Uncategorizedउत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 17 जून 2025

मेष राशि-
आज मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि-
आज आयु में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। कोर्ट कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि
आज अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि-
आज चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि
आज स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में थोड़ा ऊपर नीचे होगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि
आज शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि
आज मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थी गण असमंजस की स्थिति में रहेंगे और थोड़ा सा निर्णय लेने की क्षमता उनकी सही नहीं रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि
आज घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप बढ़ता रहेगा या घटता रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
आज नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यवसायिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपनों का स्वास्थ्य और स्वयं का स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि
मुख्य रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि
आज घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
आज नेत्र विकार संभव है। सिर में थोड़ा परेशानी हो सकती है। चोट चपेट न लगे सिर या नेत्र में। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button