उत्तरप्रदेश

यूं पी कॉलेज परिसर में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनजीत चौहान पर यन यस से लगा

अब जमानत की राह हुई बंद

Siddhant Fast News

यूं पी कॉलेज हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी मंजीत चौहान पर NSA, जमानत की राह हुई बंद!*

*वाराणसी* कमिश्नरेट पुलिस ने यूपी कॉलेज परिसर में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी *मंजीत चौहान* के खिलाफ *राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)* के तहत कार्रवाई की है। *पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल* के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कदम उठाया गया।

पुलिस के अनुसार, *20 मार्च 2026* को यूपी कॉलेज परिसर में वादी के मित्र पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना शिवपुर में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर *21 मार्च 2026* को मुख्य आरोपी *मंजीत चौहान* को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से *यूपी गैंगस्टर एक्ट* के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार जमानत पाने का प्रयास कर रहा था। उसकी संभावित रिहाई से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लोक-शांति प्रभावित होने की आशंका थी।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button