आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 10 फरवरी 2025
मेष राशि
आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उसको शुरू करने का उत्तम समय है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से पर काबू रखें। अधिक सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ लें। व्यवसायिक व्यवस्था अनुकूल रहेगी। प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा फायदा होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
वृष राशि
आज कोई कार्य लंबे समय से रुका है, तो आज उसे पूरा करने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। युवाओं को उत्सव या समारोह मे अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी बात पर पछतावा हो सकता है। निवेश संबंधी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें। यातायात के नियमों का पालन करने से बड़ी समस्या से बचेंगे। व्यवसाय संबंधी योजना बनाई हुई है तो उस पर काम करने का अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यह बदलाव लाभदायक रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की अच्छी डील कामयाब हो सकती है। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेग यूरिन इन्फेक्शन और पेट से संबंधित समस्या हो, तो लापरवाही न करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि
आज लाभदायक समय चल रहा है। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो वापस मिलने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में मधुरता आएगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे तनाव रहेगा और संबंध खराब होंगे। महिलाएं अपोजिट जेंडर वालों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। बदनामी हो सकती है व्यवसाय में उपलब्धियां मिलेंगी। सूझबूझ और समझदारी से काम करें। मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्य में ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद होने से दूरियां हो सकती है। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कर्कःराशि
आज भावुक न होकर प्रैक्टिकल रहें। अपने कार्यों को बेहतर कर पाएंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। मित्रों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुशी का वातावरण रहेगा। नकारात्मक परिस्थिति आने पर शांति और सूझबूझ से निर्णय लें। नहीं तो परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करना उचित रहेगा। आज किसी से भी कोई वादा न करें। निभाना मुश्किल हो सकता है लोन और टैक्स संबंधी कार्य समय पर पूरा कर लें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी संपर्कों को बढ़ाने में व्यस्तता रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। वैवाहिक संबंधों में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मुलाकात का अवसर मिलेगा। ज्यादा व्यस्तता से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। उचित आराम लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह राशि
आज आज का दिन राहत भरा होने वाला है। किसी भी क्षेत्र में चल रही अड़चनें दूर होती नजर आ रही है। पारिवारिक परंपरा और संस्कारों को बनाए रखने के लिए आपके कुछ प्रयास हो सकते हैं। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। आलस और सुस्ती की स्थिति रहेगी । नजदीकी संबंधों को लेकर शक और वहम जैसी स्थिति बन सकती है। जिसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। जल्दबाजी में तुरंत निर्णय न लें। यह समय बहुत सूझबूझ से व्यतीत करने का है बिजनेस को व्यवस्थित रखने के लिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इस समय जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर लेना आपको थका देगा। मार्केटिंग के काम स्थगित रखें। अपने स्टाफ और कर्मचारियों पर नजर रखना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच बाहरी व्यक्ति के दखल से गलतफहमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव रहेंगे। सेहत और संबंधों में लापरवाही न बरतें। घर के सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या राशि
आज आज घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसका परिणाम सुखद होगा। अपने राजनैतिक या सामाजिक संपर्कों को और मजबूत करें। मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। अपने कार्य खुद करें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दूसरों के दखल से नुकसान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर पारिवारिक वातावरण पर पड़ेगा। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करें। अपने जनसंपर्क मजबूत करने में समय बीताएं। कहीं पेमेंट फंसा है, तो उसका तकाजा करने से आपको कुछ हिस्सा मिल सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में फायदा रहेगा। परिवार के साथ समय बीताने से संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी। योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। सकारात्मक लोगों के साथ रहें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4
तुला राशि
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में सहायता करेगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कत दूर होगी। दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। किसी मुसीबत में फंस जाएंगे। आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखने में भलाई है। मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी। जो कि लाभदायक रहेगी। युवाओं को प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी भी मिल सकती है। ऑफिस में परेशानियां आ सकती हैं घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। प्राकृतिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज आज समस्या का हल पा लेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखने में कामयाब होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्क बढ़ेगा। कोई सरकारी काम बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। अत्यधिक लापरवाही से बचें। इनकम की बजाय खर्चे ज्यादा होंगे। चिंता रह सकती है। नकारात्मक लोग आपके कामों रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा ऐसे लोगों से संपर्क न रखें। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। मार्केटिंग और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होगा। प्रॉपर्टी की डील करते समय कागजी कार्यवाही ध्यान से करें। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसरहै पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन में जाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु राशि
आज
आज मानसिक और शारीरिक स्तर पर खुद को स्वस्थ रखेंगे। खुश होंगे। आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बंटवारे संबंधी कार्य चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ और आपके कामों में नुकसान की वजह बन सकता है। संयम और धैर्य रखना जरूरी है। युवाओं को टैलेंट निखारने के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में नए ऑर्डर या एग्रीमेंट मिल सकते हैं। वित्तीय मामलों में प्रगति होगी। प्रबंधन से संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों को लक्ष्य हासिल करने में रुकावटें आएंगी। नौकरी में स्थिरता रहेगी। तरक्की के योग बनने वाले है घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक मंजूरी मिल सकती है। आप किसी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, तो ज्यादा सोच-विचार करने और तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
मकर राशि
आज कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिल सकता है। दिक्कतें आएंगी, लेकिन सकारात्मक नजरिये से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई में रहेगा। अनचाही यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। दिन के बीच में ऐसा खर्चा आ सकता है, जिस पर कटौती करना मुश्किल रहेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। संतान के साथ कुछ समय बीताएं। दोस्ताना व्यवहार रखें। कारोबार में नई गतिविधि को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का सहयोग रहेगा। नौकरी के प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत से परेशानियां दूर होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को रखेगा। संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। एसिडिटी और गैस से राहत के लिए दिनचर्या और खानपान संतुलित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ राशि
आज महत्वपूर्ण काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। घर में सजावट की योजना बनेगी। महिलाएं पूरे मन से सभी गतिविधियों को आसानी से व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगी। न
दूसरों के निजी कामों में दखल न दें। संबंधों में कड़वाहट आएगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने में योगदान आवश्यक है। कोई मदद करनी पड़े तो संकोच न करें। बच्चे मस्ती के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। प्रमोशन भी संभव है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को अधिक मजबूत करने की जरूरत है। आपको बेहतरीन ऑर्डर मिलने की संभावना है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में फायदा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में तालमेल का अभाव रह सकता है। इससे गलतफहमी होगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की संभावना है। मौजूदा मौसम का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। योगा करें। भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि
आज किसी प्रिय मित्र की सहायता में समय बीतेगा। इससे आपको खुशी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। युवा अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। पब्लिक प्लेस पर सम्मान और मर्यादा का ध्यान रखें। विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम पर ध्यान दें। बड़े लोगों के अनुभव और सहयोग को नजरअंदाज न करें। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। इनसे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग परेशानी को समझेंगे। आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। गैस और एसिडिटी से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक