साथ हुआ विवाद बढ़ सकता है। नींद पूरी करने की आवश्यकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

कर्कःराशि

आज कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आराम करने पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करते समय अपनी भावनाओं को नजरअंदाज न करें। जटिल समस्या का समाधान अपने अनुभव के जरिए ढूंढना होगा। आर्थिक स्थिति में आ रहा सुधार तनाव दूर करेगा। सेहत पर ध्यान देते रहें। काम में बदलाव करने की कोशिश करें। नया अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण और फायदेमंद साबित हो सकता है रिलेशनशिप को सुधारना होगा। बढ़ते वजन के कारण जो तकलीफ हो रही है, वह दूर होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज किसी एक बात पर पूरी तरह से ध्यान देते हुए काम करें, एकाग्रता बढ़ाएं। समय से पहले ही तय काम पूरा हो सकता है। मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें, खोने की संभावना बन रही है। कोई आपके स्वभाव का गलत फायदा उठा सकता है। काम से जुडी चर्चा में भाग लेने की आवश्यकता है। जो निर्णय मन के विरुद्ध हो रहे हैं, उनके प्रति फिलहाल समझौता करना होग पार्टनर से कमिटमेंट प्राप्त होगी, लेकिन परिवार का साथ न मिलने से उदासीनता हो सकती है। सर्दी और कफ की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

कन्या राशि

आज महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में पूरा होगा। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार के लोगों के साथ मानसिक रूप से जुड़ना संभव होगा। पुरानी गलतियां दोहराई न जाएं, इस बात का ध्यान रखें। युवाओं को अपेक्षित कार्यक्षेत्र में काम करने का मौका प्राप्त हो सकता विवाह से संबंधित निर्णय अचानक तय होगा। सेहत में सुधार करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज अपनी जिद छोड़ें, वर्ना बाद में पछतावा होगा। जो बातें आपकी अपेक्षा के अनुसार हो रही हैं, उनका आनंद लेना सीखें। सकारात्मकता बढ़ाने के लिए जो बात आपको आनंद देती है, उस पर ध्यान दें। दूसरों से अपनी तुलना करने से नकारात्मकता बढ़ेगी। किसी भी व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय संयम से काम लेना होगा। काम की जगह किसी भी व्यक्ति पर दबाव न डालें। वर्ना नुकसान हो सकता ह वैवाहिक जीवन से संबंधित जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं। पेट से संबंधित दिक्कत और बढ़ते वजन पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

वृश्चिक राशि

आज जिन बातों का प्रभाव जीवन से दूर हुआ है, ऐसी बातों के बारे में विचार न करें। पुराने कटु अनुभवों की वजह से सही-गलत का फैसला ठीक से करना आप सीख जाएंगे। अपने काम के साथ दूसरों की समस्या को दूर करना आपके लिए संभव है। लोगों के साथ जुड़े रहने से नई बातें सीखना संभव होगा। पुराने अनुभव और मार्गदर्शन का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान में जटिल निर्णय लेना संभव होगा पार्टनर की नाराजगी के कारण दिक्कत बढ़ेगी। शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

धनु राशि

आज वर्तमान स्थिति में जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें स्वीकार करते हुए अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करें। मानसिक रूप से आप खुद को जितना अधिक स्थिर बनाए रखेंगे, उतनी आसानी से कठिन निर्णय लेना संभव होगा। फिलहाल हर व्यक्ति और स्थिति के साथ समझौता करने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगी, लेकिन विवाह से संबंधित निर्णय लेने में वक्त लगेगा। गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मकर राशि

आज सेहत में आ रहे बदलाव का असर काम और विचारों पर होगा। सेहत से जुड़ी हर एक बात पर ध्यान दें। शारीरिक और मानसिक थकान के कारण अधिकतर बातों में नाराजगी रहेगी। क्षमता होने के बाद भी काम बीच में रुकने की संभावना है। जो लोग आपके पक्ष को समझने के लिए सक्षम नहीं हैं, ऐसे लोगों से अपेक्षा रखना गलत है, इस बात का ध्यान रखें व्यापार से जुड़े लोगों को तुरंत किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं करना है पार्टनर की उदासीनता को समझ कर उनका साथ देने की कोशिश करें। परिवार के लोगों की सेहत की चिंता हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कुंभ राशि

आज जीवन में नयापन लाने के लिए नई बातों को सीखना होगा। एक जैसी बातों में अटके रहने से निराशा बढ़ेगी। थकान महसूस हो सकती है। अपनी सोच में बदलाव करने के लिए सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। किसी नए व्यक्ति के साथ परिचय बनेगा। जब तक व्यक्ति की परख ठीक से नहीं होती है, तब तक व्यक्तिगत चर्चा न करें। आपको प्राप्त हो रहे आर्थिक फायदे के कारण व्यापार से जुड़े अन्य लोगों को आपसे जलन होगी रिलेशनशिप ठीक रहेगा। हार्मोन से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। जीवनशैली में सुधार करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

मीन राशि

आज किसी समस्या को किस तरह दूर करना है, ये बात समझनी होगी। सोच-विचार करते रहने से आपकी उदासीनता बढ़ेगी। पूर्व परिचित लोग या रिश्तेदारों के साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है। प्रयत्न करने के बाद भी काम की गति को न बढ़ने से चिड़चिड़ापन होगा। आपको केवल एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। पैसों से संबंधित लाभ मिलने में वक्त लगेगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ होगा, इसलिए मेहनत करने में पीछे न हटे रिलेशनशिप पर ध्यान दें। वर्ना एक-दूसरे के लिए बढ़ रही नाराजगी को दूर करना कठिन होगा। यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button