
राशि के आधार पर देखें कि इसको लाभ होगा किसको हानि होगी 22 मार्च 2024
मेष राशि
जीवन में कठिनाइयों को देखने का नजरिया बदलेगा। इस वजह से आपका संयम बढ़ेगा। काम गंभीरता से करने की जरूरत है। वक्त पर काम करें। वर्ना लोगों की आप पर बढ़ रही नाराजगी नुकसान का कारण बन सकती है। आगे चलकर आपको कई अवसर मिलने वाले हैं।
करियर संबंधी नाराजगी रहेगी। इसे दूर करना होगा।
रिलेशनशिप की वजह से जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।
बदन दर्द या कमर दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
वृषभ राशि
किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज समय बर्बाद न करें। चुनिंदा अवसर मिलेंगे। इसलिए अपनी काम करते समय सतर्क रहें। पैसों से जुड़ी समस्या है तो उसे सुलझाने पर ध्यान दें।
व्यापार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं की चर्चा न करें।
पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुरानी बातों के बारे में फिर से चर्चा हो सकती है।
: शरीर में पानी की मात्रा कमी होने से तकलीफ होगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
मिथुन राशि
पुरानी बातें छोड़कर नई बातों के लिए खुद को तैयार करना होगा। किसी एक बात का चुनाव करके उस पर फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वर्ना कार्यक्षमता का सही के तरीके से उपयोग करना संभव नहीं है। बड़े निवेश से संबंधित विचार करते समय हर एक बात को गहराई से सोचने की जरूरत है।
: करियर की जिन बातों पर आप अमल करना चाहते हैं, उनसे संबंधित मार्गदर्शन अनुभवी लोगों से मिलेगा।
पुरानी बातें भूलकर रिलेशनशिप पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
: शुगर संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
कर्क राशि
रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का जज्बा बना रहेगा। इस कारण काम की गति भी बढ़ेगी। पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाने से प्रसन्नता मिलेगी। नए काम से संबंधित गलतियां न हो, इस बात ध्यान रखना होगा। पैसों की आवक सीमित मात्रा में बनी रहेगी। इन पैसों का उपयोग आप सही तरीके से कर पाएंगे।
करियर में प्रगति प्राप्त करने के लिए अपने स्किल्स पर ध्यान देना होगा।
: रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें।
शहश: गैस की तकरार बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 4
सिंहःराशि
दिन की शुरुआत में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण तकलीफ हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देते रहें। परिणाम के बारे में सोच-विचार न करें। आपको अपनी मेहनत और कार्यक्षमता का इस्तेमाल करके आगे बढ़ना होगा। पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
विद्यार्थियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बात की वजह से पढ़ाई से ध्यान न हटाएं।
रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता दूर करनी होगी।
नींद संबंधी परेशानी दूर होगी, सेहत में सुधार नहीं हो पाएगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
कन्या राशि
छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। अपनी बातों पर टिके रहने से आपको लाभ हो सकता है। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी समस्याओं की चर्चा न करें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा, आपको आनंद मिल सकता है। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
करियर में जो उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, वह दूर होंगे और अपेक्षा के अनुसार काम आगे बढ़ेगा।
पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी दूर होगी।
: शरीर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 2
तुलाःराशि
सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें। नई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जिन कामों में आपको यश नहीं मिलता है, ऐसी बातों के बारे में सोच-विचार न करें। नए अवसर आपको मिलेंगे। परिवार के लोगों से मिल रहा साथ आपको प्रेरित करता रहेगा। अकेलापन दूर होगा।
: करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।
रिलेशनशिप में स्थिरता रहेगी।
बच्चों की सेहत पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 7
वृश्चिक राशि
आर्थिक लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी। आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण गलतफहमी होने की संभावना है। किसी की मदद करने से पहले दोबारा विचार करें। जरूरत से अधिक की गई मदद की वजह से कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है। करियर संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी।
पार्टनर और आप एक-दूसरे की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करते रहें।
लो बीपी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
धनु राशि
परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिलेगी, इस कारण पुरानी बातें भूल कर नई बातों पर ध्यान देंगे। आपकी मदद की वजह से परिवार के किसी व्यक्ति के जीवन में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
: व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलेगा।
: पार्टनर से कमिटमेंट मिलने की संभावना है।
गले की खराश और एलर्जी हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
मकर
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। परिस्थिति की जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं मिलती है, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा।
: मित्र से आपको अवसर मिल सकता है। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें।
पार्टनर से चिंता दूर होगी।
: वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
कुंभ राशि
समस्या सुलझाने के लिए परिवार में से कोई मदद करेगा। आत्म निर्भर बनने की कोशिश करते रहें। थकान रहेगी। फिलहाल वर्तमान से जुड़ी हुई बातों के बारे में सोच-विचार करें।
काम की जगह आ रही रुकावटें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रिलेशनशिप संबंधी चिंता बनी रहेगी।
: वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
मीनःराशि
जब तक आप खुद को देखने का नजरिया नहीं बदलेंगे, तब तक जीवन से जुड़ी किसी भी बात का आनंद नहीं ले पाएंगे। लोगों का आपके लिए व्यवहार बदलेगा। खुद को समझने की कोशिश करनी होगी। सही निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा: आप पर बनी हुई जिम्मेदारी और आर्थिक लाभ का अवलोकन करके ही काम स्वीकार करें।
पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से तकलीफ हो सकती है। धैर्य से काम लेना होगा।
: खानपान में बदलाव करके सेहत सुधारने की जरूरत है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7