उत्तरप्रदेश

लापता किशोरी का एक सप्ताह बीत जाने पर कहीं कोई सुराग नहीं

आरोपी साहिल पर मुकदमा दर्ज

Siddhant Fast News

श्याम अनुज पांडे की रिपोर्ट

एक सप्ताह से लापता किशोरी का अब तक कहीं पता न चलने से जहां पुलिस की निष्क्रियता साबित हो रही है वही किशोरी के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के लापता होने के करीब एक सप्ताह बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं और घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की सुबह किशोरी घर से दवा लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका।

परिजनों ने गांव नई बस्ती (सेहरा) निवासी साहिल अली पर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर रामपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

एक सप्ताह बीतने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी बेटी के सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद है।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button