उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 20 अक्टूबर 2024

मेष राशि

आज मन के विरुद्ध होने वाली बातों की वजह से नाराजगी रहेगी। फिलहाल परिस्थिति के साथ समझौता करना होगा। दूसरों के दबाव की वजह से तकलीफ हो सकती है। काम पर ध्यान देकर समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। टारगेट से से संबंधित बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ हो रहे विवाद को दूर करने की कोशिश करें। सतर्कता रखें। बीपी से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

वृष राशि

आज आपकी चिंता और नकारात्मकता का असर परिवार पर हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अपेक्षाओं से अधिक खर्च होने से तनाव रहेगा। फिलहाल नई बात को अमल में लाने की अपेक्षा न रखें। वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आलस की वजह से पढ़ाई पर ध्यान देना कठिन होगा। परिवार से मिले साथ के कारण रिलेशनशिप से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। वजन अचानक से बढ़ता नजर आएगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मिथुन राशि

आज अपने अहंकार को काबू रखें और निर्णय शांति से लें। योग्य स्रोत प्राप्त होने के बाद भी आप बेकार की बातों पर ध्यान देंगे, इस कारण वक्त बर्बाद हो सकता है। अवसरों पर ध्यान दें। परिवार के किसी व्यक्ति से मिले मार्गदर्शन की वजह से समस्या दूर हो सकती है। करियर से संबंधित जो नाराजगी है, वह जल्दी ही दूर होगी। अपने स्किल्स पर ध्यान देकर काम करने की कोशिश करें पार्टनर के विश्वास को बरकरार रखने की कोशिश करें। एक-दूसरे के साथ पारदर्शिता रखनी होगी। कमर में दर्द होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

कर्क सिंह

आज अपनी गलतियां समझ आने के बाद भी पुरानी आदतों के कारण जरूरी बदलाव करना कठिन महसूस हो सकता है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाने की आवश्यकता है। मदद का सही तरीके से उपयोग करते हुए समस्या को दूर करें। भविष्य से संबंधित विचार न करते हुए केवल आज के काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे अपेक्षित व्यक्ति के साथ विवाह या रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। सेहत से संबंधित समस्या दूर होने में काफी वक्त लगेगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

सिंह राशि

आज कमाई और खर्च पर ध्यान देकर आगे की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों की जीवनशैली में बदलाव करने की कोशिश करें। काम का बोझ महसूस होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय पूरी जिम्मेदारी आप पर न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। लाभ को किस प्रकार से निवेश किया जाए, इस बात पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। महिलाओं के लिए दिन महत्वपूर्ण और सफलता देने वाला साबित होग दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। पार्टनर के पक्ष को समझने की कोशिश करनी होगी। लो बीपी के कारण कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कन्या

आज निराशा से बचें, आपको काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। किसी भी काम को नजरअंदजा न करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को दूर करें। काम की जगह लिए गए किसी भी निर्णय का विरोध न करें। विवाह से संबंधित चिंता हो सकती है। आपके निर्णय सही रहेंगे। शुगर को नियंत्रित रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

तुला राशि

आज काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता रखने की आवश्यकता है। पुरानी बातों की वजह से तनाव रहेगा। जिन बातों के कारण आपके लिए रुकावट आ रही है, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। संगत में बदलाव करना आपके लिए आवश्यक होगा। कला से जुड़े लोगों को क्षमता के अनुसार काम करना होगा परिवार के विरोध की वजह से रिलेशनशिप के लिए नकारात्मकता महसूस होगी। शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। गर्मी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृश्चिक राशि

आज आज छोटा काम भी जटिल महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से हो रही कमजोरी का कारण जानने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित लापरवाही होने से समस्या बढ़ेगी। मूल्यवान वस्तु खो सकती है। मित्रों के साथ बदलते संबंधों के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।
काम से संबंधित जो निर्णय बदलना चाहते हैं, उसके फायदे और नुकसान का अवलोकन करें। पार्टनर और आपको अहंकार से बचना होगा, वर्ना एक-दूसरे के प्रति नाराजगी महसूस होगी। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज किसी व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास करने से तकलीफ हो सकती है। किसी की मदद करते समय अपनी समस्या का भी ध्यान रखें। परिवार के कुछ लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। नकारात्मकता से बचें। जो लोग आपके लिए रुकावट का कारण बन रहे हैं, वे आपसे दूर होंगे। विदेश में काम करने का मौका प्राप्त हो रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करे परिवार के लोगों के निर्णय की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। दांतों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मकर राशि

आज आपकी दुविधा की वजह से काफी वक्त सोच-विचार में जाया होगा। काम की गति तेज करनी होगी। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। इस वजह से आज के लिए तय किए गए टारगेट को हासिल करना संभव हो सकता है। जो लोग आपके साथ केवल अपने फायदे के लिए जुड़े हैं, उनसे दूर रहना होगा। अपने निर्णय पर टिके रहना होगा। ये निर्णय कठिन जरूर है, लेकिन बड़ी समस्या दूर होग पार्टनर से चर्चा करने से बड़ी समस्या हल हो सकती है। वजन को नियंत्रित करना होगा। वर्ना सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कुंभ राशि

आज आपको मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा, इसलिए पूरा ध्यान काम पर रखें। परिवार के किसी भी व्यक्ति को अपने काम से संबंधित जरूरत से अधिक जानकारी न दें। किसी व्यक्ति को दिए गए उधार पैसे वापस प्राप्त हो सकते हैं। विचार में बदलाव आएगा। इस कारण अनेक लोगों के साथ के संबंध भी बदलेंगे। आप जो काम कर रहे हैं, उसके जरिए मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ के संवाद सुधारने की कोशिश करें। महिलाओं को सेहत से संबंधित चिंता हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मीन राशि

आज आज आपको व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। जीवन में बढ़ रही सकारात्मकता के कारण जिन बातों को आप अभी तक नजरअंदाज कर रहे थे, उन पर ध्यान देंगे। जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। फिलहाल आप चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त करते हुए अपने काम पूरे करेंगे। प्रशंसा और नए लोगों के साथ की वजह से आपका हौसला बना रखेगा पार्टनर के साथ की वजह से व्यक्तिगत जीवन का कोई टारगेट पूरा हो सकता है। बालों से संबंधित समस्या होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button