आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत संपादक संपादक सिद्धांत फास्ट न्यूज़

राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि 2 अगस्त 2020
मेष राशि
आज व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल, सद्भाव, सहयोग रहेगा।
वृष राशि
आज दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल करनी किसी समय महंगी पड़ सकती है, इसलिए हर मोर्चा पर सावधान रहने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि
आज संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी, तालमेल रखेगी, आपके किसी उलझे काम को संवारने में वह इंस्टूमैंटल रह सकती है।
कर्क राशि
आज कोर्ट-कचहरी में जाने या उसके साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।
सिंह राशि
आज मित्र तथा कामकाजी साथी हर मामले पर आपको सपोर्ट करेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।
कन्या राशि
आज टिचिंग, कोचिंग, प्रिंटिग, पब्लिशिंग, फोटोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा
तुला राशि
आज अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला, इसलिए न तो कोई नया प्रोग्राम हाथ में लें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें।
धनु राशि
आज सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी कुछ आगे बढ़ेगी।
मकर राशि
आज सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, जिस काम के लिए सोच-विचार करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।
कुम्भ राशि
आज किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
मीन राशि
आज सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं इसलिए खान-पान के मामले में सचेत रहना सही रहेगा, सफर भी न करना चाहिए।
