उत्तरप्रदेश

आज की राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राजपाल की आधार पर जाने किस को लाभ होगा किसको हानि होगी 16 फरवरी 2024
मेष राशि

बातों को नए तरीके से समझने की कोशिश करें। तभी आपकी समस्या दूर हो सकती है। पुराने विचार छोड़कर आगे बढ़ें। अपने बदलाव लाते हुए नई बातों को अपनाना सीखें। जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनसे संबंधित चिंता और दुविधा बनी रहेगी। बातों को समझने के लिए थोड़ा वक्त दें, परिस्थिति धीरे-धीरे आपके सामने स्पष्ट हो जाएगी।

करियर : काम की क्वालिटी पर ध्यान दें, लेकिन कमाई बढ़ाने की भी कोशिश करें।

लव : पार्टनर की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत पर बारीकी से ध्यान दें। सेहत संबंधित बदलाव को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

वृषभ

आपका काम कठिन नहीं है, लेकिन बेचैनी हो सकती है, इस वजह से काम में देरी होगी। चिंताओं से बचना होगा। आज काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन क्वालिटी में सुधार होगा। परिवार संबंधित दिक्कतें अगले कुछ दिन बनी रहेंगी। धैर्य से काम लें।

करियर : करियर के कारण जीवन में जो बदलाव आए हैं, उन्हें समझने की कोशिश करें। फिलहाल काम पर ध्यान देना जरूरी है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने के लिए फिलहाल आप सक्षम नहीं हैं। किसी भी बात का दबाव खुद पर न बनाएं।

हेल्थ : आंखों की जलन हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि

नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है, इसका फायदा जरूर उठाएं। जिस प्रकार से जीवन को दिशा देने का प्रयत्न आप कर रहे हैं, उसमें थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। मित्रों की परख करते हुए संगत में बदलाव करें। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनका साथ मिलता रहेगा।

करियर : करियर की वजह से जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी।

लव : रिलेशनशिप न होने से अकेलापन महसूस हो सकता है।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी के कारण थकान और बेचैनी होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

कर्क राशि

बड़ी समस्या सुलझाने के लिए आपको हर एक छोटी बात पर ध्यान देना होगा। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए सतर्कता बनाए रखें। बड़ी बातों के बारे में सोचकर तनाव महसूस हो रहा है तो काम छोटे-छोटे हिस्सों में करें।

करियर : काम के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से नाराजगी हो सकती है।

हेल्थ : मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

सिंह -राशि

प्रयत्न करने के बाद भी लाभ न होने से निराशा होगी, लेकिन आपके प्रयत्न सही दिशा में हो रहे हैं, इन्हें जारी रखें। आगे चलकर आपको फायदा जरूर होगा। मित्रों के साथ के संबंध गहरे बनेंगे। बड़ी समस्या दूर करने के लिए भी मित्र से मदद मिल सकती है।

करियर : नए काम की शुरुआत करते समय हड़बड़ी न करें।

लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में उतार-चढ़ाव हैं, उन्हे समझते हुए समस्या हल करें।

हेल्थ : पेट की जलन के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कन्या राशि

काम का बोझ बना रहेगा, लेकिन आप योजना के अनुसार ही काम आगे बढ़ाएंगे। चिंता न करें। खुद को भावनात्मक बातों से थोड़ा दूर रखें और प्रैक्टिकल पर ध्यान जरूर दें। मित्रों के साथ हुई बातचीत के कारण बातों को गहराई से समझेंगे।

करियर : करियर के लिए प्रसन्नता रहेगी। फिलहाल काम में बदलाव न करें।

लव : पार्टनर को दिया वचन निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

तुला राशि

बड़ी समस्या को दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ प्राप्त होगा। पुरानी बातों के बारे में सोच-विचार छोड़कर नई ऊर्जा के साथ जीवन में नयापन लाने की कोशिश करें। जिन लोगों से विवाद हुए हैं, उनके पीछे का कारण जानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। यदि कोई कठिनाई है तो उसका हल भी मिलेगा।

करियर : अपनी योजना की चर्चा न करें। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक किसी को अधिक जानकारी न दें।

लव : पार्टनर की आलोचना के कारण तकलीफ हो सकती है।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृश्चिक राशि

लोगों के सामने अपना पक्ष रखते समय व्यक्तिगत दायरा बनाए रखने की जरूरत है। आपकी जिम्मेदारियां बड़ी नहीं हैं, लेकिन जटिल जरूर हैं, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित तनाव हो सकता है। यदि योजना के अनुसार आप काम करेंगे तो इस तनाव को दूर किया जाएगा। नया काम हासिल करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल नहीं होंगे। इसलिए जो काम हाथ में लिया है, उस पर ही ध्यान देते रहें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों स्टाफ के बर्ताव पर बारीकी से गौर करें।

लव : पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। धैर्य से काम लें।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

धनु राशि

आपके अहंकार के कारण दिक्कतें होंगी। अपनी जिद की वजह से अहंकार बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की संभावना है। इसे आपसी सामंजस्य से हल करें। नियम-कायदे संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। दस्तावेजों से संबंधित बातों की वजह से समस्या हो सकती है।

करियर : काम के विस्तार के लिए क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें।

लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए संयम रखने की जरूरत है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मकर राशि

दूसरों पर बनी हुई निर्भरता दूर करेंगे, लेकिन लोगों के साथ तनाव होने से अकेलापन महसूस हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय उनकी भावनाओं का ध्यान रखें। लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहें।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रही सूचनाओं के कारण आपका काम आसान हो सकता है।

लव : पार्टनर की मदद करने से पहले उनसे बात जरूर करें।

हेल्थ : सेहत में अचानक बदलाव आएगा, इस कारण चिंता हो सकती है, लेकिन डॉक्टर के उपचार से सेहत जल्दी ठीक होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

कुंभ राशि

अपनी नाराजगी किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की कोशिश करें, ताकि मन हल्का हो। आपकी समस्या का समाधान आपको प्राप्त होने वाला है। अपनी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। भले ही आपको बड़ी मदद प्राप्त नहीं हो रही है, लेकिन आपका कोई काम रुकेगा नहीं।

करियर : करियर बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ देना होगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

मीन – THE HERMIT

आपका लक्ष्य भले ही बड़ा न हो, लेकिन महत्वपूर्ण है। नकारात्मकता और उदासीनता से बचें। परिणामों की चिंता सता सकती है। अंतिम परिणाम के बारे में अधिक विचार न करें। अपनी पुरानी सीख का इस्तेमाल करके वर्तमान में बेहतरीन तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

करियर : उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे।

लव : पार्टनर की मदद करते समय अपना नुकसान न हो, इस बात पर भी ध्यान दें।

हेल्थ : शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button