
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 29 सितंबर 2024
मेष राशि
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आसानी से कार्य संपन्न होते जाएंगे। अगर संतान के भविष्य को लेकर कोई योजना बना रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का आज अनुकूल समय है। कुछ नजदीकी अथवा दूरदराज के यात्राएं होने के योग भी बन रहे है। संबंधियों से सुखद मुलाकात होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। अगर भूमि अथवा वाहन खरीदने की योजना है, तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कर्ज ना लें। बिजनेस में सरकारी काम बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। आपके बाकी काम भी सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। युवाओं की प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है। पारिवारिक व्यवस्था से संबंधित किसी भी कार्य को करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यायाम, योगा आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
वृष राशि
आज दिन शुभता और सकारात्मक भाव से परिपूर्ण रहेगा। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। इससे आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। बच्चों की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। अहम और गुस्सा आपकी तरक्की में बाधक रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। परेशानियों को दिमाग में जगह ना दें तथा समाधान ढूंढे। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है। व्यवसाय में व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है। इस समय मुनाफे की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन जल्दी ही स्थिति में बदलाव की भी संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें। मान-हानि की स्थिति बन सकती हैं। लव- परिवार वालों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ परेशानियां आएंगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। आराम और सुकून भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि
आज संतान से संबंधित पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत होगी। नजदीकी संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखने की भी जरूरत है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए दूसरों की चिंता किए बिना अपने कार्यों में ध्यान दें। कारोबार में निजी व्यस्तता के कारण भरपूर समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। जिससे व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। इस समय नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे। जिसका असर सेहत पर पड़ेगा पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से सबको प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। मौसम के अनुकूल अपना आहार-विहार रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क राशि
आज आप अपने दिनचर्या में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे और काफी हद तक कामयाब भी होंगे।अगर कहीं पैसा रुका हुआ है, तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी न किसी बात को लेकर उधेडबुन की स्थिति भी रहेगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की असफलता को लेकर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अभिभावक अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें। कारोबारी मामलों में आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में और अधिक बेहतर करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। जल्दी ही प्रमोशन की संभावना है पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रखने के लिए आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। योग, व्यायाम आदि को भी नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह राशि
आज आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की उचित संभावना है। अपने कार्यों को पूरी मेहनत और निष्ठा से करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष स्थान रहेगा। ध्यान रखें कि कुछ मतलबी लोग आपसे नजदीकियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। बहकावे में ना आए। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें, तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा कामकाज को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उच्चाधिकारी आपको विशेष अथॉरिटी भी दे सकते हैं पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे। किसी छोटी सी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर ला रहा है और इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनाकर रखना आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा और आप लंबित पड़ी हुई किसी कार्य योजनाओं को भी साकार करने का उचित समय है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। क्योंकि कोई समस्या आपको मानसिक तौर पर तनाव भी दे सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत लोगों की कागजी कार्यवाही में कुछ व्यवधान आने की आशंका है। व्यवसाय- इस समय कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। लेकिन समय के प्रतिबंधन के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान रखना जरूरी है। नौकरी में अपनी योग्यता के दम पर खास प्रोजेक्ट हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। अत्यधिक मेहनत और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
तुला राशि
आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिल सकती है। कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि में व्यतीत करने से आपको बहुत अधिक शांति और सुकून मिलेगा। समय का उचित प्रतिबंधन रखें, तो व्यवस्था बनाने में काफी हद तक कामयाब होंगे। भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अतः रिश्तो को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख न रहे। बिजनेस में कोई भी काम पूरे कायदे से करें, वरना कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी निर्णय स्वयं ही ले। नौकरी में अपना लक्ष्य तय करने में आसानी होगी तथा अधिकारियों से भी मदद मिले परिवार जनों के आपसी तालमेल से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना जरूरी है। साथ ही जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रहा प्रयास आज फलीभूत होने वाला है। वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल जरूर करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का भी प्रोग्राम बन सकता है। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई विवाद भी सुलझ जाएगा। ज्यादा तनाव लेना और भागदौड़ करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाए। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई भी अहम निर्णय लेते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की उलझनों में फंस कर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे व्यवसायिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे तथा कोई राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। व्यवसाय में गति देने के लिए ज्यादा एडवर्टाइजमेंट करने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स वगैरह बहुत ही संभालकर रखे घर में वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
धनु राशि
घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार के सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए भी शॉपिंग आदि हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई व करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे आपको क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी भरपूर मेहनत व योग्यता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। कामकाज में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो कि लाभदायक रहेगी। लव- शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस होगी। अपने आराम और सुकून का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर राशि
आज रोजमर्रा की व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या से राहत मिलेगी और अपने रुचि के कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्लान भी बन सकता ह पैसे की स्थिति को लेकर कुछ उथल-पुथल भी रह सकती है इसलिए रिस्क प्रवृत्ति के कामों में रुचि ना लें। अपने मनोभावों पर काबू रखें। इस समय कजिन भाई-बहनों से अपने रिश्तो को बहुत अधिक संभालकर रखने की आवश्यकता है। व्यवसायिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। ऑर्डर में उधारी करना ठीक नहीं रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद और मधुरता पूर्ण रहेंगे। परंतु ध्यान रखिए, कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल-मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है। स शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ राशि
आज खुद को अपडेट करने के लिए नई जानकारियों को सीखने में रुचि रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली से लोग कुछ विपरीत धारणा रख सकते हैं। आप अपनी योग्यता से किसी भी परिस्थिति में समाधान लेने में सफल रहेंगे। युवाओं का अपने कार्यों पर फोकस लेना उन्हें सफलता देगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास भी करने पड़ सकते है। दोपहर बाद किसी वजह से उलझने बढ़ेंगी। किसी की नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। प्राणायाम करना उचित रहेगा। व्यवसाय में इस समय अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन समाधान भी मिल जाएगा। खानपान संबंधी व्यवसाय में गुणवत्ता का ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी अचानक ही किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ कटुता आ सकती हैं। स अत्यधिक कार्य और थकान का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। योगा मेडिटेशन से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मीन राशि
अपनी किसी भी प्लानिंग को क्रियान्वित करने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है, इससे आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। युवा अपनी कमियों मे सुधार लाकर और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में उचित परिणाम हासिल करेंगे। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई भी पारिवारिक मामला चल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझाएं, तो ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तनाव से राहत पाने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करें। कोई भी यात्रा करना हितकर नहीं रहेगा। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन गुप्त प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। अपनी किसी विशेष योजना को अंजाम देने के लिए दूसरों की बजाय खुद पर ही विश्वास रखना होगा। मार्केट में सप्लाई संबंधी कार्य समय पर पूरा करने में मुश्किल रहेगी पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह में परिणित के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी-वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव की वजह से पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हल्का आहार ले। तथा उचित इलाज भी अवश्य लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1