उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें कि इसको लाभ होगा किसको हानि होगी 22 जून 2025
मेष राशि
आज रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है। आपके व्यापार और व्यवसाय को गति मिलेगी। कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। बड़ो को साथ और सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपने से छोटे लोगों को किसी प्रेरणादाई फिल्म या पुस्तक पढ़ाना होगा।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ जातक वालों के लिए उत्तम रहेगा। दिनचर्या में सुबह की सैर और योग को शामिल करना होगा। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मांगेंगे तो निराशा मिलेगी। रूके हुए काम में अवश्य सफालता मिलेगी। घर परिवार से जुड़े लोगों से बातचीत करके समस्याओं को खत्म करें। मन में चल रही निराशा को दूर करना चाहिए।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक काम करना होगा। पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं तो आपकी बौध्दिक क्षमता का विकास होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। किसी यात्रा में जा रहे हैं तो सावधानी पूर्वक वाहन का प्रयोग करें। किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन खुशहाली से व्यतीत करेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। बचपन के दोस्त से मुलाकात हो सकती है। विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। परिवार में सुख – शांति का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज सिंह जातक वाले लोगों का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि वालों के जीवन में खुशियां लाने वाला रहेगा। परिवार में आपकी तारीफ होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी ये दिन खास रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पढ़ाई – लिखाई से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट लेकर जा सकते हैं।

तुला राशि

आज तुला राशि वालों ठीक ठाक रहेगा। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए घातक हो सकता है। व्यर्थ का खर्च करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी आ जाएगी। जिंदगी में चल रही भागदौड़ से परेशान होकर किसी शांति भरे क्षेत्र में जा सकते हैं। अपने पसंदीदी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर बहस हो सकती है। पिता का आर्शीवाद आपके लिए अच्छा लाभदायक रहेगा। कठिन परिस्थिति में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। परिवार में चल रही समस्या आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

धनु राशि

आज आपका का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। कानूनी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। अपने खर्चों में नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानियां आ सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता सता सकती है। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

मकर राशि

आज का दिन मकर राशि के लिए तुलनात्मक रूप से अच्छा रहने वाला है। घर परिवार के लोगों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र मुलाकात हो सकती है। बचत संबंधी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा नहीं रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन ठीक 
ठाक रहेगा। किसी मामले के लिए शांति से काम करेंगे तो सफालता मिलेगी। युवा जातक मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खास गिफ्ट मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ा काम काम मिलने की संभावना है। रविवार की शाम आपके परिवार के लिए ठीक रहेगा। ऑफ़िस में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यापार के लिए आज


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button