
राशिफल की आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 16 अप्रैल 2024
मेष राशि
आज ज्यादा सोच-विचार करके खुद को निराश न बनाएं। परिस्थिति आपके विरुद्ध नहीं है, प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता है। आपको जरूरी बातों में स्पष्टता महसूस होगी, इस कारण आगे किस प्रकार से काम करना है, यह बात समझ आएगी आज: करियर संबंधी चिंता दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।
आज रिलेशनशिप की वजह से बनी नकारात्मकता दूर होगी और रिलेशनशिप को देखने का नजरिया भी बदलने लगेगा।
आज शारीरिक समस्या नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
वृषभ -राशि
आज वक्त का सही इस्तेमाल करने से अधिकतर बातों को आप अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। काम संबंधी हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर देना होगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से शुरुआत में उत्साह महसूस होगा।
आज व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है।
आज रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए परिवार और पार्टनर का साथ प्राप्त होगा।
आज सेहत से जुड़ी हुई परेशानी बढ़ने की संभावना है। शुगर को नियंत्रित करना होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
मिथुन राशि
आज आपके विचार सकारात्मक बनाए रखें। जिन लक्ष्यों को आप प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए सोच-विचार करके आगे बढ़ते रहें। दूसरों की टिप्पणियों से डरे बिना काम करना होगा। इच्छा के विरुद्ध कोई निर्णय लेने की गलती न करें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा। जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आज करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।
आज रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव को समझने की कोशिश करें।
आज शरीर की गर्मी न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
कर्क राशि
आज जिन बातों में दुविधा महसूस हो रही है, वह दूर होगी। आप किसी एक बात का चुनाव करते हुए पूरी एकाग्रता से काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जिन बातों के कारण आपको निराशा हो रही है, उनका प्रभाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ने से बड़े टारगेट पर ध्यान देते हुए आप अपना काम जारी रखेंगे। आज व्यापारियों को अचानक से बड़ा मौका मिल सकता है। इस काम के जरिए विदेश में काम का मौका मिलेगा।
आज रिलेशनशिप की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी और रिलेशनशिप बेहतर बनेगा।
आज सेहत बेहतर बनाने के लिए डायटिशियन या डॉक्टर से सुझाव लें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
सिंह राशि
आज अपनी बेचैनी किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की कोशिश करें। कोई बात मन में दबाए रखने से नकारात्मकता बढ़ेगी। जिसका असर आपकी निर्णय क्षमता पर हो सकता है। हड़बड़ी में कोई काम न करें। पैसो से संबंधित चिंता बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल आपकी हर एक जरूरत पूरी हो रही है, इस बात पर ध्यान देते रहें।
आज परिवार के किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी, जिससे दिक्कतें दूर होंगे आज रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर का साथ प्राप्त होगा।
आज नींद संबंधी परेशानी होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 5
कन्याःराशि
आज तय किया हुआ टारगेट हासिल हो सकता है। आपके काम की गति को धीमी रहेगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। पुराने मित्रों के साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है। आपको प्रसन्नता देने वाली बातों पर पैसा खर्च हो सकता है। ये पैसा जरूरत से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
आज काम अपेक्षा अनुसार पूरा होगा। जिन लोगों को आपने जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें मदद की जरूरत पड़ सकती है। आज पार्टनर के स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से रिलेशनशिप के लिए चिंता दूर होगी।
आज वजन अचानक बढ़ने की संभावना है। डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
तुला राशि
आज काम आसान तरीके से करना होगा। आपको अपने स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं के बारे में सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। टारगेट पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखें। आपके जीवन में आपने क्या गलतियां की हैं और उन्हें किस प्रकार से सुधारा जा सकता है, ये बात गंभीरता से समझें।
आज काम की जगह नया मौका मिल सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें।
आज पार्टनर से मिल रही प्रेरणा की वजह से कठिन बातों को सुलझाना आपके लिए आसान होगा।
आज पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 6
वृश्चिक राशि
आज कोई निर्णय लेते समय दोबारा विचार करने की जरूरत है। पुराने निर्णय का अवलोकन करते हुए हुई गलतियों को सुधारेंगे तो नुकसान को टालना संभव हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ सही तरीके से बातचीत करें। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर होगी। लोगों से प्रशंसा प्राप्त होने से नकारात्मकता दूर होगी।
आज काम की जगह नई जिम्मेदारी को स्वीकार करना होगा। जो आपके लिए आगे चलकर आपको बढ़ोतरी दे सकती हैआज पार्टनर की बातों को ठीक से सुनकर समझने की कोशिश करें।
आज पैर दर्द की समस्या रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
धनु राशि
आज सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें नए अवसर पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों को भूलकर काम करना होगा। वर्ना सकारात्मक परिस्थिति होने के बाद भी आपका तनाव बना रहेगा। भावनात्मक रूप से आप क्यों कमजोर महसूस कर रहे हैं, इस बात पर विचार जरूर करें।
आज: करियर संबंधी निर्णय अकेले लेना संभव नहीं है। किसी व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
पार्टनर अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाएंगे इस वजह से आपकी मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है।
आज ठीक से आराम न करने से दिनभर बेचैनी महसूस होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
मकर राशि
आज आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात का ध्यान रखें। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उन पर ध्यान दिए बिना काम करते रहें। खुद में जरूरी बदलाव करना होगा। दूसरों के विचारों से अधिक अपने विचारों पर ध्यान दें।
आज कोई नया काम स्वीकार करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है।
आज पार्टनर के निर्णय की वजह से आपको चिंता होगी। पार्टनर को अपनी गलतियों का एहसास हो सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।
आज पीठ दर्द की वजह से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
कुंभ राशि
आज अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए परिवार के लोगों की समस्या दूर करें। तनाव का असर आपके काम पर होने की संभावना बन रही है। यदि कोई काम आपके लिए महत्वपूर्ण है तो उस पर ध्यान देकर आज ही पूरा करने की कोशिश करें। दस्तावेजों से जुड़ी हर एक बात को ठीक से समझें।
आज करियर संबंधी निर्णय गलत हो सकता है। निर्णय दोबारा बदलने की कोशिश रहेगी, सोच-समझकर काम करें।
आज विवाह संबंधी चिंता छोड़कर खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। वक्त आने पर सही रिश्ता मिल सकता है।
आज जोड़ों का दर्द तकलीफ का कारण बनेगा।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 3
मीन राशि
आज आत्मविश्वास आपको राहत देगा, लेकिन कुछ हद तक चिंता भी रह सकती है। जैसे परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैसे खुद में बदलाव करते हुए प्रयत्न जारी रखने होंगे। अभी तक तय किए गए टारगेट से अलग टारगेट होने से चिंता रहेगी, लेकिन नई बातों को समझने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।
आज काम संबंधी मार्गदर्शन की वजह से अपनी काबिलियत को साबित करना आपके लिए संभव होगा।
आज जब तक बातों की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक पार्टनर के निर्णय का गलत अनुमान न लगाएं।
आज इम्यूनिटी को बनाए रखने की जरूरत है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 3