आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 676 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

मेष राशि
आज यानी 18 जून के दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी प्रकार का लाभ मिल साइट है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता जनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऑफिस में विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकता है।
वृषभ राशि
आज 18 जून यानी बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा नही रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार के लोगों के साथ बैठकर बातचीत करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल में जाने के संयोग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
18 जून बुधवार का दिन मिथुन जातक वालों का दिन ठीक ठाक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के संयोग हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
आज कर्क जातक वालों का आज यानी बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक ले सकते हैं। संतान की तरक्की देख आपको खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अवसर हाथ लग सकते हैं।
सिंह राशि
आज 18 जून बुधवार के दिन सिंह राशि वालों के लिए माध्यम फलदायी रहेगा। नौकरी कर रहे लोग वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। व्यापार करने वाले लोग योजना बध्द तरीके से कार्य करने की कोशिश करें। भविष्य में आपको लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
कन्या राशि
18 जून यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी अपने से मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का रुका हुआ काम पूरा होगा। आज का दिन धार्मिक रहेगा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में कोई खुशी का माहौल बन सकता है।
तुला राशि
आज यानी 18 जून बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों की सलाह मिलती रहेगी। व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति में रूचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका नुकसान हो सकता है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
वृश्चिक राशि
18 जून बुधवार के दिन वृश्चिक जातक के लोग सावधानी से रहें। ऑफिस में किसी भी अनजान व्यक्ति से विशेष बात न बताएं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ समस्याएं आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा कुछ अनहोनी हो सकती है। योजना बनाकर आगे बढ़ें। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के लिए सावधानी से रहने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो किसी भी प्रकार की समस्या से बचने की कोशिश करें। अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर कार्य करें। विरोधी पक्ष के लोग षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्य करने की कोशिश करें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को असफालता हाथ लग सकती है।
मकर राशि
सभी 12 राशियों में से एक मकर राशि भी है, जिनका आज यानी बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। आप आज हर किसी काम को खुशी से करेंगे। आज के दिन जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ चल रही पुरानी खटपट खत्म होगी। यात्रा के संयोग हैं। जिस भी कार्य को करेंगे सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसका फल अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
आज 18 जून का दिन कुंभ जातक वालों के शुभ रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन कमजोर रहने वाला है। कानूनी मामलों में पूरी तरह सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई लोन अप्लाई किया था तो वो पास हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। अपने ऑफिस के सहयोगियों से कोई मदद ले सकते हैं।
मीन राशि
आज 18 जून बुधवार के दिन मीन राशि वालों का अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद की संभावना है। कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार और समाज का माहौल आपके अनुरूप रहेगा। कानूनी लड़ाई में फायदा मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।
Tags: