
: मकर संक्रान्ति हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रान्ति को मनाया जाता है। यह त्योहार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को मनाया जाता है पर कभी-कभी यह त्योहार 15 जनवरी को भी पड़ता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूर्य कब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दिन सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ होती है और इ संक्रांति पर इस बार । हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव मकर राशि पर प्रवेश करते हैं 15 जनवरी की प्रातःकाल 9बज कर13 बाजेपर मकर राशि में प्रवेश कर रहें हैं। अतः 15 जनवरी सोमवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान, पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। यह समय देवताओं के लिए दिन का होता है। इस दौरान प्रकाश में वृद्धि होती है। धार्मिक मत है कि मकर संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान कर पूजा-पाठ करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती हैं
आचार्य पंडित दशरथ महाराज