उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918670276

Siddhant Fast News

जाने किसको लाभ होगा किसको हानि 12 फरवरी 2024

मेष -राशि पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। आपके भविष्य के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी थोड़ा वक्त बीतेगा।
नेगेटिव- आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करें तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की बजाए खुद ही निर्णय लें, इससे आप बेहतरीन तरीके से कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।
व्यवसाय- मौजूदा समय उपलब्धियों वाला रहेगा। योजना बनाकर अच्छे से दिनचर्या व्यवस्थित करें। अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
लव- आपकी किसी लापरवाही की वजह से कोई परिवार जन कुछ रुष्ट हो सकता हैं। पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – राशि आज समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी बहुत अधिक इगो व ज़िद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करें और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- नए जन संपर्क बनेंगे। आपकी काबिलियत से बिजनेस में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव होंगे, जो कि काम की प्रगति में सहायक रहेंगे। ऑफिस में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- सुस्ती, थकान जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन राशि दिल की बजाए दिमाग से काम ले, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। रुपए-पैसे की आवक के लिहाज से समय की गति आपके पक्ष में है। गुरुजनों तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद बना रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों की आलोचना करने से आप स्वयं ही किसी मुसीबत में पड़ेंगे, इस बात का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ लापरवाह रहेंगे।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। कोई नई संभावना हाथ में आ सकती हैं। दीर्घकालीन लाभ की किसी योजना पर काम शुरू होगा। ऑफिस में किसी साथी से विवाद में उलझना नुकसानदायक रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों को और अधिक मधुर बनाने के लिए आपके विशेष प्रयास रहेंगे। परंतु युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती और प्रेम संबंधों में ध्यान ना देकर अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे।
स्वास्थ्य- दिनचर्या में प्राकृतिक गतिविधियों को भी शामिल करें। क्योंकि ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपने आपको तनाव मुक्त रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क राशि- मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे, हास-परिहास और मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- युवाओं तथा विद्यार्थियों को अपने प्रयासों से संबंधित नाकामयाबी मिलने से चिंता रहेगी। इस समय मनोबल बनाना ज्यादा जरूरी है। दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। निर्णय गलत हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत और चुनौतियां रहेंगी। हालांकि इसके परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। ऑफिशियल मामलों में अस्त-व्यस्त गतिविधियां सामान्य रहेंगी।
लव- जीवनसाथी के साथ परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- पौस्टिक आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। अत्यधिक जिम्मेदारियां लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – राशि- समय अनुकूल है। अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके लिए परेशानियां उत्पन्न देते हैं। जिससे माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- ऑफिस में समस्याएं रहेंगी, संयम रखें। जल्दी ही समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। व्यवसाय से संबंधित कार्यों में भी अभी गति धीमी ही रहेगी। इस समय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें।
लव- प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या -राशि- मीडिया और संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि फायदेमंद रहेगी।आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही से दूर रहे। ज्यादा सोच-विचार करने से उचित समय हाथ से निकल भी सकता है। युवा वर्गों को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी अहम फैसला आज स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती हैं। काम करने के तरीको में सुधार करने की जरूरत है।
लव- व्यर्थ की बातों की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगी।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला राशि- अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से उम्मीद रखना आपकी कार्य क्षमता को कम ही करेगा। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी।
नेगेटिव- विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकते हैं। सावधान रहें तथा ज्यादा मेलजोल बनाकर ना रखें। अकेलेपन से बचने के लिए मनपसंद गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। ज्यादा निवेश ना करें। नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य की अधिकता की वजह से काम पूरा करने में परेशानी आएगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी भी रह सकती है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक -राशि- संतान के करियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें। वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान में कमी ना आने दे। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इन्हें क्रियान्वित करने का अवसर भी मिलेगा। इस समय कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक विस्तृत करें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां उपजने की आशंका है।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द और गैस जैसी परेशानी रहेगी। तली-भुनी व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – राशि- आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको अपने कार्यों में सफलता देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा तथा पहचान बनेगी। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है।
नेगेटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में दिक्कतें आ सकती हैं। परंतु आप तुरंत ही उस पर काबू पा लेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है इसलिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तो उचित है।
व्यवसाय- सफल व्यवसायियों से मिलना और उनका मार्गदर्शन लेना आपको नई व्यापारिक नीतियां समझाएगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं, तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से गैस बदहजमी जैसी परेशानी भी उत्पन्न होगी। व्यायाम और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर राशि- खास लोगों के बीच कुछ समय व्यतीत करने से आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती की वजह से कई कार्यों में विलंब होगा। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंधों पर असर पड़ सकता है। इसलिए अपने बोलचाल का लहजे में सुधार भी लाना जरूरी है। निवेश के मामलों में ज्यादा पैसा ना लगाएं। क्योंकि अतिरिक्त खर्चे भी रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। बाहरी सोर्स से चल रही बातचीत का भी अच्छा नतीजा मिल सकता है। शुभ अवसर मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अगर कोई बदलाव संबंधी अवसर मिले, तो विलंब ना करें। बदलाव फायदेमंद रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ राशि- सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपका महत्वपूर्ण गुण है। अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें। और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां भी बनेगी।
नेगेटिव- सामाजिक कामों के साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। घर से संबंधित कुछ काम रखने से तनाव उत्पन्न हो सकता है, हालांकि आप समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। इस समय किसी भी यात्रा का प्लान ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है। साथ ही किसी आर्डर के केसिल हो जाने से नुकसान भी सहन करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय पर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से संबंधित हेल्थ खराब रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – राशि- यह समय दिल की बजाए दिमाग से काम लेने का है। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। बच्चों का अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मन मुताबिक कार्यप्रणाली के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। अपनी इच्छा पूर्ति में सफल भी होंगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button