उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

.. राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि 28 फरवरी 2024

मेष राशि

नई बातों पर ध्यान देने से तनाव कम होगा और आपकी सोच में भी बदलाव आएगा। आपका काम दूसरों के लिए लाभदायक साबित होगा। लोगों से मिल रही प्रशंसा की वजह से अपने काम में सुधार करने की कोशिश करेंगे। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा, इस कारण आपके लिए नए अवसर आएंगे।

करियर : काम में कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : पार्टनर के लिए जो नाराजगी थी, वह दूर होगी, पार्टनर की गलतियों को माफ करेंगे।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

वृषःराशि

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। व्यक्तिगत जीवन की बातों को गोपनीय रखना आपके लिए जरूरी है। लोगों की आलोचनाओं की वजह से आपको अकेलापन महसूस होगा। साथ में अपने लिए नकारात्मक विचार बनेंगे। इस कारण आप अपने मार्ग से भटक सकते हैं।

करियर : आपका निर्णय सही साबित होगा। पुरानी समस्याओं को दूर करके आर्थिक प्रगति की ओर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच की लड़ाई खत्म होगी और एक-दूसरे के करीब महसूस होने लगेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

पुरानी बातें भूलकर नई बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिन बातों की वजह से तनाव बढ़ रहा है, उनसे दूर रहें और काम का चुनाव करते समय सतर्कता रखनी होगी। लोगों के साथ के रिश्ते बदलेंगे, लेकिन ये आपकी भलाई के लिए है, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर के लिए चिंताएं बनी रहेंगी। किसी से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है।

लव : पुराने रिश्ते के बारे में विचार न करते हुए नए रिलेशनशिप पर ध्यान दें।

हेल्थ : कमर दर्द और बदन दर्द की परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कर्कःराशि

आपको आपका लक्ष्य स्पष्ट होगा। इसलिए कड़ी मेहनत के साथ उसे हासिल करने की कोशिश करें। आपका हर एक कदम आपको लक्ष्य की ओर ले जा रहा है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सोच भी सकारात्मक बनी रहे, इस बात के लिए प्रयत्न करने की जरूरत है। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी समस्या की चर्चा न करें।

करियर : करियर के लिए प्रसन्नता मिलेगी। इस कारण बड़े अवसर की ओर ध्यान दिया जाएगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच की जो दूरियां हैं, वह दूर होंगी और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह राशि

क्षमता होने के बाद भी दूसरों की वजह से आपका ध्यान भटकेगा। लोगों के विचार और आपके विचारों में अंतर है, इस बात को समझें। जो बातें आपको सही लगती हैं, उन पर टिके रहें और प्रयत्न जारी रखें। पैसों से संबंधित लालच की वजह से कोई भी गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें। फिलहाल निजी लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी होगा।

करियर : क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय हर एक नियम पर चर्चा करनी होगी। वर्ना आगे चलकर गलतफहमी हो सकती है।

लव : पार्टनर के बर्ताव को ठीक से समझें और रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : पेट की समस्या बढ़ने की संभावना है। खान-पान पर बारीकी से ध्यान दें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

कन्या राशि

जिन बातों में दुविधा महसूस हो रही है, उनके लिए चिंता बढ़ सकती है, लेकिन सही जानकारी मिलने से आपको तुरंत निर्णय लेना होगा। किसी भी बात को फिलहाल नजरअंदाज न करें। आपकी जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा। दूसरों के साथ मिलकर काम पूरा करने की कोशिश करें। हर बार अकेले काम करने से विचारों में नकारात्मकता बढ़ेगी।

करियर : काम संबंधी प्रसन्नता बनी रहेगी। आज बड़े टारगेट के बारे में विचार न करें।

लव : विवाह से जुड़ा निर्णय लेते समय अपने काम पर भी ध्यान दें।

हेल्थ : आंखों की जलन और सेहत संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

तुला राशि

हर काम को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम में आलस न करें। लोगों पर बनी हुई निर्भरता से बचना होगा। अपनी काबिलियत समझें। जीवन के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। आपकी उलझनों को सुलझाने का रास्ता मिलेगा। गलत बातों का चुनाव न करें।

करियर : करियर में बार-बार बदलाव करने की गलती न करें। किसी एक काम पर टिके रहें और आगे बढ़ते रहें।

लव : विवाह संबंधी बातों की वजह से नाराजगी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

हेल्थ : सर्दी और एलर्जी संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। इम्यूनिटी बनाए रखें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

वृश्चिकःराशि

जब तक हाथ में लिया काम पूरा नहीं होता है, तब तक दूसरी बातों के बारे में विचार न करें। पारिवारिक जीवन में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा, लेकिन काम से जुड़ी बातों में समस्या बढ़ने की संभावना है। किसी भी व्यक्ति को दिए वचन को पूरा करने की जरूरत है, वर्ना आपके लिए गलतफहमी बढ़ सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। लेन-देन करते समय सतर्कता रखें।

लव : लोगों की बातों को महत्व देने की वजह से पार्टनर्स के बीच नाराजगी होने की संभावना है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

धनुःराशि

बड़ी खरीदारी करते समय आपको सतर्कता रखें। कोई लेनदेन गलत होने की संभावना बन रही है, इस नुकसान होगा। साथ में लोगों के लिए रखा आत्म विश्वास भी टूट सकता है। किसी भी व्यक्ति से मिल रही मदद स्वीकार करने से पहले सोच-विचार करें। यात्रा संबंधी अवसर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

करियर : आपके द्वारा किए गए प्रयत्न सफल होंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें व्यापार करने का अवसर मिल सकता है।

लव : पार्टनर से मिल रही मदद फिलहाल स्वीकार करें। आर्थिक समस्या दूर करने के लिए पार्टनर का महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

हेल्थ : योगा के जरिए सेहत में बदलाव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर राशि

अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। अभी तक लिए गए निर्णय पर सोच-विचार जरूर करें। बड़ी मात्रा में धन कमाना फिलहाल संभव नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। अहंकार से बचना होगा।

करियर : युवाओं को व्यापार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, लेकिन रिस्क न लें।

लव : आपका प्रपोजल स्वीकार होगा, इस कारण लव रिलेशनशिप में सकारात्मकता बनी रहेगी।

हेल्थ : खून संबंधी बीमारी होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

कुंभःराशि

किसी भी निर्णय में हड़बड़ी न करें। हर एक काम आपका वक्त पर होगा, लेकिन जब तक काम पूरा नहीं होगा, तब तक तनाव बना रहेगा। आपको केवल प्रयत्न करने पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने काम के जरिए खुद को साबित कर पाएंगे।

करियर : नए लोगों के साथ व्यापार करने से पहले आर्थिक लेन-देन की बातों को स्पष्ट रखना होगा।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पिकनिक या यात्रा संबंधी योजना बन सकती है।

हेल्थ : रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन राशि

जिन बातों के कारण चिंता हो रही है, उन्हें सुलझाने का रास्ता प्राप्त होगा। अहंकार से बचें। गलत बातों का चुनाव होने की संभावना बन रही है। लोगों के साथ विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। आज थोड़ा समय एकांत में बिताकर अपने जीवन के बारे में विचार जरूर करें।

करियर : युवाओं को कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी अवसर का चुनाव करने से पहले आपकी रूचि पर भी ध्यान दें।

लव : दूसरों के हस्तक्षेप से रिलेशनशिप में विवाद हो सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर :


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button