आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 फरवरी 2025
मेष राशि
आज काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। सिर्फ समय अनुसार अपने कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कुछ समय नेचर के साथ भी जरूर बताएं, इससे सुकून मिलेगा। आपकी आदत से दूसरों को दिक्कत हो सकती है। उसे छुपाने के बजाय बदलने की कोशिश करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा। व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कला, फैशन, मनोरंजन आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी में फाइल या पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। लव- घर में सुख-शांति रहेगी रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी। स्वास्थ्य- मौसम बदलाव की वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। संयमित खानपान रखें तथा वर्तमान वातावरण से भी अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
वृष राशि
आज वरिष्ठ लोगों की राय और मार्गदर्शन को सर्वोपरि रखें। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है, तो आज का कोई हल निकल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रहेगा। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन या उधारी करने से परहेज रखें। इस समय मानसिक शांति रखना जरूरी है। घर के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर रहेंगे। अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे ऑर्डर और एग्रीमेंट प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में अनचाहा कार्य मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवाओं की किसी अपोजिट जेंडर वालों से बातचीत से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। घरेलू देसी इलाज से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि
आज कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें वरना मान-हानि होने की आशंका है। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूल खर्ची से बचने के लिए और नियमित दिनचर्या और धैर्य रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत का मनोनुकूल परिणाम मिलने वाला है। अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने के बजाएं खुद ही करने की जरूरत रहेगी। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। कोई यात्रा का प्लान है तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी जरूर हासिल करें। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर रखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक पिएं। सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि
आज किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या का हल निकालने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव और डिसिप्लिन लाने की कोशिश करेंगे। उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। सामाजिक या राजनीतिक संबंधी गतिविधियों में मान-सम्मान और रुतबे का ध्यान रखेंगे। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है। कोई भी दिक्कत होने पर शुभचिंतकों से विचार-विमर्श करना उचित रहेगा। व्यवसाय- कामकाज सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। लव- दांपत्य जीवन में सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से तनाव रह सकता है। ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यवस्था और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को न उपजने दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह राशि
आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा और किसी खास नतीजे पर भी पहुंचेंगे। जरूरतमंद की मदद करना आपको आत्मिक खुशी देगा। अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दें। दूसरों के काम में दखल न दें। ना ही बिन मांगे सलाह दें। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढे। इससे मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय- कुछ समय से चल रही व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। फाइनेंस संबंधी हर काम गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही में नुकसान होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लव- घर में सामंजस्य रखना जरूरी है। आपसी वार्तालाप से किसी भी समस्या का समाधान निकालें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। मान-हानि हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बिल्कुल न करें। खानपान विशेष रूप से व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या राशि
आज खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। नई जानकारियां हासिल होंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। संवाद में उलझने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लें। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाना जरूरी है। आलस के हावी होने से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- पेट में दर्द तथा एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
तुला राशि
आज घर या करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो फैसला आपके हक में आ सकता है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को अधिक मजबूत करने में रहेगा। इससे संबंधित योजनाएं बनेंगी। सरकारी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दें। सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से दूरी रखें। कुछ कामों में अनचाही वजह से रुकावट आ सकती है। किसी गलत इंसान से अपयश मिलने की आशंका है। व्यवसाय- नौकरी में बदलाव संबंधी ऑफर मिल सकता है। कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। अपने काम को गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपसी सामंजस्य भरपूर रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- यूरिन इंफेक्शन या सूजन से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में विशेष ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज ग्रह स्थिति में अनुकूलता रहेगी। कुछ समय समाज सेवी संस्था या धार्मिक स्थल पर जरूर दें। आपको आत्मिक शांति मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। रुके काम बन सकते हैं। उन पर ध्यान रखें। दूसरों से अपनी तुलना करने की बजाय व्यक्तित्व को और अधिक निखारने में ध्यान दें। बैठे-बैठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्या को नजदीकी व्यक्ति के साथ शेयर करने से विचार-विमर्श द्वारा उचित समाधान मिलेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कोई भी काम खुद निपटाने की कोशिश करें। इस समय नई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी। कार्य में गति आएगी। लव- घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। शाम को खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। खुद के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि
आज कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। इससे आपका मनोबल और अधिक दृढ़ होगा। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने काम में कोशिश करते रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने से पहले कागज जरूर चेक कर लें। विद्यार्थी घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बीताने में समय बर्बाद न करें। निजी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। चिंता न करें। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। हर काम गंभीरता से करें। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर कार्य प्रणाली के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन या सूजन आ सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि
आज संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप अपने प्रयासों से प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नई शुरुआत के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्से पर काबू रखें। सहज रहें। कोई भूमि संबंधी विवाद चल रहा है, तो शुभचिंतकों की सलाह को नजर अंदाज बिल्कुल ना करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय अप्रत्याशित फायदा होने के योग हैं। वर्तमान में चल रहे कामों में क्वालिटी पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में बदलने के लिए मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा। पौष्टिक आहार भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ राशि
आज कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत से आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। अपने काम पर ध्यान दें। अज्ञात विद्याओं में आपकी रुचि जागेगी। मानसिक सुकून के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों और मेडिटेशन की मदद लेना उत्तम रहेगा। पुश्तैनी जायदाद से संबंधित कामों में देरी हो सकती है। काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभालें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव करना होगा। संपर्कों का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग गतिविधियों को अधिक समझने में समय लगाएं। लव- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। घर के सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान बदलते मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि
आज यह समय अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। इससे आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी पड़ोसी के साथ बिगड़े हुए संबंधों को मधुर करने का अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं। खर्चों पर काबू पाना होगा। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के काम बहुत सावधानी से करें। नुकसान होने की आशंका है। विदेश संबंधी योजना बन रही है, तो कुछ समय और इंतजार करना होगा। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लेनदेन करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। नौकरी में मैनेजमेंट बेहतर रहेगा। लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित और व्यवस्थित रहेगी। प्रेम संबंध सुखद और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8