उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

… देखें राशि के आधार पर किसको लाभ होगा किसको हानि होगी
2 मार्च 2024

मेष राशि

हर एक काम में दूरदृष्टि रखने की जरूरत है। तभी आप सही योजना बना पाएंगे। तुरंत मिलने वाले फायदे की वजह से आत्मविश्वास बढ़ सकता है, लेकिन अंतिम लक्ष्य जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आप खुद को प्रेरित बनाए रखें। आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को फायदा होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से खुद को कमजोर न बनने दें।

हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ राशि

जब तक काम समझ नहीं आता है, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं। आप गलत संगत का चुनाव न करें। वर्ना आगे चलकर नुकसान हो सकता है। इसलिए हर एक व्यक्ति के विचार और आपके लिए व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के साथ फिलहाल पैसों से संबंधित लेनदेन न करें। पुराना अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है।

करियर : काम आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न जारी रखें, लेकिन अपनी गलतियों पर भी ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से तनाव और निराशा हो सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

आप लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, इसलिए आपके द्वारा उठाया गया हर एक कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। पैसों से संबंधित लेन-देन करने से पहले रिस्क के बारे में जानकारी हासिल जरूर करें। कठिन समय में आपको मदद मिलेगी। अपनी कार्यक्षमता का सही तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से संबंधित लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

लव : पूर्व प्रेमी फिर से आपके जीवन में आ सकता है। रिलेशनशिप क्यों टूटा था, इस बात पर विचार करके आगे बढ़ें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

कर्क -राशि

मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन इस तनाव की वजह से खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बना पाएंगे। अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी समस्या की वजह से चिड़चिड़ापन और बेचैनी रहेगी। फिलहाल आपको अपनी क्षमता के अनुसार काम करें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय में किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। आपको जरूरी मदद मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी केवल आपके विचारों की वजह से है।

हेल्थ : लो बीपी की समस्या नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

सिंह राशि

दो लोगों के विवाद को दूर करते समय पहले पूरी बात समझें, वर्ना आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपनी बातों से ज्यादा अन्य बातों में आप उलझे रहेंगे। जब तक काम संबंधी योजना नहीं बनती है, तब तक हड़बड़ी न करें। हर एक पहलू पर ध्यान देते हुए निर्णय लें।

करियर : काम से जुड़ी समस्या फिलहाल खुद तक ही सीमित रखें।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो तनाव है, वह दूर होगा। पार्टनर के साथ संबंध सुधारने पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से सेहत बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

कन्या राशि

आपको अपनी बात पर टिके रहने की जरूरत है। लोगों आपको भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समस्या का समाधान आपको जल्दी ही प्राप्त होगा, एकाग्रता बनाए रखें। दूसरों की सहायता करते समय अपना नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा, लेकिन इसी वजह से गलत लोग आपके करीब आने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बाहरी व्यक्ति को जानकारी न दें।

करियर : करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव तकलीफदायक होंगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहना होगा।

लव : रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए पार्टनर के प्रयत्नों पर ध्यान दें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। सही डॉक्टर से उपचार भी मिलेगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

तुलाःराशि

पैसों से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन मेहनत के बाद आपको बड़ा फायदा प्राप्त होगा। इन पैसों का निवेश सही तरीके से करने की कोशिश करते रहें। जब तक लोगों से लिया हुआ उधार वापस नहीं करते हैं, तब तक बड़ी खरीदारी न करें। फिलहाल अपना कर्ज चुकाने पर ध्यान देते रहें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। कम प्रयत्न में बड़ी सफलता मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए दोनों पक्ष को साथ में प्रयत्न करने की जरूरत है।

हेल्थ : गले की खराश और होर्मोन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

वृश्चिक राशि

परिवार के लोगों के साथ बढ़ रही दूरियों की वजह से चिंता हो सकती है। आप गलत लोगों पर ध्यान देने से बचें। जो लोग आपके पक्ष को समझना ही नहीं चाहते हैं, उनसे दूर रहें। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय अपनी बातों पर भी ध्यान दें।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से समस्या बढ़ेगी।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है, जो तकलीफ का कारण होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

धनु राशि

जब तक आपको परिस्थिति की सही जानकारी नहीं मिलती है, तब तक अपनी बातों पर ही ध्यान देते रहें। दूसरों के पक्ष को समझने की कोशिश करें। कोई व्यक्ति आपके साथ स्पष्ट रूप से बातचीत नहीं कर पाएगा, इस कारण गलतफहमी बढ़ सकती है। फिलहाल किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को जरूरी अनुमति जब तक प्राप्त नहीं होती है, तब तक काम की शुरुआत न करें।

लव : रिलेशनशिप टिकाए रखने के लिए जरूरी बातों के साथ समझौता करना पड़ सकता है।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

मकरःराशि

फिलहाल की परिस्थिति जितनी भी कठिन नजर आ रही हो, आपको अपने लक्ष्य पर ही ध्यान रखना होगा। तभी सफलता मिल सकती है। आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आलस से बचना होगा। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, ध्यान रखें कोई गलती न हो।

करियर : अपने काम को बेहतर बनाने के लिए कार्य क्षेत्र में जो लोग पारंगत हैं, उनके साथ चर्चा जरूर करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद की वजह से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ेगी।

हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

कुंभःराशि

अपनी समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। आपकी तकलीफ सेहत संबंधित बदलाव की वजह से है। सेहत पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है, वर्ना इस बात का असर अनेक बातों पर हो सकता है।

करियर : आपको सही अवसर प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन आपका मन और विचार किसी और दिशा में होने से अवसरों को समझना कठिन होगा।

लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर की समस्याओं को समझना जरूरी होगा।

हेल्थ : अधिक देर तक एक जगह बैठकर काम करने से बदन दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मीन राशि

आप लोगों को जरूरत से ज्यादा महत्व देने से बचें। कुछ रिश्ते केवल आपके प्रयत्नों के कारण टिके हुए हैं। गलत संगत के कारण तनाव बढ़ेगा। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

करियर : आपका करियर अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा।

लव : पुराने रिलेशनशिप की चर्चा पार्टनर के साथ न करें।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित दर्द को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button