
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी होगी 5 अप्रैल 2024
मेष राशि
आज जीवन का आनंद लेते हुए लक्ष्य के लिए फोकस बनाए रखें। काम के तनाव के बाद भी मौज-मस्ती पर ध्यान बना रहेगा। शारीरिक समस्या की वजह से काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखें।
: व्यापारियों को निर्णय लेने से पहले काम से जुड़े हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करनी होग: रिलेशनशिप संबंधी डर बना रहेगा। सेहत ठीक करने के लिए आराम पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
वृषभ राशि
आज अपनी योजना की चर्चा किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। वर्ना दूसरों की वजह से आपकी निराशा बढ़ सकती है। पैसों से संबंधित निर्णय लेते समय डर बना रहेगा। परिवार के लोगों के और आपके विचार अलग होने से नाराजगी रहेगी। विवादों से बचना होगा। निश्चिंत रहकर काम पर ध्यान देते रहें।
करियर की वजह से नाराजगी और तनाव हो सकता है। भविष्य के बारे में ज्यादा सोच-विचार न करें।: पार्टनर की बातों पर प्राधान्य देना होगा। जिन बातों को नजरअंदाज करना है, उन्हें ठीक से समझने की कोशिश करें।: पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इस कारण वजन में बदलाव आएगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
मिथुन राशि
आज मर्जी के खिलाफ हुई बातों को देखकर क्रोध बढ़ सकता है। आप क्रोध किसी भी व्यक्ति के सामने प्रकट नहीं कर पाएंगे। परिस्थिति का अवलोकन करके हर एक बात को बारीकी से समझने की कोशिश करें। लोगों के विचार और लोगों की मर्जी के अनुसार निर्णय लेने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। परिवार के लोग आप पर दबाव डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। इसे स्वीकार जरूर करें।
रिलेशनशिप की वजह से जीवन के अनेक निर्णय गलत हो सकते हैं।
नींद पूरी न होने से बेचैनी और थकान रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कर्कःराशि
आज अनेक बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेंगी। फिर भी जो बड़ा टारगेट आपने तय किया है, उससे संबंधित चिंता बनी रहेगी। इच्छा शक्ति मजबूत बनाने पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य के लिए नकारात्मक नजरिया न रखें। फिलहाल बड़े टारगेट से संबंधित बदलाव न करें। आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। ये बदलाव अचानक हो सकता है। नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। फिलहाल आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा, लेकिन इस अवसर के जरिए और भी नए अवसर मिल सकते हैं।
: रिलेशनशिप की वजह से खुद पर दबाव न बनने दें। हर जिम्मेदारी आपको और पार्टनर को मिलकर निभानी है, इस बात का ध्यान रखें। बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। डॉक्टर से उपचार जरूर लें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 6
सिंह राशि
आज जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको फोकस बनाए रखना होगा। अपने अनुभव के जरिए बड़ी समस्या का समाधान कर पाएंगे। स्वभाव और काम में किस प्रकार से बदलाव करना है, ये आज समझ आएगा। नकारात्मक लोगों की संगत से खुद को दूर रखे काम वक्त पर पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों से सुझाव मिलेंगे। पार्टनर और परिवार पर भी ध्यान देना होगा।
दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 8
कन्याःराशि
आज हाल ही में किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा की वजह से आपको नकारात्मक महसूस होगा, आपको निराशा से बचना होगा। आपको केवल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते हुए प्रयत्न करने होंगे। लोगों की बातें उनके अनुभव और विचारों के अनुसार बदलती रहती है। इसलिए ऐसी बातों का खुद पर दबाव न बनने दें।: करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है। चिंता छोड़कर केवल काम पर ध्यान देते रहे विवाह से संबंधित निर्णय अचानक से लिए जा सकते हैं।
कंधे में जकड़न और कमर दर्द की परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
तुला राशि
आज पुरानी गलतियों से मिली सीख पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा। नए अनुभव लेने के लिए आप तैयार हैं, लेकिन असफलता का डर भी बना रहेगा। अपनी सोच को किस प्रकार से सुधारा जा सकता है, इस बात पर गहराई से विचार करें। अपनी संगत सुधारने पर ध्यान दें। काम संबंधित टारगेट काफी बड़ा है। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखकर प्रयत्न जारी रखने होंगपार्टनर हर स्थिति में आपका साथ देने की कोशिश करेंगे।
आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
वृश्चिक राशि
बातें आसान होने के बाद भी आप अपने काम के जरिए हर एक स्थिति आज आपकी को जटिल बनाएंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ बातचीत करते रहें। अपनी बातों को साबित करने के लिए आपको अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करना होगा। रिश्ते सुधारने पर ध्यान देना होगा।
: काम की जगह चल रहे षड़यंत्र का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगापार्टनर और आपके बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखे थायराइड संबंधी तकलीफ का इलाज तुरंत करना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
धनु राशि
काम का अवलोकन करके आपको अपना रास्ता चुनना होगा। दूसरों के अनुभव अलग हैं और उनके प्रयत्न भी अलग हैं, इसलिए आपको अपनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। लोगों का साथ आपको प्राप्त होता रहेगा। आपकी समस्याओं का समाधान सही वक्त आने पर ही मिलेगा। फिलहाल संयम बनाए रखने की कोशिश करें।
शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है पार्टनर से ज्यादा अपेक्षा न रखें।
पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है, इसे ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मकर राशि
आज आपको अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना होगा। भावनात्मक रूप से कुछ बातें तकलीफ दायक साबित होंगी। जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उनके बारे में विचार न करें। घर परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएं। मन को प्रसन्न हो सकता है। सकारात्मक महसूस होने लगेगा।
महिलाओं को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, इस वजह से सफलता भी जल्दी मिल सकती ह पार्टनर और आप मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करें। अपनी बातें मनवाने की कोशिश में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
शुगर संबंधी तकलीफ को नियंत्रित करने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
कुंभ राशि
आज जीवन में नई शुरुआत होगी, लेकिन आप अभी भी पुरानी बातों में अटके नजर आ रहे हैं। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें। चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त होगा, लेकिन आप अकेले ही काम करना पसंद करेंगे। लोगों के साथ व्यवहार सुधारने की कोशिश करते रहें।
व्यापारियों को विदेश से अवसर प्राप्त हो सकता ह आपकी प्रगति देखकर पार्टनर को आनंद मिलेगा। घुटनों का दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
मीन राशि
आज अपनी गलती को सुधारना होगा। पैसों से संबंधित नुकसानदायक हो सकता है। खर्च पर ध्यान देते रहें। जैसी आपकी जरूरत है, पैसे उसी तरह से प्राप्त होते रहेंगे। यदि आप जीवन शैली में बदलाव करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करनी होगी। छोटी-छोटी बातों का असर आपकी सोच पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
काम के लिए थोड़ी उदासीनता रहेगी। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें।
: रिलेशनशिप संबंधी जो निर्णय आपको नहीं लेने हैं, उनके बारे में विचार या चर्चा करने से बचना होगा।
बीपी को नियंत्रित करना होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंब