
राशि के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 11 मार्च 2024
मेषःराशि
परिस्थिति का निरीक्षण गहराई से करें। नए मित्रों के साथ हो रहे परिचय की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। लक्ष्य से ध्यान न हटाएं। लोगों के साथ हो रही बातचीत की वजह से आपको अपने स्वभाव के नए पहलुओं के बारे में जानकारी मिलेगी। इस कारण खुद को देखने का नजरिया भी बदलेगा।
करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
लव : लव रिलेशनशिप में फिलहाल कोई बदलाव न करें।
हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
वृषभ राशि
जब तक बातें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं होती हैं, तब तक प्रयत्न जारी रखें। किसी भी बात में जिद न करें। काम के साथ थोड़ा लचीलापन रखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। तभी आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ पाएंगे। पुरानी बातों की वजह से विवाद होने की संभावना है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। काम की गति तेज करके टारगेट हासिल करें।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी भावनाओं का ध्यान दें।
हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
मिथुन राशि
पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ाते समय उनकी गलतियों को माफ करें और अपनी गलतियां दोहराने से बचें। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करने से पहले उनके व्यवहार के बारे में सोच-विचार जरूर करें। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
करियर : करियर संबंधी जो तनाव है, वह बढ़ सकता है। फिलहाल काम को छोटे हिस्से बांटकर आगे बढ़ें।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में समझौता करने की जरूरत है।
हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
कर्कःराशि
अपने डर का सामना करने का वक्त है। पुरानी बातों की वजह से जो नकारात्मकता है, उन्हें भूलने की कोशिश करनी होगी। पैसों से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। जीवन की अन्य बातों को बदलना आपके लिए आसान होगा।
करियर : करियर आगे बढ़ेगा। अपेक्षा के अनुसार नए अवसर प्राप्त होंगे।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सता सकती है। अंतिम परिणाम क्या होने वाला है, ये बात आपको समझ आएगी।
हेल्थ : सेहत संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवन में बदलाव करना होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
सिंह राशि
परिवार के लोगों के साथ बातचीत करके उनके पक्ष को समझें। कोई निर्णय लेते समय अपने निर्णय से जुड़े हर एक व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करें। बड़ी खरीदारी संबंधी हड़बड़ी न करें। कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा। नए अवसर स्वीकार करें।
करियर : करियर की वजह से जीवन में बड़े बदलाव आएंगे।
लव : रिलेशनशिप संबंधी स्थिरता बनी रहेगी। विवाह संबंधी बातों को आगे बढ़ाने का विचार आएगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
कन्याःराशि
दूसरों के निर्णय को किस हद तक महत्व देना है, ये आपको तय करने की जरूरत है। भले ही आप इन लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, लेकिन कुछ निर्णय उनको ही करना है, इसलिए दूसरों के व्यक्तिगत जीवन से दूर रहें। कठिन समय में करीबी लोगों का साथ देना होगा।
करियर : करियर संबंधी प्रसन्नता बनी रहेगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी जिन लोगों की वजह से है, उनसे दूर रहने की कोशिश करें।
हेल्थ : किसी भी काम का असर अपनी नींद पर न होने दें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
तुला राशि
पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। फिलहाल कमाई सीमित रहेगी, लेकिन इसके जरिए आपकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। जरूरत से अधिक पैसा खर्च करने से तनाव होगा, जो आपके रिश्तों पर भी असर डाल सकता है। सेहत को सुधारने के लिए प्रयत्न करने की जरूरत है।
करियर : विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। उच्च शिक्षा संबंधी निर्णय ले पाएंगे।
लव : पार्टनर के साथ कामों में पारदर्शिता बनाए रखें।
हेल्थ : बुखार और बदन दर्द की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 7
वृश्चिक
पूरी जानकारी के बिना किसी भी प्रकार का अनुमान लगाने की गलती न करें। नए कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। आपके परिवार में काफी बदलाव नजर आ रहा है, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। नई बातों को जीवन में अपनाते समय थोड़ी तकलीफ हो सकती है।
करियर : महिलाओं को करियर संबंधी गंभीरता रखने की जरूरत है, वर्ना आप पीछे रह जाएंगी।
लव : पार्टनर और आपको अपनी जिम्मेदारियां मिलकर निभाने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ेगी। डॉक्टर से उपचार जरूर लें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
धनु राशि
नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने की कोशिश करें। एकांत में समय बिताने से तकलीफ हो सकती है। किसी भी बात के लिए क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें, इस बात का ध्यान रखना होगा। कंपटीशन में खुद को साबित करने के लिए दूसरों से बेहतर काम करना होगा। जिन बातों में दोबारा अवसर प्राप्त हो रहा है, उनमें कोई गलती न करें।
करियर : काम की जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान देने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता सताएगी। पार्टनर के साथ बातचीत होने से ये चिंता दूर हो सकती है।
हेल्थ : माइग्रेन संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
मकर राशि
काम समय पर पूरा करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। करीबी लोगों का साथ कठिन समय में मिलेगा, लेकिन इस बात की वजह से खुद को निराश न बनाएं।
करियर : काम पर बारीकी से ध्यान दें।
लव : पार्टनर से फिलहाल ज्यादा अपेक्षाएं न रखें।
हेल्थ : जोड़ों में दर्द होने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
कुंभ राशि
जब तक आप पूरी निष्ठा के साथ काम नहीं करेंगे तब तक काम को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। जो अवसर प्राप्त हुए हैं, उनको स्वीकार करके लाभ उठाएं। आत्म विश्वास बनाए रखें और अपने प्रयत्न जारी रखें। महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति जल्दी ही होगी।
करियर : करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी और अचानक बड़ी मात्रा में लाभ मिलेगा।
लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से दोनों को आनंदित महसूस होगा।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 8
मीन राशि
लोगों के विरोध की वजह से खुद को निराश न होने दें। फिलहाल हर बात की चर्चा करनी होगी। आपके नजरिए को लोग तुरंत स्वीकार नहीं करेंगे, इस वजह से अकेलापन बढ़ सकता है। कुछ निर्णय लेकर अकेले ही आगे बढ़ने की जरूरत है। जिस प्रकार से आपके जीवन में बदलाव आएगा, वैसे-वैसे लोगों का साथ भी मिलता जाएगा।
करियर : काम के प्रति निष्ठा बढ़ाने की जरूरत होगी।
लव : रिलेशनशिप पर ध्यान दें, पार्टनर को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ : शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है, तभी पुरानी बीमारी दूर हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2