
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 4 अप्रैल 2024
मेष राशि
आज आप अपने निर्णय पर टिके रहने के लिए संकल्प मजबूत रखना आपके लिए जरूरी है। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी धीरे-धीरे दूर होगी, लेकिन उनकी गलतियों को माफ करने में काफी वक्त लगेगा। निराशा और नकारात्मकता की वजह से चिड़चिड़ापन रह सकता है। आपको अपने टारगेट पर ध्यान देना होगा। करियर से जुड़ी नाराजगी दूर करने के लिए सोच में परिवर्तन करना होगा। फिलहाल जो अवसर प्राप्त हुए हैं, उन पर ध्यान देते रहें।
पार्टनर के साथ संयम से रहेंगे तो परेशानी दूर हो सकती है।
आज आप को सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
वृषभ राशि
आज आपके काम की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपको आनंद मिलेगा। काम से थोड़ा ब्रेक लेकर जरूरी बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। परिवार के बच्चों के साथ जुड़ना आपके लिए जरूरी है।
व्यापारियों को काम करते समय आर्थिक पक्ष के बारे में सोच-विचार करना होगा।
पति-पत्नी के संबंध सुधरेंगे। इस वजह से परिवार से संबंधित बड़े निर्णय लेना आसान होगा। आज आप की सर्दी-खांसी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 1
मिथुन राशि
आज आपको शांति और सकारात्मक महसूस होने से कठिन काम पर गहराई से विचार कर पाएंगे। अध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से सोच में बदलाव हो सकता है। मित्रों के साथ विवाद होने की संभावना है। सतर्क रहना होगा। करियर संबंधी निर्णय में बदलाव करने से तनाव दूर करेगा। अपनी खामियों को समझें और उन्हें सुधारें।
पार्टनर और रिलेशनशिप संबंधी बातों पर सोच-विचार करना जरूरी होगा।
आज लो बीपी और शुगर की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
कर्क राशि
आज अपने प्रयत्नों से मिले अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान को सुधारना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों की जरूरत पड़ सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। अपने प्रयत्नों से समस्या को सुलझाएंगे। संयम बनाए रखें।
आज मीडिया से जुड़े लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। आपकी गलती का फायदा प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। आज आपको पैर दर्द की परेशानी दूर करनी होगी। शारीरिक कमजोरी बढ़ने न दें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
सिंह राशि
आज आप के जीवन में नई शुरुआत हो रही है, लेकिन पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। किसी भी व्यक्ति या रिश्तों से संबंधित तनाव खुद पर हावी न होने दें। आपमें आ रहे बदलाव लाभदायक साबित होंगे। रुकावटें अपने आप दूर होने लगेंगी। आपका लोगों के साथ का लेनदेन करते समय नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर की नाराजगी को समझना होगा।
बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 6
कन्या राशि
आज आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देकर काम करना होगा। काम में बदलाव करने की जरूरत होगी। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करके अपनी समस्या को सुलझानी होगी। किसी भी व्यक्ति की मदद करने से पहले अपने काम पर भी ध्यान देना होगा। महिलाओं की काम की वजह से चिंता बढ़ सकती है, लेकिन सहयोग भी मिलेगा। रिलेशनशिप की वजह से जो उतार-चढ़ाव आए हैं, वह दूर होंगे। पैर दर्द और बुखार की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
तुला राशि
आज आपको परिवार का विरोध आपके लिए गलत साबित हो सकता है। आपके निर्णय गलत होने की संभावना है। जो लोग अनुभवी हैं, उन लोगों की बातों पर ध्यान दें। जब तक आप भावनात्मक रूप से मजबूत नहीं बनते हैं, तब तक किसी भी प्रकार के रिस्क लेने से बचना होगा।
काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन अपेक्षा के अनुसार काम पूरा होगा। खुद पर विश्वास बनाए रखें। पार्टनर और आप मिलकर पारिवारिक वातावरण सुधारने के लिए प्रयत्न करते रहेंगे। आज आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
वृश्चिक राशि
आज आप प्रयत्न करने के बाद भी आर्थिक स्थिति में बदलाव न होने से निराशा हो सकती है। आपको बेकार के खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। जिससे निवेश करना आपके लिए आसान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं है, लेकिन क्षमता से अधिक पैसा खर्च करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। काम संबंधी बातें जब तक आगे नहीं बढ़ती हैं, तब तक प्रयत्न जारी रखने होंगे। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास रखकर निर्णय में बदलाव न करें। किसी भी प्रकार का प्रपोजल स्वीकार करने से पहले अपनी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें। आज आपकी एसिडिटी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 8
धनु राशि
आज आपको समय का सही तरीके से उपयोग न करने से नुकसान होने की संभावना है। पुरानी बातों में उलझे नहीं। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ सकता है, लेकिन ये परिचय हद से ज्यादा न बढ़ाएं। किसी भी परिस्थिति में खुद को कमजोर न समझें। करियर संबंधी निर्णय सही साबित होंगे, आपको काम से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करके आगे बढ़ना होगा। पार्टनर के साथ आर्थिक लेन-देन करने से बचना होगा। आज घुटनों से संबंधित दर्द होने की संभावना है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
मकर राशि
आज परिवार के लोगों का की वजह से तनाव बढ़ सकता है। जरूरी बातें समझने की कोशिश करें। आपका टारगेट काफी बड़ा महसूस हो सकता है। लोगों से साथ न मिलने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। एकांत में समय बिताने से समस्याओं को हल करने के रास्ते मिल सकते हैं काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिलेगा। प्रसन्नता मिलेगी। पार्टनर और परिवार के बीच की तालमेल बनाना होगा। आज: सिर दर्द की समस्या या माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
कुंभ राशि
आज आपके जीवन में बदलाव करने से पहले इसके असर पर ध्यान देना होगा। निर्णय से जुड़े हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करें, वर्ना आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
आज व्यापारियों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत होगी। काम का विस्तार करने से बेहतर है, नए क्लाइंट के साथ जुड़ने की कोशिश करें।
पार्टनर्स अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।
आज आपके बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
मीन राशि
आज आपको काम करते समय सतर्क रहना होगा। वक्त बर्बाद न करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को दूर करने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन सुधरेगा। आपके लक्ष्य काफी बड़े हैं, लेकिन उसके हिसाब से प्रयत्न न करने से सफलता नहीं मिल पाएगी। आज युवाओं को काम संबंधी उत्साह बढ़ा रहेगा। मनचाहे व्यक्ति से प्रपोजल अचानक प्राप्त हो सकता है।
शुगर को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहें, सेहत पर बारीकी से ध्यान देना होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7