आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

राशिफल के आधार पर जाने किस को लाभ होगा किसको हानि होगी 13 फरवरी 2025
मेष राशि
आज संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने की कोशिश करें। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार के बीच प्रेम और सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखे वर्तमान मौसम की वजह से आलस और थकान महसूस होगी। पॉल्यूशन और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4
वृष राशि
आज की ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतर होगी। किसी विशेष काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने वाली है। लोगों की बातों की परवाह न कर के अपने कामों पर ध्यान देना आपको फायदा देगा। बच्चों को संस्कृति का ज्ञान करवाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं। आपके इगो की वजह से माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें। कारोबार में कॉम्पिटीशन रहेगा। सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता का प्रतिशत आपकी मेहनत डिसाइड करेगी। बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। निर्णय लेने में समय ना लगाएं। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ समय जरूर बिताएं। किसी सदस्य के विवाह संबंधीय रिश्ता आए, तो जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें। सिर दर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है। समय पर आराम करें। छोटी सी सावधानी आपको समस्या से छुटकारा दिलवाएगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि
आज दिन की शुरुआत में समस्या आ सकती है, लेकिन आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी से ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रैक्टिकल रहें। दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें। विद्यार्थी फालतू कामों में में व्यस्त रहेंगे। इसका बुरा असर करियर पर पड़ सकता है। नौकरी में आपको मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस के कामों में सकारात्मक बदलाव होगा। आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति प्रदान करेगी। आप मार्केटिंग संबंधी कामों में अधिक ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। अत्यधिक तनाव और काम से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। थोड़ा समय अपने आराम के लिए भी निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क राशि
आज सामाजिक कामों में समय बितेगा। समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे। जीवन स्तर सुधारने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा, प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। अति आत्मविश्वास और ईगो से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। बढ़ते खर्च से आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है। अनावश्यक जरूरत पर रोक लगाएं। बिजनेस का ज्यादा प्रचार-प्रसार करने से आपके कार्य और नाम को पहचान मिलेगी। अधिकारी से मन मुताबिक सहायता मिलेगी। पैसा आने के साथ खर्चे का रास्ता भी बनेगा। नौकरी के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जीवनसाथी और प्रिय लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी आएगी। वर्तमान मौसम से स्वास्थ्य नरम रहेगा। इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह राशि
आज आज दिन की शुरुआत में कुछ निराशा की स्थिति बनेगी, लेकिन घबराने की बजाय उनका सामना करें। धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। कोर्ट संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियां को ठीक से निभाने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार से मौके निकल सकते हैं। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्चा करने या कर्ज लेने से बचें। किसी से कोई वादा किया है तो पूरा करें। नहीं तो आपकी इमेज बिगड़ सकती है। बिजनेस के कामों से संबंधित यात्रा करते समय सावधान रहें। नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। अनुभवी लोगों की मदद से काम पूरा होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अपोजिट जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते माहौल की वजह से एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या राशि
आज दिन की शुरुआत व्यस्तता वाली रह सकती है। अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। सोसाइटी संबंधित विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति में घर के बड़े वरिष्ठ सदस्य की सलाह पर जरूर ध्यान दें। काल्पनिक बातों पर ध्यान ना देकर खुद पर विश्वास रखें। दूसरों की बातों में आकर बड़ा नुकसान हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी की अच्छी डील होगी। किसी भी तरह की उधारी या लोन संबंधी कामों को स्थगित रखना जरूरी है। बिजनेस संबंधी नया निर्णय लेते समय भावनाओं पर काबू रखें। इससे उलझन से बच सकते हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यादें ताजा होंगी। सर्वाइकल और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत के लिए व्यायाम और योगा को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि
आज खुशनुमा दिन बीतेगा। आर्थिक मामलों में कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। कोशिश करते रहें। पिछले कड़वे अनुभवों से सीखकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। सफल भी होंगे। दिन के बीच में ग्रहों की विपरीत परिस्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, तो उचित है। किसी भी काम में की गई जल्दबाजी और लापरवाही से मुसीबत बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी रहेगी। कारोबार में मेहनत और आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में बहुत अच्छा फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। मौसम के अनुकूल व्यवहार रखें। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज रुके हुए काम आज थोड़ी सी कोशिश से पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक कॉन्टैक्ट्स से आपको सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहा विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करें, वरना आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार जरूर करें, नहीं तो गलतियां हो सकती हैं। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। दूर स्थान के लोगों से संपर्क बनेंगे। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यवसायिक लोन, टैक्स से संबंधित मामलों में उलझने आएंगी। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में अच्छा असर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द हो सकता है। बदलते मौसम से खुद को बचाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
धनु राशि
आज अधूरा पड़ा हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिस पर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। पुरानी गलतियों से सीखकर दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें अपने स्वभाव में सुधार करें। प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। नकारात्मक लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे। जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा बिजनेस में एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेन-देन में सावधान रहें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में टीम का नेतृत्व करने में सफल रहेंग जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिरदर्द की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मकर राशि
आज दिन बेहद शुभ रहेगा। सोचे हुए कम समय पर बनते नजर आएंगे। करियर संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रैक्टिकल रहें। दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। आपकी तरक्की से कुछ लोगों में जलन की भावना हो सकती है। इन बातों को नजरअंदाज करके अपने स्वभाव मे सहजता रखें। जिससे आपकी इमेज न बिगड़ें। बिजनेस के नजरिये से समय अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। गंभीरता और संजीदगी से काम करेंगे तो परेशानियों से राहत मिलेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को परेशानी से राहत मिलेगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। उचित तालमेल रखें। प्रेम संबंधों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। लापरवाही से कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी। पेट में दर्द हो सकता है। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ राशि
आज घर में कुछ बदलाव या रखरखाव संबंधी योजना चल रही है, तो उसे पूरा करने का समय है। नजदीकी रिश्तेदार घर आ सकते हैं। काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। निजी योजनाएं किसी के साथ शेयर करना हानिकारक रहेगा। समझदारी से और प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें। भविष्य की चिंता छोड़कर मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों से तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। इनकम भी बढ़ेगी। सभी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। इस समय किसी योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में एक्स्ट्रा ड्यूटी लग सकती है घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और मजबूती देगा। स् महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी। इन्फेक्शन या जोड़ों का दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मीन राशि
आज मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने से उन्नति होगी। सामाजिक कामों सम्मान मिलेगा। सुकून के लिए थोड़ा समय मनचाहे काम करने के लिए निकाले। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है। धैर्य रखें। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। समस्याओं से निपटने के लिए स्वार्थी होना पड़ेगा। युवा अपने करियर को लेकर रहें। बिजनेस करने वाली महिलाओं को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को महत्व दें। आपको समाधान मिलेगा। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। घर के बुजुर्गों की सेवा और देखभाल से सुकून मिलेगा। थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। मेडिटेशन और योगा करने से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2