
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 18 अप्रैल 2024
मेष राशि
आज कठिन समस्या का समाधान होगा, इस कारण अटके कामों को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार के लोगों से मदद प्राप्त होगी। जिन बातों में आप खुद को अकेला समझ रहे हैं, उनके बारे में करीबी लोगों के साथ चर्चा करें। अपनी काबिलियत पर ध्यान देते हुए काम करें। आज करियर से जुड़ी नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से बचे आज रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है। अपनी समस्याएं दूर करने का रास्ता मिलेगा। सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
वृषभ -राशि
आज चिंताएं सताएंगी। इस वजह से हर काम में नाराजगी हो सकती है। काम की गति धीमी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ अचानक विवाद हो सकता है। क्रोध और अहंकार से बचना होगा। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझकर उन्हें ठीक से निभाने की कोशिश करेंआज काम संबंधी गलतियां तुरंत सुधारने के लिए कोशिश करें।
आज पार्टनर की नाराजगी को समझने में वक्त लगेगा, लेकिन एक-दूसरे के साथ का बातचीत होने से गलतफहमी दूर हो सकती है।
आज सर्दी और बदलते वातावरण का असर सेहत पर होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
मिथुन राशि
अलग-अलग लोगों की राय की वजह से आपकी दुविधा दूर होगी। लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तकलीफ हो सकती है। अपने काम को बेहतर बनाने के लिए मदद की जरूरत होगी। अहंकार से बचना होगा। जो बातें आपका नुकसान कर रही हैं, उन पर ध्यान देकर सुधार करने की जरूरत है आज करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करें। गलत निर्णय को सुधारने की कोशिश करें। आज रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी हो सकती है। बातों को नकारात्मक तरीके से ने देखें। आज पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
कर्क राशि
आज दूसरों की अपेक्षा से अधिक आपको अपनी अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। मदद मिलने से कुछ काम पूरे होंगे, लेकिन कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। इन कामों पर आगे ध्यान देना होगा। चिंता न करते हुए वर्तमान बातों पर ध्यान दें। आज काम आसान तरीके से पूरा करने का रास्ता मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेग आज लव रिलेशनशिप में खुद को कमजोर न होने दें। आज सेहत में सुधार आएगा। आपकी मेहनत की वजह से सेहत बेहतर होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
सिंह राशि
आज दूसरों लोगों की भावनाओं को समझें। जरूरी निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय गलतियां होने की संभावना बन रही है। पैसों का उपयोग सही तरीके से करें। बड़ी समस्या को दूर कर पाएंगे।
आज वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें।
आज अपने आप पर ध्यान दें और खुद में सुधार करने की कोशिश करें।
सेहत से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए डॉक्टर से जांच करवाएं।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
कन्या राशि
आज दो अलग प्रकार बातों में संतुलन बनाना होगा। आपके विचारों का दूसरों पर दबाव न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार संबंधी समस्या सता सकती है। इस समस्या का समाधान तुरंत मिलेगा, लेकिन आपकी चिंता की वजह से छोटी बात आप जटिल बना लेंगे।
आज काम की जगह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होगी, इस कारण काम पर बारीकी से ध्यान दे पाएंगे। आज रिलेशनशिप की वजह से व्यक्तिगत जीवन पर असर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
आज पेट से जुड़ी दिक्कतों को ठीक करने में वक्त लगेगा। खान-पान पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
तुला राशि
आज किसी भी बात को नकारात्मक तरीके से न देखें। आपको अपने नजरिए के अलावा नए पहलूओं को भी समझना होगा। आपके प्रयत्न सफल हो सकते हैं। प्रयत्न जारी रखें, तभी बड़ी समस्या का समाधान होगा। हर बात के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखें।
आज लोग आलोचना करेंगे, लेकिन आपका निर्णय सही साबित होगा। अपने निर्णय पर टिकने की कोशिश करें। आज पार्टनर की नाराजगी बढ़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें।
आज एलर्जी या सांस लेने में तकलीफ होती है तो डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
वृश्चिक ऊ
आज आपके द्वारा किए जाने वाले काम पर दूसरों का ध्यान बना रहेगा, इस वजह से छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है। पूरा फोकस अपने काम और जिम्मेदारी पर बनाए रखें। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। परिवार के लोगों के सामने अपनी बातों को स्पष्ट रूप से बोलना जरूरी होगा। आज मिल रहे अवसर को स्वीकार करते हुए नई बातें सीखने की कोशिश करनी होगी।
आज पार्टनर और आप मिलकर प्रयत्न जारी रखें। परिवार के लोगों का फिलहाल विरोध प्राप्त होता रहेगा। आज व्यस्तता की वजह से बदन दर्द हो सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
धनु राशि
आज किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करना कठिन महसूस होगा, इस कारण अकेलेपन की भावना बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति की चर्चा बाहरी लोगों से न करें। हर एक काम खुद के बल पर ही करें। जरूरत पड़ने पर सही लोगों से ले सकते हैं। आज करियर में आ रहे बदलाव की वजह से चिंता हो सकती है। नई जिम्मेदारी निभाने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होगी। आज रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से पार्टनर के लिए नकारात्मक विचार न बनने दें। आज शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
मकर राशि
आज काम की गति अचानक तेज हो सकती है। इस कारण योजना में बदलाव आ सकता है। अचानक से आने वाली समस्या के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। अपनी सफलता का अवलोकन करके अटकी बातों पर ध्यान देना होगा। आज करियर संबंधी टारगेट तय करके उसे हासिल करने की कोशिश करें। खोया हुआ विश्वास फिर से मिलेग आज पार्टनर की तुलना दूसरों के साथ न करे। आज: बदन दर्द और बुखार की तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 9
कुंभ राशि
आज अपने निर्णय को अमल में लाने में कठिनाइयां आएंगी। लोगों की बातों को समझने की कोशिश करें। अपनी बातों की चर्चा बाहरी लोगों से न करें। एक-दूसरे के लिए नाराजगी बढ़ने की संभावना है। जितना हो सके उतना एक-दूसरे के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें। बातचीत करते समय कोई व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। आज काम संबंधित निर्णय को बदलने की आवश्यकता होगी। परिस्थिति के साथ समझौता करते हुए जो महत्वपूर्ण बातें हैं, उन पर ध्यान देते रहें। आज रिलेशनशिप की वजह से काम को नजरअंदाज न होने दें। आज पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
मीन राशि
आज पैसों की आवक सीमित रहने के बाद भी आप इन पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, इस वजह से जरूरतें पूरी करने में सफल साबित होंगे। आर्थिक आवक किस प्रकार से बढ़ाई जा सकती है, इस बात पर गहराई से विचार करें आज: अपने काम को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों को मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा।
आज रिलेशनशिप संबंधी अपेक्षाओं को ठीक से समझकर जरूरी बदलाव करें।
आज मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, इसे फिजियोथेरेपी के जरिए ठीक किया जा सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9